Move to Jagran APP

Chandra Gochar 2024: 21 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 23 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) की कृपा बरसती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 20 Oct 2024 07:29 PM (IST)
Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही चंद्र देव की उपासना की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। साधक पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में नया सवेरा रहता है। ज्योतिषियों की मानें तो 21 अक्टूबर को चंद्र देव राशि (Chandra Gochar 2024) परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमे 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव शाम 06 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।  

वृषभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। राशि परिवर्तन के दौरान वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की असीम कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। इस दौरान चावल, चीनी, दूध, दही आदि चीजों का दान करना उत्तम रहेगा। वृषभ राशि के जातक सोमवार और शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा रहती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत रहने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। चंद्र देव राशि परिवर्तन के दौरान सिंह राशि पर विशेष कृपा बरसाएंगे। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। बड़े भाई की सेवा करें। बहन से कोई उपहार मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। घर पर शुभ कार्य का आयोजन होगा। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। रोजाना स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।