विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 अक्टूबर राशिफल: चंद्रमा-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:00 AM (IST)

5 अक्टूबर को सोम पुष्य और गजकेसरी योग के प्रभाव से कर्क, वृषभ, मिथुन सहित कई राशियों को धन लाभ, ...और पढ़ें

चंद्रमा-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

चंद्रमा-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सोमवार को पितृ पक्ष की आश्विन कृष्ण दशमी तिथि रहेगी। चंद्रदेव अपनी ही राशि कर्क में पुष्य नक्षत्र पर गोचर करेंगे और रात करीब 11 बजे के बाद आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सोमवार और पुष्य नक्षत्र के मेल से सोम पुष्य का संयोग बन रहा है।

कर्क राशि में ही गुरुदेव आश्लेषा नक्षत्र में उच्च अवस्था में विराजमान हैं। मंगलदेव भी यहीं पुष्य नक्षत्र में नीच राशि में हैं, पर उच्च के गुरुदेव के साथ रहने से उनका नीच भंग हो रहा है। चंद्रदेव और गुरुदेव की युति से गजकेसरी योग तथा चंद्रदेव और मंगलदेव के साथ से चंद्र मंगल योग बन रहा है।

सूर्यदेव कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में हैं। बुधदेव और वक्री शुक्रदेव तुला राशि के स्वाति नक्षत्र में साथ हैं, जहां शुक्रदेव स्वराशि में हैं। शनिदेव मीन राशि के रेवती नक्षत्र में वक्री चाल से गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं।

कर्क राशि में चंद्रदेव, गुरुदेव और मंगलदेव के एक साथ आने से आज का दिन कई राशियों के लिए काम बनाने वाला है। कर्क राशि वालों को मान सम्मान मिलेगा, वृषभ के अटके काम पूरे होंगे और मिथुन की जेब में अचानक पैसा आ सकता है। कन्या को बड़ों और दोस्तों से फायदा, तुला को करियर में नया मौका, वृश्चिक को भाग्य और गुरुजनों का साथ, मकर को साझेदारी से लाभ और मीन को प्रेम तथा पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मेष राशि वालों का दिन घर परिवार के कामों में बीतेगा और अटका पैसा लौट सकता है। दूसरी तरफ सिंह राशि वालों को बढ़ते खर्च और थकान, धनु को अपने कॉम्पिटिटर्स और अधूरे रह जाते कामों तथा कुंभ को कोर्ट कचहरी और अपनों से मतभेद के मामले में सावधानी रखनी होगी।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज घर का माहौल आपको भीतर से ताकत देगा। जो काम हफ्तों से टल रहा था, जैसे रसोई की मरम्मत या पुराना सोफा बदलवाना, वह घरवालों के साथ मिलकर निपट सकता है।

नेगेटिव:  घर और दफ्तर दोनों तरफ की भागदौड़ में दिन कब निकल गया, पता नहीं चलेगा। रात को देर तक मोबाइल चलाने से नींद खराब होगी, इससे बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी आज आपका हाथ बंटाएंगे, चाहे बात बच्चों के होमवर्क की हो या मेहमानों की खातिरदारी की। शाम को किसी पुराने दोस्त का मिलना मन खुश कर देगा।

आर्थिक स्थिति: कहीं अटका हुआ पैसा या पुराना बकाया अचानक खाते में आ सकता है। घर की किसी जरूरी चीज, मिक्सर या पर्दों पर खर्च हो सकता है, इसलिए लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं।

स्वास्थ्य: तबीयत ठीक रहेगी, बस काम के चक्कर में दोपहर का खाना ज्यादा देरी से न खाएं। पानी की बोतल साथ रखें।

करियर और कारोबार: दफ्तर में आगे बढ़ने का रास्ता दिखेगा, खासकर प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या घर से चलने वाले काम में। फील्ड का काम करने वालों को आज कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय: सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और घर की चौखट पर स्वास्तिक बनाएं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप जल्दी से अपने काम निपटा लेंगे। वह फाइल जो दो हफ्ते से टेबल पर पड़ी थी या वह फॉर्म जो भरना रह गया था, आज पूरा हो जाएगा।

नेगेटिव:  हड़बड़ी में काम करेंगे तो हाथ या पैर में चोट लग सकती है। सब्जी काटते वक्त या स्कूटर स्टैंड पर लगाते समय ध्यान कहीं और न रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से कोई पुरानी बात आज खुलकर हो सकती है और इससे मन का बोझ उतरेगा। छोटे भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, उनसे मिलने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

आर्थिक स्थिति: जितनी मेहनत करेंगे, उतना पैसा हाथ में आएगा। ओवरटाइम, कमीशन या फ्रीलांस काम का भुगतान आज मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य है, पर कंधों और हाथों पर आज ज्यादा जोर पड़ेगा। भारी सामान अकेले उठाने की जिद न करें।

करियर और कारोबार:  नौकरी में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा, बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। लिखने, डिजाइन या वीडियो बनाने जैसे क्रिएटिव काम वालों का कोई आइडिया आज पसंद किया जा सकता है।

उपाय: मंदिर में साबुत चावल दान करें और दही खाकर घर से निकलें।

शुभ रंग:  क्रीम | शुभ अंक: 6

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज पैसा और पहचान दोनों आपकी तरफ चलकर आएंगे। किसी शादी, मीटिंग या सफर में मिला नया आदमी आगे चलकर बड़े काम का साबित होगा।

नेगेटिव: जल्दी अमीर बनने के चक्कर में किसी के कहने पर पूरा पैसा एक ही जगह न लगा दें। व्हाट्सएप पर किसी टिप को पक्की खबर मान लेना भारी पड़ सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ बैठकर घर का कोई जरूरी फैसला होगा, जैसे बच्चों का एडमिशन या घर का बजट। बुजुर्गों का तजुर्बा आज सही रास्ता दिखाएगा और बच्चों को उनका लाड़ मिलेगा।

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। अचानक कोई इनाम, बोनस या रिफंड आने के भी आसार हैं।

स्वास्थ्य: आने जाने में थकान रहेगी और बाहर का खाना पेट पर भारी पड़ सकता है। खाने में दाल, दूध, अंकुरित चीजें और फल जरूर रखें।

करियर और कारोबार: काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। नया क्लाइंट या नया प्रोजेक्ट हाथ आएगा, बातचीत में अपनी शर्तें साफ रखें।

उपाय: जरूरतमंदों या राहगीरों को मीठा शरबत पिलाएं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव:  आज सबकी नजर आप पर रहेगी और आपकी बात सुनी जाएगी। नई दुकान खोलनी हो, नया कोर्स शुरू करना हो या नया काम पकड़ना हो, दिन साथ देगा।

नेगेटिव: तारीफ सुनकर हर काम के लिए हां न कर दें, वरना शाम तक सबकी जिम्मेदारी आपके सिर होगी। छोटी बात पर चिढ़ भी आ सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: किसी की तरफ मन खिंचेगा और बात चैट से आगे बढ़कर मुलाकात तक पहुंच सकती है। घर में आपकी राय मानी जाएगी, पढ़ने वाले बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा।

आर्थिक स्थिति: पैसा आएगा तो जाने के रास्ते भी साथ खुलेंगे। ऑनलाइन सेल देखकर गैरजरूरी चीजें कार्ट में न डालें।

स्वास्थ्य:  शरीर में चुस्ती रहेगी, पर घंटों लैपटॉप पर झुके रहने से गर्दन और कंधे अकड़ सकते हैं। हर घंटे पर उठकर दो मिनट टहल लें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर और कारोबार: कोई खास जिम्मेदारी अच्छे से निभाने पर सबके सामने शाबाशी मिलेगी। कारोबारियों के लिए अपना नाम और ब्रांड चमकाने का दिन है, नया हुनर सीखने का मौका भी मिलेगा।

उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई या खीर खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: दूर बैठे लोग आज काम आएंगे। दूसरे शहर या विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार, दोस्त या क्लाइंट से फायदे की बात हो सकती है।

नेगेटिव: एक साथ चार काम सिर पर आएंगे और ध्यान बंटा रहेगा। जल्दबाजी में चाबी, पर्स या चार्जर कहीं छूट सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: व्यस्तता के चलते घरवालों को वक्त कम दे पाएंगे। साथी का मैसेज देखकर जवाब देना न भूलें, वरना बेवजह नाराजगी झेलनी पड़ेगी। दोस्तों से मुलाकात दिन की थकान उतार देगी।

आर्थिक स्थिति: खर्च आज आमदनी से आगे भागेगा, कभी गाड़ी की सर्विस तो कभी दवा का बिल। बाहर चाय नाश्ते जैसे छोटे खर्च रोकेंगे तो महीने के आखिर में राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में गला खराब या सर्दी जुकाम हो सकता है। बाहर की तली चीजों की जगह घर का बना खाना खाएं और नींद पूरी लें।

करियर और कारोबार:  काम का दबाव रहेगा, इसलिए सुबह ही तय कर लें कि सबसे पहले क्या निपटाना है। लगातार लगे रहेंगे तो अटका मामला शाम तक सुलझ जाएगा।

उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज लोग खुद आपसे मिलना चाहेंगे और समाज में आपका कद बढ़ेगा। किसी जानकार की एक सलाह आपके काम करने का ढंग बदल सकती है।

नेगेटिव: हर किसी के लिए हाजिर रहने में अपने काम पीछे छूट जाएंगे। जोश में आकर किसी बड़ी स्कीम में पैसा न फंसाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  साथी से मन की बात कहेंगे तो नजदीकी बढ़ेगी। बाजार या किसी समारोह में अचानक कोई पुराना सहपाठी मिल सकता है और घर के बड़े किसी जरूरी मामले में आपका साथ देंगे।

आर्थिक स्थिति:  पैसों के लिहाज से दिन औसत से बेहतर है। बड़े भाई, पिता या किसी बुजुर्ग की मदद से फायदा हो सकता है, फिर भी बड़ा निवेश कागज पढ़कर ही करें।

स्वास्थ्य: दिनभर लोगों के बीच रहने से दिमाग थक जाएगा। शाम को दस मिनट अकेले बैठें और आंखों में जलन हो तो स्क्रीन से दूरी बनाएं।

करियर और कारोबार:  मेलजोल के दौरान काम की कोई नई जानकारी हाथ लगेगी। आपके व्यवहार और मेहनत की चर्चा सीनियर तक पहुंचेगी, जिससे साख बनेगी।

उपाय: काली मंदिर में शहद अर्पित करें और किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 3

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर के मोर्चे पर आज कोई नया दरवाजा खुलेगा। जिस इंटरव्यू कॉल या ट्रांसफर की खबर का इंतजार था, वह आज आ सकती है।

नेगेटिव:  दफ्तर में आज आपके काम को बारीकी से देखा जाएगा, इसलिए आधा अधूरा काम आगे न बढ़ाएं। समय कम पड़ने से कोई डील एक दो दिन खिसक सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई काम पूरा होगा। घर की पुताई, मरम्मत या सामान की जगह बदलने पर चर्चा होगी, बस काम की धुन में साथी के फोन को अनसुना न करें।

आर्थिक स्थिति: पैसों का हाल मिलाजुला रहेगा, न ज्यादा तंगी और न खुला हाथ। कोई भुगतान देर से मिलेगा, इसलिए उसी के भरोसे नया खर्च न करें।

स्वास्थ्य: देर तक कुर्सी पर बैठने से कमर और पैरों में दर्द हो सकता है। बीच में उठकर चलें और समोसे, पकौड़े जैसी तली चीजों से आज दूर रहें।

करियर और कारोबार: बाहर के लोगों या दूसरी कंपनी के साथ मिलकर काम करने का मौका बनेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।

उपाय:  घर की चौखट पर हल्दी मिले चावल छिड़कें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: किस्मत आज आपके साथ खड़ी है और किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा। पुराने टीचर, गुरु या घर के बुजुर्ग की कही बात उलझन सुलझा देगी।

नेगेटिव: कमाई के साथ खर्च भी लगा रहेगा, इसलिए हाथ में कम बचेगा। यात्रा और दान पुण्य में बजट से ज्यादा पैसा निकल सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  घर में पूजा पाठ या पितरों के निमित्त कोई कर्म हो सकता है, जिसमें पूरा परिवार जुटेगा। साथी के साथ किसी तीर्थ या घूमने की योजना बनेगी और दोस्त निजी परेशानी में हौसला देंगे। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

आर्थिक स्थिति: लाभ होगा, पर जितना सोचा था उससे थोड़ा कम दिखेगा। आज का हर खर्च डायरी या फोन में नोट कर लें।

स्वास्थ्य: पैरों में सुन्नपन या सूजन परेशान कर सकती है। देर तक पैर लटकाकर न बैठें और नमक कम रखें।

करियर और कारोबार:  बाहर के लोगों के जरिए नया काम मिल सकता है। जिन मामलों में रोज चक्कर काटने पड़ रहे थे, उनमें राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।

उपाय: किसी धर्म स्थल पर दर्शन करें और घर में हो रहे पाठ में खुद बैठें।

शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 8

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: मुश्किलों के बीच भी आज कहीं से अचानक फायदा हो सकता है। बीमा का क्लेम, पुराना रिफंड या शेयर में लगा पैसा राहत देगा।

नेगेटिव: पीठ पीछे काम बिगाड़ने वाले लोग आज सक्रिय रहेंगे। अपनी प्लानिंग दफ्तर की कैंटीन या दोस्तों के ग्रुप में न बताएं, बनता काम आखिरी वक्त पर अटक सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  किसी अपने की कही बात चुभ सकती है, पर तुरंत पलटकर जवाब न दें। घर में अचानक बहस छिड़े तो कमरे से उठ जाना ही समझदारी है।

आर्थिक स्थिति: आज जोखिम उठाने का दिन नहीं है, जो हाथ में है उसे संभालें। किसी को उधार देने या गारंटर बनने से साफ मना कर दें।

स्वास्थ्य: अचानक बढ़े काम से दिनचर्या बिगड़ेगी। तनाव के कारण सिर भारी रह सकता है और नींद देर से आएगी, सोने से पहले चाय कॉफी न लें।

करियर और कारोबार:  काम आखिरी चरण में पहुंचकर रुक सकता है, जैसे साइन होने से ठीक पहले कागज में कोई कमी निकल आए। सब्र रखें और जरूरी फाइलों का बैकअप रखें।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें और अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज जो भी आपके साथ जुड़ेगा, उससे तालमेल बन जाएगा। दोस्तों और जान पहचान के लोगों के बीच आपकी सोच की तारीफ होगी।

नेगेटिव:  साथ काम करने वालों की राय आपसे अलग हो सकती है। अपनी बात मनवाने की जिद में आवाज ऊंची न करें, वरना बात बिगड़ेगी।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के सामने आज मन की इच्छा खुलकर रख पाएंगे। किसी मुद्दे पर दोनों की सोच अलग होगी, पर धीरज से बात करेंगे तो हल निकलेगा। किसी दोस्त के जरिए नया परिचय भी होगा।

आर्थिक स्थिति: जेब आज भरी रहेगी, पर बच्चों की फरमाइशें भी कतार में हैं। नए जूते हों या बाहर खाने की जिद, पहले ही हद तय कर लें।

स्वास्थ्य: शरीर ठीक है, दिमाग को आराम नहीं है। कुछ नया करने की बेचैनी चैन से बैठने नहीं देगी, दिन में आधा घंटा बिना फोन के बिताएं।

करियर और कारोबार: पार्टनर के साथ मिलकर लिया गया फैसला आगे नए मौके देगा। नौकरी में सहकर्मी की मदद से काम समय से पहले निपटेगा और मीटिंग में आप अपनी बात दमदार तरीके से रखेंगे।

उपाय: देवी को लाल गुलाब चढ़ाएं और जेब में दो इलायची रखें।

शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 10

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: मुकाबले में आज आप भारी पड़ेंगे और विरोधी दबाव में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा या टेंडर जैसी होड़ में आपकी तैयारी काम आएगी।

नेगेटिव: कोर्ट कचहरी या नोटिस से जुड़े मामले में अकड़ दिखाना नुकसान देगा। मन की हर बात हर किसी से न कहें, आज बात का बतंगड़ जल्दी बनेगा।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी की किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, तुरंत बहस करने की जगह थोड़ा वक्त दें। घर में बर्तन रखने या टीवी के रिमोट जैसी छोटी बात को बड़ा झगड़ा न बनने दें।

आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़े कागज, जैसे लोन का फॉर्म, किराये का एग्रीमेंट या चेक, दो बार पढ़कर ही साइन करें। उधार लेने का मन बने तो आज टाल दें।

स्वास्थ्य: बेचैनी और ज्यादा सोचने से सिर भारी रहेगा। एसिडिटी भी हो सकती है, खाली पेट चाय न पिएं।

करियर और कारोबार:  काम के बीच अचानक अड़चन आएगी, फिर भी पकड़ आपकी ही रहेगी। कोई सहकर्मी उकसाए तो उलझने की जगह अपना काम करते रहें और मुकदमे में समझौते का रास्ता देखें।

उपाय: हनुमान जी के चरणों का सिंदूर माथे पर तिलक के रूप में लगाएं।

शुभ रंग:  नीला | शुभ अंक: 4

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव:  आज मन हल्का रहेगा और जिंदगी में मस्ती के पल लौटेंगे। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी करने वालों में जोश रहेगा और नतीजे भी अच्छे मिलेंगे।

नेगेटिव: दिल के मामले में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा वादा न कर बैठें। नए रिश्ते को परखने के लिए थोड़ा वक्त लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: किसी से बातचीत बढ़ेगी और धीरे धीरे लगाव में बदल सकती है। जो पहले से रिश्ते में हैं, वे साथ में फिल्म देखने या घूमने जैसे हल्के फुल्के पल बिताएंगे।

आर्थिक स्थिति: आज आप कुछ रकम बचा पाएंगे। दोस्तों के साथ पार्टी या बच्चों के शौक पर खर्च होगा, पर वह हद में रहेगा।

स्वास्थ्य:  सेहत सामान्य रहेगी। देर रात तक जागने या बाहर घूमने से कल सुबह सुस्ती रहेगी, इसलिए समय पर सो जाएं।

करियर और कारोबार: बॉस या किसी सीनियर का साथ मिलने से जरूरी काम आसानी से निकल जाएगा। करियर में बदलाव का मन बनेगा और कोई नई राह भी दिखेगी।

उपाय: देवी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 11

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com