Monthly Horoscope December 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिसंबर मास, पढ़िए मासिक राशिफल
Monthly Horoscope December 2023 भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता के दसवें अध्याय के 35 वें श्लोक में अर्जुन से कहते हैं- हे पार्थ! मैं मासों में मार्गशीर्ष हूँ और ऋतु में वसंत हूं। अतः मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें विवाह पंचमी और गीता पंचमी प्रमुख हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope December 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ 'गीता' के दसवें अध्याय के 35 वें श्लोक में अर्जुन से कहते हैं- हे पार्थ! मैं मासों में मार्गशीर्ष हूं और ऋतु में वसंत हूं। अतः मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें विवाह पंचमी और गीता पंचमी प्रमुख हैं। इस मास में कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए पंड़ित हर्षित शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिसंबर का महीना?
मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां के चलते समस्याओं से भरा रहेगा। आप और आपका परिवार इस महीने परेशानी महसूस करेगा। इस महीना आप किसी यात्रा आदि पर जाने का परिवार के साथ प्लानिंग कर सकते हैं। यह महीना आप जो भी कार्य करें, सोच विचार कर करें। महीने के उत्तर में परेशानियों से आपका सामना होगा, परंतु महीने की उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही सेहत संबंधों के चलते आ रही समस्या से निजात मिलेगी। इस महीने आप किसी बड़े प्रोजेक्ट के हिस्सेदार बन सकते हैं। साथ ही आपको अपने सहयोगी पार्टनरों से सावधान रहने की जरूरत है। इस महीने कोई बड़ा लेनदेन महीने की शुरुआती दौर में ना करें, नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है, जिस कारण आप चिंतित परेशान नजर आएंगे। इस महीने पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। पत्नी बच्चों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, परंतु पैतृक संपत्ति आदि को लेकर जमीनी विवाद सामने आ सकता है, जिस कारण परिवार में आपके विरोधी बढ़ेंगे। इस महीने मन कुछ अशांत रह सकता है, जिसके चलते आपके मन में नेगेटिव थॉट आएंगे, जिससे आप परेशान और विचलित हो सकते हैं। इस महीने अपने किसी खास दोस्त के साथ या करीबी के साथ समय बिताएं, जिससे आप नेगेटिव दौर से बाहर आ सकते हैं। इस महीने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपके विरोधी बढ़ेंगे तथा मान-सम्मान में कुछ कमी महसूस करेंगे।
वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, परंतु इस महीने आपको अपने निकट संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आप अपने विचारों पर कंट्रोल रखें, नहीं तो आप किसी बड़े कार्य में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिस कारण आपको परेशानियां महसूस होगी। हालांकि, महीने के अंत समय में लाभ के योग बनेंगे और समस्याओं से निजात मिलेगी। इस महीने किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के रहन-सहन के कारण आपको स्वास्थ्य हानि उठानी पड़ सकती है। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम सोच विचार कर उठाएं, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें। हालांकि, इस महीने के उत्तरार्ध में व्यापार आदि में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस महीने अपने पारिवारिक लोगों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा व कार्य के सिलसिले में आप किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी आदि में कार्य कर रहे लोग अपने अधिकारियों से अपने संबंध मधुर रखें, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आपको जमीनी विवाद से दूर रहने का सलाह दी जाती है। साथ ही राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। महीने के उत्तरार्ध में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहने वाला है। पत्नी और बच्चों से संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए आपके कार्य पूर्ण होंगे। इस महीने आप पॉजिटिव ऊर्जा से भरी नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन करने के विचार आपके मन में आ सकते हैं व आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बड़ा लाभ भी मिलेगा। अपने पुराने व्यवसाय में आपको सहयोगी पार्टनरों का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिसके चलते आपको लाभ प्राप्त होगा। इस महीने घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान सदस्य आ सकता है, जिस कारण घर का माहौल शानदार रहेगा। परिवार और पत्नी बच्चों के साथ आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे परिवार में बहुत दिनों से चल रही दूरी खत्म होगी और आप लोग साथ में बहुत अच्छा समय बिताएंगे। इस महीने परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि, मौसम की चपेट के कारण कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या दिखाई पड़ सकती है। इस महीने बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। इस महीने आप कोई नया बड़ा लोन ले सकते हैं व नया घर या गाड़ी प्लान कर सकते हैं और साथ ही आपका रुका हुआ धन इस महीने मिलने से आपके उलझे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार में चल रहे विवादों से इस महीने निजात मिलने वाली है, जिस कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। इस महीने किसी पुराने जमीन विवाद से आपको निजात मिल सकती है, जिस कारण आप राहत की सांस लेंगे। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी व आपको विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपको पदोन्नति मिल सकती है व आपका कोई रुका हुआ विशेष कार्य पूरा हो सकता है। इस महीने परिवार के लोगों के साथ में आप बहुत अच्छा समय बिताने वाले हैं। घर में किसी बड़े फंक्शन का आयोजन हो सकता है। शादी विवाह आदि का योग परिवार में बन सकता है, जिस कारण घर में माहौल अच्छा रहेगा व घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस महीने परिवार और बच्चों के लिए बड़ी शॉपिंग शादी के लिए कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस क्षेत्र में बड़ी डील समझौता आपके लिए लाभकारी होगा। नए वाहन व मकान को खरीदने का मन इस महीने बन सकता है। बच्चों और पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। आप खुद का कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना सिंह राशि वालों के लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें, नहीं तो चोट लगने की संभावना है। इस सप्ताह परिवार में अपनों से मतभेद दूर करने का प्रयास करें, जिससे आपको बहुत सी समस्याओं से निजात मिलेगी। यह महीना आपके लिए बहुत संभाल कर चलने का है। इस महीने नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं, परंतु अभी सफलता मिलने में देर लगेगी। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर साथियों का चयन सोच विचार कर करें। इस महीने आप सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने में सफल होंगे, परंतु आपके विरोधियों में बढ़ोतरी होगी। इस महीने आप अधिकारी वर्ग से बात विवाद से बचें। साथ ही इस महीने प्रॉपर्टी आदि को खरीदते या बेचते समय सावधानी रखें। कागजात कार्रवाई को पूर्ण तरीके से जांच पर रखकर कोई निर्णय लें। इस महीने आप माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे व पत्नी के स्वास्थ्य में भी अंतर दिखाई पड़ेगा। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में ना दें, नहीं तो आपके लिए प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। नया वाहन और मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। महीने के उत्तरार्ध में शुभ खबर मिलेगी व घर में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा व आप आध्यात्म की और अग्रसर दिखाई देंगे। इस महीने आपको कोई बहुत बड़ी खुशी मिलने वाली है। घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। साथ ही इस महीने आप अपने किसी पुराने कार्य को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथी मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से इस महीने आपको राहत मिलेगी। परिवार में माहौल शानदार रहेगा । बच्चों की पढ़ाई की चिंता से इस महीने आप मुक्त रहेंगे। इस महीने कोई पुराना सोचा हुआ कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आ सकती है। इस महीने आप शेयर मार्केट प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में अच्छा फल मिलेगा। यदि वाहन आदि खरीदने का मन में विचार है, तो इस महीने थोड़ा और इंतजार करें। इस महीने में घर में कोई मांगलिक कार्य का योग भी बन सकता है। माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य धार्मिक यात्रा पर भी जा सकता है। साथ ही इस महीने आप खुद को पॉजिटिव एनर्जी से लवरेज पाएंगे। इस महीने आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभकारी होगी। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका रसूख बढ़ेगा।
तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना तुला राशि वालों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। बहुत समय से आप अपने परिवार से दूर हैं, परंतु इस महीने आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बताएंगे। इस महीने आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर पार्टनरशिप पर पैसा लगा सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम आगामी समय में प्राप्त होंगे। इस महीने करियर संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी व आप करियर के मामले में सफल रहेंगे। परिवार में आपके विरोधियों से आपके संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। इस महीने पत्नी और बच्चों की चिंता से आप मुक्त रहेंगे व आपका धन बहुत अच्छी जगह इन्वेस्ट होगा। इस महीने आप अपने लिए नया आशियाना तलाश कर सकते हैं। साथ ही आपके अधिकारी वर्ग से अच्छे संबंध होंगे, जिस कारण आपको किसी विशेष कार्य में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस महीने आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। यात्रा आदि पर जाएं, तो थोड़ा सतर्क और सावधान रहें।
वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपकी राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। मन में कुछ इस महीने चलता रहेगा। कोई चिंता आदि से आप घिरे रहेंगे। इस महीने काफी अच्छे चांस आपको करियर और व्यापार में मिलेंगे, परंतु आप मानसिक तौर से कुछ परेशान होने के कारण चांस खो सकते हैं। अच्छा होगा डिप्रेशन आदि से दूर रहें। व्यायाम करें। मानसिक तनाव चिंता से मुक्त होने के लिए अध्यात्म की ओर जाएं। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले परिवार में सभी से बातचीत करें। यह महीना आपके लिए सोच विचार कर निर्णय लेने का है, जो भविष्य के लिए अच्छा मार्ग खोलेगा। इस महीने परिवार में घर में किसी का नया जॉब लग सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई नया वाहन घर में आ सकता है। बीमारियों से बचकर रहने की सलाह आपको इस महीने दी जाती है, नहीं तो आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। इस महीने शादी फंक्शन आदि में परिवार के साथ जाना होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। मित्रों के सहयोग से नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
इस महीने आप कुछ आकस्मिक समस्याओं के कारण परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। दुर्घटना संबंधी योग बन सकते हैं। इस महीने फर्श पर संभल कर चलें, नहीं तो गिरने से चोट आदि लग सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, परंतु इस महीने पार्टनरों से सावधान रहें। आपका कोई भेद उजागर होने से आपको नुकसान हो सकता है। इस महीने परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको आपका हक मिल सकता है। साथ ही इस महीने आप पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। घर में विशेष व्यक्ति का आना हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व लंबा कर्ज लेने से बचें।
मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपकी राशि वालों के लिए सामान्य फल कारक रहेगा। आप किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के कारण परेशान हो सकते हैं, जिस कारण शत्रु पक्ष आप पर हावी दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर कार्य करें, नहीं तो यह महीना आप भारी नुकसान में जा सकते हैं। किसी नए पार्टनर में हिस्सा बनने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। शेयर मार्केट आदि में पैसा निवेश करने से पहले मार्केट की स्थिति देख लें। इस महीने पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। परिवार में माता-पिता से विच्छेद होने का योग बन सकता है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परेशानियों के चलते आप तनाव में आ सकते हैं। जमीन खरीदी के कार्य में सोच विचार कर निर्णय लें। इस महीने अपने अधिकारी वर्ग उच्च वर्ग से बात विवाद से बचें। साथ ही सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। इस महीने आर्थिक समस्याओं के चलते आपको किसी अपने मित्र से या रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।
कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। कई दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। किसी नए कार्य किया शुरुआत इस महीने आप कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का पूर्ण सहयोग इस महीने आपको मिलेगा। साथ ही आप इस महीने परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। कोई बहुत बड़ी जीवन पॉलिसी बीमा परिवार में कर सकते हैं। इस सप्ताह प्रॉपर्टी वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी कोई पुरानी रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इस महीने सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, परंतु विरोधी वर्ग आप पर हावी नजर आएंगे। इस महीने किसी नए प्रोजेक्ट पर आप बड़ा निवेश करने का विचार बना सकते हैं, जिसमें आपके पार्टनर और मित्रों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ इस महीने कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पड़ोसी व परिवार से बात- विवाद से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने प्रिय सदस्य को इस महीने आप खो सकते हैं।
मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope December 2023)
.jpg)
यह महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयास कर रहे हैं, आपका व कार्य इस महीने पूर्ण होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। बहुत दिन से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य से आपको इस महीने निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी पुराने व्यवसाय में बड़ा निवेश करके सफलता पा सकते हैं, जिससे आए के नए स्रोत बनेंगे। इस महीने पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता से आप मुक्त रहेंगे। हालांकि, मौसमी बीमारियों की छोटी-मोटी समस्या सामने आ सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। घर में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए मित्रों रिश्तेदारों से बड़ी आर्थिक मदद इस महीने आप ले सकते हैं। इस महीने आप किसी पुराने प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण बहुत सुखद महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी आदि के विवाद से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी कर रहे लोग व्यक्ति अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। लंबी यात्रा आदि पर जाने का व्यापार के संबंध में योग बन सकता है। यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका रसूख बढ़ेगा।
ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।