6 अक्टूबर राशिफल : इंदिरा एकादशी पर बन रहा गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो आधी रात के बाद तक बनी रहेगी। ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो आधी रात के बाद तक बनी रहेगी। पितृ पक्ष में पड़ने वाली यह इंदिरा एकादशी है। चंद्रदेव अपनी ही राशि कर्क में आश्लेषा नक्षत्र पर गोचर कर रहे हैं और रात करीब सवा दस बजे सिंह राशि के मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कर्क में उनके साथ उच्च के गुरुदेव आश्लेषा नक्षत्र में और नीच के मंगलदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं, जिससे गजकेसरी योग और मंगलदेव का नीच भंग बन रहा है।
सूर्यदेव कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में हैं और मीन में वक्री चल रहे शनिदेव ठीक उनके सामने हैं। तुला राशि के स्वाति नक्षत्र में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव बेहद करीब आकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। राहु कुंभ में और केतु सिंह में हैं। मंगलवार और आश्लेषा के मेल से सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज गंडमूल भी है। ऐसे में जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (6 Ooctober 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: घर और दफ्तर, दोनों मोर्चों पर आज पलड़ा आपका भारी है। जो काम हफ्ते भर से टल रहा था, जैसे मकान के कागज या गाड़ी की सर्विस, वह आज निपट सकता है।
नकारात्मक पक्ष: घर में पूजा-पाठ या मेहमानों की तैयारी के बीच आपका अपना काम पीछे छूट सकता है। हर बात में अपनी ही चलाने की कोशिश की तो घरवाले चिढ़ जाएंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से जो नाराजगी कई दिन से खिंच रही थी, वह आज चाय पर बैठकर खत्म हो सकती है। बस बोलने से ज्यादा सुनिए, सामने वाले के पास भी कहने को बहुत कुछ है।
आर्थिक स्थिति: किसी तजुर्बेकार की सलाह पर लिया फैसला जेब के लिए अच्छा रहेगा। एफडी तुड़वाने या नई किस्त शुरू करने से पहले घर के बड़े से एक बार जरूर पूछ लें।
स्वास्थ्य: शरीर ठीक रहेगा, थकान मन की ज्यादा होगी। रात को फोन किनारे रखकर आधा घंटा पहले सो जाएं, सुबह फर्क खुद दिखेगा।
करियर और कारोबार: ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपके नाम लिखी जा सकती है और सीनियर खुलकर तारीफ भी करेंगे। तारीफ सुनकर ढीले न पड़ें, काम समय पर देना ही असली जवाब है।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: भाई-बहनों या कजिन्स के साथ आज हंसी-ठिठोली का माहौल बनेगा, पुराने किस्से निकलेंगे। छोटे-छोटे काम एक के बाद एक निपटते जाएंगे तो शाम तक हल्कापन लगेगा।
नकारात्मक पक्ष: काम इतने टुकड़ों में आएगा कि सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलेगी। ऊपर से मन बार-बार बेकार की बातों में भटकेगा, जैसे किसी का पुराना ताना याद आ जाना।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से किसी मामूली बात पर, मसलन कहां खाना खाने जाएं, बहस छिड़ सकती है। बात वहीं छोड़ दें, खींचने से शाम खराब होगी।
आर्थिक स्थिति: सफर और बाहर के खाने पर पैसा अंदाजे से ज्यादा निकलेगा। ऑनलाइन सेल देखकर कार्ट भरने की आदत पर आज ब्रेक लगाएं।
स्वास्थ्य: काम का तरीका बदलने से बेचैनी और चिड़चिड़ापन रह सकता है। रास्ते में पानी की बोतल साथ रखें और खाली पेट लंबा सफर न करें।
करियर और कारोबार: किसी सहकर्मी से आगे निकलने की होड़ महसूस होगी, खासकर तब जब दोनों को एक ही क्लाइंट संभालना हो। बाहर जाकर काम करना पड़े तो समय और बिल, दोनों का हिसाब लिखकर रखें।
उपाय: दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों के नाम से काले तिल मिला जल अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: शुभ अंक 6
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज आपकी जुबान में वजन है, जो कहेंगे उसे लोग गौर से सुनेंगे। नए चेहरों से मुलाकात होगी और किसी काम में आपकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
नकारात्मक पक्ष: मेहनत रोज से ज्यादा लगेगी और नतीजा उतनी जल्दी नहीं दिखेगा। किसी की हल्की-फुल्की टिप्पणी को दिल पर लेकर पूरा दिन खराब मत कीजिए।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर पर मेहमान आ सकते हैं, जिससे रसोई और रूटीन दोनों उलट-पुलट होंगे। साथी से अपनी परेशानी सीधे कह दें, मन में रखेंगे तो चेहरा सब बता देगा।
आर्थिक स्थिति: पैसा आएगा, पर गिनकर रखना होगा। मेहमाननवाजी और घर के सामान पर खर्च बढ़ेगा, इसलिए महीने का हिसाब आज ही एक बार देख लें।
स्वास्थ्य: बातें दबाकर रखने से दिमागी थकान बढ़ेगी। बाहर का तला-भुना खाने से पेट गड़बड़ा सकता है, घर की दाल-रोटी ही आज बेहतर है।
करियर और कारोबार: मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अपनी बात रखने का अंदाज आपको बढ़त दिलाएगा। काम का दायरा बढ़ रहा है, तो हर चीज खुद करने के बजाय कुछ हिस्सा टीम को सौंपना सीखें।
उपाय: शाम को परिवार के साथ बैठकर इंदिरा एकादशी की कथा पढ़ें या सुनें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज का दिन आपके ही नाम है, हिम्मत और भरोसा दोनों साथ चल रहे हैं। काम के नए रास्ते दिखेंगे और घर में आपकी राय को पूरी अहमियत मिलेगी।
नकारात्मक पक्ष: जिद और गुस्सा आज आपके सबसे बड़े दुश्मन हैं। जरूरत से ज्यादा बोल गए तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है, इसलिए जहां चुप रहना काफी हो वहां चुप ही रहें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: गुस्से में कही एक लाइन रिश्ते में कई दिन की खटास छोड़ सकती है। साथी से मतभेद हो तो जवाब देने से पहले एक गिलास पानी पी लें, आधी बहस वहीं खत्म हो जाएगी।
आर्थिक स्थिति: मेहनत का असर कमाई पर दिखने लगेगा। किसी नए परिचित के जरिए एक्स्ट्रा इनकम का रास्ता भी निकल सकता है।
स्वास्थ्य: मनमर्जी का खाना आज भारी पड़ेगा। मिर्च-मसाले और देर रात के खाने से दूरी रखें, वरना एसिडिटी नींद खराब करेगी।
करियर और कारोबार: मौका मिलेगा, पर मुकाबला भी टक्कर का है। प्रमोशन की लिस्ट हो या नया टेंडर, अपनी जगह बचाने के लिए तैयारी पूरी रखनी होगी।
उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दूर बैठे किसी अपने का फोन या मैसेज आज चेहरे पर मुस्कान ला देगा। समाज और जान-पहचान के दायरे में आपका नाम इज्जत से लिया जाएगा।
नकारात्मक पक्ष: सुबह काम की गाड़ी धीमी चलेगी, जिससे झुंझलाहट होगी। बाहर की भागदौड़ में इतना न उलझें कि घर की बातें छूट जाएं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान आगे बढ़ सकता है, टिकट देखना शुरू कर दीजिए। किसी रिश्तेदार से मुलाकात भी होगी, जो दिन को हल्का कर देगी।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। दोस्त कहे कि बस दो दिन के लिए उधार दे दो, तो विनम्रता से टाल देना ही ठीक है।
स्वास्थ्य: कोई पुरानी तकलीफ, जैसे कमर दर्द या बीपी, दोबारा सिर उठा सकती है। दवा छोड़ें नहीं और नशे से पूरी तरह दूर रहें।
करियर और कारोबार: कारोबारियों को किसी सरकारी विभाग से सूचना या नोटिस मिल सकता है, घबराएं नहीं, कागज पूरे रखें। बाजार का रुख देखकर ही माल उठाएं या ऑर्डर दें।
उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाकर प्रसाद बांट दें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दोस्तों की महफिल आज आपका इंतजार कर रही है। किसी के जन्मदिन या सोसाइटी के कार्यक्रम में नए लोगों से जान-पहचान होगी, जो आगे काम आएगी।
नकारात्मक पक्ष: मन में कोई बात दबी है तो वह भीतर ही भीतर खटकती रहेगी। दूसरों के लिए दौड़ते-दौड़ते खुद को निचोड़ लेने की गलती न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ अपनी पसंद-नापसंद पर खुलकर बात हो पाएगी। घर में पूजा-पाठ या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: जेब की हालत सुधरती दिख रही है, रुका हुआ पैसा लौट सकता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड का पुराना निवेश आज मुनाफा दिखा सकता है, उसका एक हिस्सा निकालकर अलग रख लें।
स्वास्थ्य: तनाव को पीने के बजाय उसका हल ढूंढिए। आज आधा घंटा सिर्फ अपने लिए निकालें, चाहे टहलना हो या पसंदीदा गाने सुनना।
करियर और कारोबार: किसी जानकार की सिफारिश से नौकरी का नया विकल्प सामने आ सकता है। साझेदारी के काम में आगे बढ़ने का मौका है, और ऑनलाइन बना कोई संपर्क भी काम आ जाएगा।
उपाय: गाय को हरा चारा या गुड़ लगी रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: काम को लेकर जोश आज अलग ही स्तर पर है, कुछ नया करने का मन करेगा। अधूरी पड़ी फाइलें और टलते काम आज एक-एक करके निपटेंगे।
नकारात्मक पक्ष: ऑफिस की भागदौड़ और घरवालों की मांग, दोनों एक साथ खींचेंगे। अधूरे काम का गुस्सा घर पर निकला तो माहौल बिगड़ेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी को आज वक्त कम मिलेगा, तो रूठना-मनाना तय समझिए। रात के खाने पर फोन दूर रखकर बीस मिनट साथ बैठ जाएं, शिकायत आधी रह जाएगी।
आर्थिक स्थिति: कारोबार में जोखिम वाला सौदा सामने आएगा। पैसा लगाने से पहले शर्तें, पार्टी का पुराना रिकॉर्ड और भुगतान की तारीख, तीनों परख लें।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, बस फिटनेस को टालते मत रहिए। दोस्त से दिल की बात कह देने पर मन का बोझ उतरेगा।
करियर और कारोबार: नौकरी बदलने का खयाल जोर पकड़ सकता है। इस्तीफा लिखने से पहले किसी अनुभवी से बात करें, हो सकता है जगह नहीं, सिर्फ काम करने का ढंग बदलने की जरूरत हो।
उपाय: किसी जरूरतमंद को अपनी सामर्थ्य के अनुसार आटा, दाल या फल दान करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: किस्मत आज आपके साथ खड़ी है, अटकी बात का रास्ता निकलता दिखेगा। दोपहर बाद किसी खास इंसान से मुलाकात पूरे दिन का मूड बना देगी।
नकारात्मक पक्ष: एक ही बात को बार-बार सोचते रहने की आदत थका देगी। रिश्ते को हर घंटे परखेंगे, जैसे मैसेज का जवाब देर से क्यों आया, तो दूरी ही बढ़ेगी।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जो बात हफ्तों से गले में अटकी थी, उसे कह देने का सही मौका आज है। घर के बड़ों के पास बैठिए, परिवार की उलझन का हल उन्हीं की बातों में मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ने वाला है, वह भी अचानक। गाड़ी की मरम्मत या किसी फंक्शन का लिफाफा बजट हिला सकता है, थोड़ा कैश अलग रखें।
स्वास्थ्य: परिवार की चिंता मन को बेचैन रखेगी। सोने से पहले दस मिनट गहरी सांस लें और मोबाइल की स्क्रीन से दूर रहें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: मन की उथल-पुथल काम में दिखेगी, इसलिए जरूरी ईमेल भेजने से पहले दोबारा पढ़ लें। अकेले जूझने के बजाय भरोसेमंद सहकर्मी की मदद लेने में कोई हर्ज नहीं।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दोस्तों से मिलकर मन का बोझ हल्का होगा। किसी धार्मिक आयोजन या सत्संग में बैठने का मौका मिला तो भीतर सुकून उतरेगा।
नकारात्मक पक्ष: चलते काम में अचानक रुकावट आएगी, जैसे तय मीटिंग का ऐन वक्त पर रद्द होना। अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे तो मामला और उलझेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पुरानी बातों की गांठ मन में है, और वही साथी से बहस की वजह बनेगी। घर की पाबंदियां बंधन जैसी लगेंगी, फिर भी पलटकर तीखा जवाब न दें।
आर्थिक स्थिति: कोई बड़ा खर्च दरवाजा खटखटा सकता है, चाहे इलाज हो या मरम्मत। आज किसी को उधार न दें और क्रेडिट कार्ड से बड़ी खरीदारी कुछ दिन आगे खिसका दें।
स्वास्थ्य: घंटों कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो हर घंटे पांच मिनट टहल लें। नींद अधूरी रही तो चिड़चिड़ापन पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ेगा।
करियर और कारोबार: कोई पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। निजी बातें कैंटीन की गपशप में न खोलें और सहकर्मियों के साथ थोड़ा लचीला रुख रखें।
उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: एक नहीं, कई मौके आज एक साथ सामने आएंगे। किसी दोस्त के जरिए नए काम की खबर मिलेगी, जो आगे चलकर फायदे का सौदा बनेगी।
नकारात्मक पक्ष: छोटे-छोटे कामों की लाइन इतनी लंबी होगी कि बड़ा काम छूटता दिखेगा। साझेदारी के मामलों में आज जल्दी नतीजे की उम्मीद न पालें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी आपकी व्यस्तता को लेकर शिकायत करेंगे, और शिकायत जायज भी है। घर के बड़े कोई काम सौंपेंगे, जैसे बैंक जाना या किसी रिश्तेदार को छोड़कर आना।
आर्थिक स्थिति: कमाई की रफ्तार सामान्य रहेगी, न बड़ा फायदा न नुकसान। साझे के पैसों का हिसाब आज लिखित में रखें, जुबानी बातों पर न छोड़ें।
स्वास्थ्य: सुबह दस-पंद्रह मिनट धूप में बैठना आज फायदेमंद रहेगा। रात को पैरों के तलवों की तेल से मालिश करें, थकान उतरेगी और नींद गहरी आएगी।
करियर और कारोबार: काम का दबाव बढ़े तो सुबह ही एक लिस्ट बना लें और सबसे जरूरी काम पहले निपटाएं। आसपास के बदलते हालात पर नजर रखना भी आज आपकी ड्यूटी का हिस्सा है।
उपाय: तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 10
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मेहनत करने वालों की आज हार नहीं होगी, देर से सही पर बात बनेगी। किसी नए इंसान से दोस्ती हो सकती है, जो आगे काम आएगी।
नकारात्मक पक्ष: बेवजह की रुकावटें और लोगों से मतभेद दिन का स्वाद बिगाड़ सकते हैं। काम में जरा सी लापरवाही, जैसे बिना जांचे फाइल आगे बढ़ा देना, महंगी पड़ेगी।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से छोटी बात पर ठन सकती है। नाराजगी तुरंत उगल देने के बजाय पहले उनकी पूरी बात सुन लें, तस्वीर अलग निकलेगी। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: किसी की मदद पर टिककर पैसों का प्लान न बनाएं, मदद उलझन बन सकती है। सफर में पर्स, फोन और बैग पर नजर रखें।
स्वास्थ्य: काम का तनाव पीठ के भारीपन और पिंडलियों के खिंचाव के रूप में निकलेगा। रूटीन में अचानक बड़ा बदलाव, जैसे नई डाइट या भारी कसरत, आज शुरू न करें।
करियर और कारोबार: पुराना तरीका काम नहीं कर रहा तो रणनीति बदलनी ही होगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को इंटरव्यू में कड़ी टक्कर मिलेगी, तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।
उपाय: पिता या घर के किसी बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आपका हुनर आज छिपा नहीं रहेगा, लोग खुद नोटिस करेंगे। नई सोच के साथ किसी अच्छे काम की शुरुआत हो सकती है, और छात्रों को मेहनत का नतीजा मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: दोपहर के बाद मन दो नावों पर सवार रहेगा, हां कहूं या ना। अपनी जरूरी चीजें, जैसे चाबी, चार्जर या कागजात, संभालकर रखें वरना ढूंढते रह जाएंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की मीटिंग या उनकी किसी फरमाइश में भागदौड़ रहेगी। साथी से मन की बात सहज ढंग से कह दें, छिपाने से बोझ ही बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: कमाई ठीक रहेगी, बस फिजूल के खर्च पर लगाम रखें। ऑनलाइन ऑर्डर और बाहर के खाने का बिल जोड़ेंगे तो खुद चौंक जाएंगे, इस हफ्ते उसे आधा कर दें।
स्वास्थ्य: आज हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही लें, जैसे खिचड़ी या दलिया। घुटने, कमर या जोड़ों की पुरानी तकलीफ है तो सीढ़ियां धीरे चढ़ें।
करियर और कारोबार: अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो काम आसान होगा। कोई मामला उलझे तो दोस्तों से चर्चा कर लें, हल वहीं से निकलेगा।
उपाय: छत या आंगन में पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
