विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 जून राशिफल: मिथुन में 3 ग्रहों का दुर्लभ योग, सिंह से कन्या में जाएंगे चंद्रमा; इन लोगों को होगा बंपर फायदा

Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:00 AM (IST)

21 जून 2026 को मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का दुर्लभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जबकि चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में गोचर करेगा। यह योग फिल्म, मॉड ...और पढ़ें

21 जून 2026 का राशिफल: मिथुन में त्रिग्रही योग, इन राशियों को बंपर लाभ

21 जून 2026 का राशिफल: मिथुन में त्रिग्रही योग, इन राशियों को बंपर लाभ

सागर आनंद पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैसे आसमान भी अपने मन की करता है। कभी ग्रह दूर-दूर बिखरे रहते हैं, कभी एक ही जगह जुट जाते हैं। आज सूर्य, बुध और शुक्र- तीनों मिथुन राशि में एक साथ आ बैठे हैं। और जहां ये तीनों जुटते हैं, वहां चकाचौंध वाले पेशे हिलने लगते हैं- फिल्म, मॉडलिंग, टेलीविजन, शेयर बाजार, बीमा, कमीशन, एंकरिंग। 

सबसे ज्यादा असर सिंह, मिथुन, कन्या, वृषभ और तुला पर। चंद्रमा दिन में सिंह से कन्या की ओर चलेंगे, यानी सुबह का मिजाज और शाम का मिजाज एक जैसा नहीं रहेगा।  ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (21 June 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।  

मेष राशि

  • सकारात्मक पक्ष: बातचीत, लिखाई और छोटे सफर के लिए दिन अच्छा है, बात में वजन रहेगा। घर और माता की तरफ से एक सुकून मिलेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: वाणी में तीखापन आ सकता है, गुस्से में कही बात भारी पड़ेगी। ऊंची उम्मीदों और भावनाओं, दोनों पर लगाम रखिए।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: सुबह जीवनसाथी या साथी के साथ एक चुप्पी सी रहेगी, कुछ कहना है पर कहा नहीं जा रहा। पंचम भाव में केतु और चंद्रमा रिश्ते में हल्की ठंडक ला रहे हैं। जिद छोड़कर पहल आप कर दीजिए, दोपहर बाद बर्फ खुद पिघलेगी।परिवार में जबान संभालिए, किसी अपने को शब्द चुभ सकते हैं। घर के छोटे बच्चों को खुश रखेंगे तो माहौल और मन, दोनों हल्के रहेंगे।
  • आर्थिक स्थिति: किसी अनचाहे जरिए से थोड़ा फायदा मुमकिन है। पर मन को लुभाने वाली ऑनलाइन खरीदारी और बड़े निवेश से दूरी रखिए।
  • स्वास्थ्य: पाचन का खास खयाल रखिए। सफर में सड़क किनारे का पानी मत पीजिए, जल से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
  • करियर: रुके काम रफ्तार पकड़ेंगे। किसी प्रस्तुति के लिए दिन माकूल है। पर साझेदारी का फैसला आज मत बांधिए।
  • उपाय: किसी जरूरतमंद बच्चे को श्रद्धा से मिठाई या जरूरी चीज भेंट कीजिए। हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर कुछ पल शांत बैठिए।
  • शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3

वृषभ राशि

  • सकारात्मक पक्ष: वाणी में मिठास रहेगी और पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर आ सकती है। पहल करने का माद्दा भीतर से जागेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: मंगल के लग्न में आते ही चिड़चिड़ाहट घेर सकती है। पुरानी बातें कुरेदकर मन में खटास मत पैदा कीजिए।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज सबसे बड़ा खतरा आपके अपने मिजाज से है। साथी के सामने जरा सी बात पर तीखा बोल देना रिश्ते में अनचाही दरार डाल सकता है। जो गुस्सा भीतर है, उसका कसूरवार सामने वाला नहीं — यह याद रहा तो शाम सुकून की होगी। घर में माता के साथ धैर्य से पेश आइए, उनकी बात दिल से मत लगाइए। घर और मेज की सफाई कीजिए, मन का बोझ भी उसी के साथ उतरेगा।
  • आर्थिक स्थिति: दूसरे भाव में लग्न स्वामी से धन के मामले ठीक रहेंगे। बस दिखावे में पैसा मत बहाइए।
  • स्वास्थ्य: सिर में भारीपन या तनाव रह सकता है। शराब आज बिलकुल मत छुइए। थोड़ा बेफिक्र होकर मन बहलाना ही आज की दवा है। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
  • करियर: दसवें भाव के राहु किसी अपरंपरागत राह से अवसर ला सकते हैं। कागजात व्यवस्थित रखिए।
  • उपाय: घर का कोई पुराना सामान या कपड़ा किसी जरूरतमंद को श्रद्धा से दे दीजिए। सफेद फूल अर्पित करके कुछ देर ध्यान कीजिए।
  • शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

  • सकारात्मक पक्ष: सोचने और बोलने की ताकत आज शिखर पर है। शुक्र के लग्न में होने से व्यक्तित्व में अलग चमक रहेगी। संवाद, लेखन और प्रस्तुति के लिए दिन उम्दा है।
  • नकारात्मक पक्ष: बारहवें भाव के मंगल खर्च बढ़ा सकते हैं। किसी मित्र की बातों में आकर उधार मत दीजिए, पैसा फंस सकता है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज आपके आकर्षण के आगे किसी का भी ठहरना मुश्किल है, शुक्र खुद आपके लग्न में हैं। पर सूर्य भी साथ हैं, और यहीं पेच है। अहं या रौब रिश्ते में आते ही वही चमक फीकी पड़ जाएगी। आज जीतने की नहीं, झुकने की कोशिश कीजिए। परिवार में अपनी वाणी से किसी को आहत मत कीजिए। दूसरे भाव और बुध का असर शब्दों को धारदार बना रहा है, और धार काटती भी है।
  • आर्थिक स्थिति: एक तरफ बृहस्पति धन के भाव में उच्च के, दूसरी तरफ मंगल बारहवें भाव में खर्च खींच रहे हैं। आता भी रहेगा, जाता भी। लालच से बचिए।
  • स्वास्थ्य: सिर में तपन, आंखों में थकान या चिड़चिड़ाहट हो सकती है। पानी खूब पीजिए, स्क्रीन से दूरी रखिए।
  • करियर: दसवें भाव के शनि कह रहे हैं, मेहनत से मुंह मत मोड़िए। सरकारी काम में जल्दबाजी मत दिखाइए।
  • उपाय: किसी भैरव मंदिर में श्रद्धा से दीपक जलाइए। किसी पशु या पक्षी को भोजन कराइए।
  • शुभ रंग: हरा,  शुभ अंक: 5

कर्क राशि

  • सकारात्मक पक्ष: लग्न में उच्च के बृहस्पति भीतर भरोसा और दिशा भर रहे हैं। विदेश से जुड़ी कोई धन-समस्या आज सुलझ सकती है।
  • नकारात्मक पक्ष: बारहवें भाव की त्रिग्रही युति खर्च बढ़ा सकती है। दूसरे भाव में केतु के साथ चंद्रमा से परिवार या धन को लेकर मन कुछ उचाट रहेगा।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: शुक्र आज बारहवें भाव में हैं, यानी प्रेम भीड़ में नहीं, एकांत में पनपेगा। किसी खास के साथ चुपचाप बिताया वक्त रिश्ते को वो गहराई दे जाएगा जो हजार बातों में नहीं आती। दूर बैठे साथी की याद आज खासतौर पर सताएगी। परिवार के मोर्चे पर पूरी ऊर्जा अपनों से रिश्ते बिगड़ने से बचाने में लगाइए। दूसरे भाव का चंद्रमा कह रहा है, घर के धन और भावनाओं, दोनों के मसले आज आपके हाथ में हैं।
  • आर्थिक स्थिति: खर्चों पर विशेष नजर रखिए। पर किसी अटके पैसे से जुड़ा मामला राहत दे सकता है। शनि नवम भाव से धीरे-धीरे फल दे रहे हैं।
  • स्वास्थ्य: लग्न में बृहस्पति से शरीर में अंदरूनी ताकत है। बस नींद और आराम को नजरअंदाज मत कीजिए।
  • करियर: परदे के पीछे या विदेश से जुड़े काम में प्रगति मुमकिन है। गुरु का आशीर्वाद आगे करियर की दिशा सुधारेगा।
  • उपाय: किसी पवित्र स्थान पर सच्चे मन से प्रार्थना कीजिए, मन की बात कह दीजिए। जल में थोड़ा दूध मिलाकर किसी पौधे को अर्पित कीजिए।
  • शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 2

सिंह राशि

  • सकारात्मक पक्ष: सूर्य का लाभ भाव में और मंगल का दसवें भाव में होना करियर और कमाई, दोनों में जोर देगा। किसी संपर्क से फायदा मुमकिन है।
  • नकारात्मक पक्ष: केतु के लग्न में होने से एक खालीपन और आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सप्तम भाव के राहु जीवनसाथी से शक या गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे बड़ी समस्या बन सकती हैं, सप्तम भाव में राहु यही खेल खेलते हैं। एक मामूली गलतफहमी को पहाड़ मत बनने दीजिए। जो खटक रहा है, उसे शक से नहीं, खुली बातचीत से सुलझाइए। परिवार में मन की कोई उलझन भीतर मत दबाइए। घर के बुजुर्गों से अपनी चिंता साझा कीजिए और उनकी सलाह लीजिए, समाधान वहीं से निकलेगा।
  • आर्थिक स्थिति: लाभ भाव की युति संपर्कों से फायदा दिला सकती है। पर कर या व्यापारिक साझेदारी के मामले में जल्दबाजी मत कीजिए, देरी की संभावना है।
  • स्वास्थ्य: केतु के लग्न में होने से मानसिक थकान रहेगी। सूर्य देव को जल चढ़ाना ऊर्जा लौटाने में मदद करेगा।
  • करियर: दसवें भाव के मंगल और लाभ भाव के सूर्य पहचान दिलाएंगे। पर जब तक संसाधन न जुटें, नए काम में हाथ मत डालिए।
  • उपाय: सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल अर्पित कीजिए। घर के किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद श्रद्धा से लीजिए।
  • शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 1

कन्या राशि

  • सकारात्मक पक्ष: लग्न स्वामी और शुक्र, दोनों कर्म भाव में हैं, करियर का कोई भी काम आज सफल होगा। बृहस्पति का लाभ भाव में उच्च का होना आगे के लिए शुभ खबर है।
  • नकारात्मक पक्ष: सुबह बारहवें भाव का चंद्रमा शुरुआत सुस्त रखेगा। बिना पहले से तय किए किसी से मिलने मत जाइए, दिन बेकार जा सकता है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: शनि सप्तम भाव में दिग्बली होकर बैठे हैं, रिश्ते में परिपक्वता तो है पर रफ्तार धीमी। जो गंभीर है वह और गहरा होगा, बस जल्दबाजी की गुंजाइश नहीं। आज प्रतिबद्धता का बड़ा कदम तय करने के बजाय थोड़ा रुककर सोचिए। परिवार में बड़े भाई-बहन की किसी समस्या में आप भूमिका निभा सकें तो जरूर निभाइए, ग्यारहवें भाव के बृहस्पति इसी सहयोग को शुभ बना रहे हैं।
  • आर्थिक स्थिति: बृहस्पति का लाभ भाव में उच्च का होना सबसे बड़ी राहत है। साझेदारी से धीरे-धीरे, पर पक्का फायदा होगा।
  • स्वास्थ्य: चोट से सावधान रहिए। कोई छोटी सर्जरी टाल रखी है तो उसे ज्यादा मत टालिए। पेट और आंतों का ध्यान रखिए।
  • करियर: त्रिग्रही युति दसवें भाव में है, प्रस्तुति और बातचीत के लिए दिन सही है। बस तालमेल और समय का ध्यान रखिए।
  • उपाय: भगवान लक्ष्मी-नारायण की श्रद्धा से पूजा कीजिए। किसी बुजुर्ग या जरूरतमंद की मदद कीजिए।
  • शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

तुला राशि

  • सकारात्मक पक्ष: भाग्य भाव में लग्न स्वामी किस्मत को आपके साथ खड़ा कर रहे हैं। योगकारक शनि से दो प्रतिस्पर्धी आज हार मानेंगे। कार्यस्थल की छोटी अड़चनें नजरअंदाज करके लक्ष्य पर टिके रहिए।
  • नकारात्मक पक्ष: पंचम भाव में राहु भावनाओं में उतार-चढ़ाव लाएंगे। मन कभी ऊंचा, कभी नीचा होगा, इसे जिंदगी का स्थायी सच मत मान लीजिए।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: पंचम भाव का राहु आज रोमांस में एक अजीब सी तीव्रता भर रहा है, कोई आकर्षण अचानक तेज हो सकता है। दिल की इन हलचलों को आज बहुत भारी मत बनाइए, बहने दीजिए, पर डूबिए मत। परिवार में अपने पिता या घर के सबसे बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर लीजिए, नवम भाव की युति इसी सहारे को आज सबसे फलदायी बना रही है।
  • आर्थिक स्थिति: योगकारक शनि की छठे भाव में स्थिति कर्ज और प्रतिस्पर्धा, दोनों पर विजय दिला रही है। भाग्य के सहारे कोई आर्थिक राहत मुमकिन है।
  • स्वास्थ्य: शनि की अनुशासन भरी दृष्टि सेहत पर है, नियमित दिनचर्या वालों को फायदा होगा। किसी पुरानी तकलीफ पर काबू पाने का अच्छा मौका है।
  • करियर: बृहस्पति का दसवें भाव में उच्च का होना करियर में नए अध्याय की शुरुआत है। अप्रत्याशित सफलता दस्तक दे सकती है।
  • उपाय: घर के सबसे बुजुर्ग के चरण छूकर श्रद्धा से आशीर्वाद लीजिए। किसी जरूरतमंद को काला तिल या सरसों का तेल दान कीजिए।
  • शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

  • सकारात्मक पक्ष: लग्न स्वामी के सप्तम भाव में आते ही साझेदारी शुभ रंग ले रही है। बृहस्पति का नवम भाव में उच्च का होना भाग्य मजबूत कर रहा है। थोड़े संशय के बाद सब साफ होगा।
  • नकारात्मक पक्ष: केतु के दसवें भाव में होने से करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है। कार्यस्थल पर चुपचाप नजर रखिए, तस्वीर साफ होने तक टिप्पणी मत कीजिए।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज लग्न स्वामी मंगल सीधे जीवनसाथी के भाव में हैं, रिश्ता पूरे दिन का केंद्र रहेगा। एक छोटा सा उपहार, या बस थोड़ी परवाह जताकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दीजिए, उसका लाभ सीधे आपके मन और रिश्ते, दोनों को मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज खूब सहयोग और लाभ मिलेगा, अष्टम भाव की युति इसी ओर इशारा कर रही है। उनके साथ से आपके कई अटके काम बन जाएंगे।
  • आर्थिक स्थिति: अष्टम भाव की युति कहीं से अचानक धन, तो कहीं अचानक खर्च ला सकती है। बृहस्पति का नवम भाव में आना आगे आर्थिक स्थिति सुधारेगा। देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।
  • स्वास्थ्य: मंगल के सप्तम भाव में होने से कमर के निचले हिस्से और मूत्र संबंधी अंगों का खयाल रखिए। जल्दबाजी में चोट न लगे।
  • करियर: तबादले की कोशिश तमाम मुश्किलों के बावजूद आज सफल होगी। फैसला सही वक्त पर लीजिए।
  • उपाय: जीवनसाथी या किसी करीबी को उनकी पसंद की चीज प्रेम से भेंट कीजिए। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल श्रद्धा से अर्पित कीजिए।
  • शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9

धनु राशि

  • सकारात्मक पक्ष: उच्च के बृहस्पति अष्टम भाव से किसी अचानक, पर फायदेमंद बदलाव का संकेत दे रहे हैं। छठे भाव के मंगल किसी भी साजिश रचने वाले पर आपको भारी रखेंगे।
  • नकारात्मक पक्ष: आज पहले से पक्की दिनचर्या मत बांधिए, अचानक सब बदलना पड़ सकता है। नवम भाव में केतु कभी-कभी किस्मत पर से भरोसा डगमगा सकते हैं।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: सप्तम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है, साथी आज खूब बातूनी और मिलनसार रहेगा। पर सूर्य की मौजूदगी हल्की सी अकड़ भी ला सकती है। बहस में उलझने के बजाय सहजता से बात कीजिए, सब संभल जाएगा। परिवार और रिश्तेदारों के बीच अपनी चीजों का दिखावा मत कीजिए, कहते हैं इससे नजर लग जाती है। हां, किसी अपने को अस्पताल ले जाने में मदद चाहिए तो आगे आइए।
  • आर्थिक स्थिति: सप्तम भाव की युति किसी साझेदारी से लाभ दिला सकती है। पर अष्टम भाव के बृहस्पति से धन का प्रवाह आज अनिश्चित रहेगा।
  • स्वास्थ्य: छठे भाव के मंगल से आपकी अपनी सेहत मजबूत रहेगी, पर किसी बीमार की सेवा का योग है। सेवा को बोझ मत समझिए।
  • करियर: लचीला रहिए। उच्च के बृहस्पति का असर ऐसा है कि अचानक आया बदलाव भी आगे फायदेमंद साबित होगा।
  • उपाय: किसी बीमार या जरूरतमंद की निःस्वार्थ सेवा कीजिए। पीली वस्तु या चने की दाल श्रद्धा से दान कीजिए।
  • शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3

मकर राशि

  • सकारात्मक पक्ष: बृहस्पति का सप्तम भाव में उच्च का होना रिश्तों और साझेदारी के लिए शुभ है। दोपहर बाद चंद्रमा के भाग्य भाव में आते ही दिन का रंग बदलने लगेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: सुबह अष्टम भाव का चंद्रमा बेवजह के नकारात्मक विचार दे सकता है। दूसरे भाव के राहु से वाणी से किसी को ठेस मत पहुंचाइए, वरना काम में देरी हो सकती है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: बृहस्पति आज सप्तम भाव में उच्च के होकर बैठे हैं, रिश्ते में परिपक्वता और ठहराव रहेगा। जो जीवनसाथी की तलाश में हैं, कोई रिश्ता आए तो गंभीरता से सोचिए, बस वज्र योग के बीतने का इंतजार कर लीजिए। गुरु की दृष्टि रिश्ते को मजबूत नींव दे रही है। परिवार में छोटी बातों से घर का माहौल मत बिगाड़िए। जो सच में आपके हितैषी हैं, उनकी राय का सम्मान कीजिए, कई उलझनें वहीं सुलझेंगी।
  • आर्थिक स्थिति: दूसरे भाव के राहु से धन के मामले में सतर्कता जरूरी है। बृहस्पति का सप्तम भाव में आना किसी साझेदारी से आगे बड़ा फायदा दिला सकता है।
  • स्वास्थ्य: आज सबसे ज्यादा ध्यान मन और विचारों पर दीजिए, अष्टम भाव का चंद्रमा घबराहट दे सकता है। किसी साथी की मदद से आपको ही मन की शांति मिलेगी।
  • करियर: लग्न स्वामी शनि तीसरे भाव से मेहनत का फल दे रहे हैं, निरंतरता बनाए रखिए। दोपहर बाद रफ्तार आएगी।
  • उपाय: किसी हितैषी या जरूरतमंद साथी की निःस्वार्थ मदद कीजिए। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक श्रद्धा से जलाइए।
  • शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
  • सकारात्मक पक्ष: पंचम भाव की त्रिग्रही युति प्रेम, रचनात्मकता और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल बना रही है। लग्न का राहु कुछ नया करने की ऊर्जा दे रहा है, मुमकिन हो तो कहीं घूम आइए।
  • नकारात्मक पक्ष: सप्तम भाव में केतु और चंद्रमा से रिश्ते में सुबह एक दूरी महसूस होगी। बेवजह के मानसिक दबाव में मत रहिए। कीमती चीजें संभालकर रखिए, गुम होने की आशंका है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: पंचम भाव में तीनों ग्रह हैं, आज प्रेम के लिए दिन हल्का-फुल्का और खिला हुआ है। कोई ताजा आकर्षण, कोई शरारती बातचीत मन को भा जाएगी। पर सप्तम भाव का केतु कह रहा है, रोमांस तो ठीक है, अभी विवाह या प्रतिबद्धता जरा दूर लगेगी, फिलहाल पल का आनंद लीजिए। परिवार और प्रियजनों से आज खूब मेलजोल कीजिए, उनके यहां जाइए या उन्हें बुलाइए। इस आवागमन से लाभ और मन को सुकून मिलेगा।
  • आर्थिक स्थिति: लग्न स्वामी शनि दूसरे भाव से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। पर आज खर्च और अपनी चीजों पर नजर रखिए।
  • स्वास्थ्य: छठे भाव में उच्च के बृहस्पति सेहत के लिए शुभ हैं, पुरानी तकलीफ पर काबू का अच्छा मौका है। मन को बेवजह के बोझ से दूर रखिए।
  • करियर: रोज की लीक से हटकर सोचना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और रचनात्मक काम वालों के लिए दिन खास है।
  • उपाय: किसी विद्यार्थी या बच्चे की पढ़ाई में श्रद्धा से मदद कीजिए। बहते जल में थोड़ा गुड़ या काला तिल प्रवाहित कीजिए।
  • शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 4

मीन राशि

  • सकारात्मक पक्ष: लग्न स्वामी का पंचम भाव में उच्च का होना रचनात्मकता, बुद्धि और सफलता, सबके लिए शुभ है। चौथे भाव में दिग्बली शुक्र घर में सुकून का माहौल बना रहे हैं।
  • नकारात्मक पक्ष: शनि के लग्न में लंबे समय से होने से जीवन में एक गंभीरता और जिम्मेदारियों का बोझ बना रहता है। दोपहर बाद चंद्रमा सप्तम भाव में आएंगे, तभी रिश्ते के सूनेपन का अहसास गहरा हो सकता है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज सबसे बड़ा खतरा यह है कि आप कामयाबी में इतने डूब जाएं कि जीवनसाथी की भावनाएं पीछे छूट जाएं, और यहीं से रिश्ते में उचाटपन घर करता है। आज जानबूझकर कुछ वक्त सिर्फ उनके लिए निकालिए, रिश्ते की ठंडी पड़ी आंच फिर सुलगा दीजिए। घर के मोर्चे पर राहत है। चौथे भाव में दिग्बली शुक्र घर और करीबी रिश्तों में मिठास दे रहे हैं, जब मन भारी लगे तो इसी गर्माहट का सहारा लीजिए।
  • आर्थिक स्थिति: सफलता के साथ धन-लाभ के अच्छे योग हैं। पर बारहवें भाव के राहु खर्च भी खींच सकते हैं, आवेश में की गई खरीदारी टाल दीजिए।
  • स्वास्थ्य: छठे भाव में केतु से कोई पुरानी तकलीफ अचानक सिर उठा सकती है, नजरअंदाज मत कीजिए। लग्न में लंबे समय से बैठे शनि से पर्याप्त नींद और आराम बेहद जरूरी है।
  • करियर: पंचम भाव में उच्च के बृहस्पति और तीसरे भाव के मंगल रचनात्मक और बौद्धिक काम वालों को खास सफलता दिला सकते हैं। हिम्मत और बुद्धि, दोनों साथ हैं।
  • उपाय: जीवनसाथी या किसी करीबी रिश्ते को समय और परवाह का तोहफा दीजिए। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करके श्रद्धा से कुछ पल बैठिए।
  • शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 7