विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Taurus Monthly Horoscope November 2025: ग्रुप स्टडीज होगी फायदेमंद, पढ़ें वृषभ का मासिक राशिफल

By Digital DeskEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Updated: Fri, 31 Oct 2025 02:34 PM (IST)

महीने (Taurus November 2025 Horoscope) की शुरुआत में सूर्य तुला राशि में रहकर काम और निजी जीवन के बीच संतुलन पर ध्यान देने का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं वृषभ राशि का मासिक राशिफल।

Hero Image

Taurus Monthly Horoscope November 2025: वृषभ राशि का मासिक राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 खुद के लिए सोच-विचार और स्थिरता लेके आएगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति रिश्तें, साझेदारी और आर्थिक मामलों को प्रभावित करेगी। यह समय धैर्य, भावनात्मक समझ और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिचय

महीने की शुरुआत में सूर्य तुला राशि में रहकर काम और निजी जीवन के बीच संतुलन पर ध्यान देने का संकेत देता है। 16 नवंबर को सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से आप अपने प्रियजनों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। शुक्र, जो आपकी राशि के स्वामी ग्रह है, महीने की शुरुआत में कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आकर्षण, क्रिएटिविटी और तालमेल बढ़ेगा। 23 नवंबर से बुध वक्री होंगे, जिससे बातचीत और निर्णयों में थोड़ी सावधानी की आवश्यकता रहेगी।

Vrishabh

स्वास्थ्य – वृषभ मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

इस महीने आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्ट्रेस मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा। सूर्य और मंगल की स्थिति मेन्टल प्रेशर बढ़ा सकती है, इसलिए अधिक जिम्मेदारियां न लें। शुक्र के तुला राशि में रहने से खुद की देखभाल और संतुलन पाने में मदद मिलेगी, लेकिन वृश्चिक में प्रवेश के बाद सेंस्टिविटी बढ़ सकती है। योग, ध्यान और संतुलित आहार अपनाएँ। नियमित नींद और जल का सेवन बनाए रखें।

परिवार और रिश्ते – वृषभ मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

इस महीने रिश्तों का क्षेत्र सबसे प्रमुख रहेगा। सूर्य के तुला से वृश्चिक राशि में जाने से जीवनसाथी और प्रियजनों के साथ संबंधों में गहराई आएगी। बातचीत और सहानुभूति आवश्यक होगी। 23 नवंबर के बाद बुध के वक्री होने से गतलफहमियां या दूरी बन सकती है। सिंगल्स पुराने रिश्तों से दोबारा जुड़ सकते है। ईमानदारी और धैर्य से रिश्तों को संभालें। परिवार के साथ समय बिताने से आप मन से संतुलित रहेंगे।

शिक्षा – वृषभ मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

छात्रों के लिए यह महीना फोकस और अनुशासन से सफलता लाएगा। मंगल की स्थिति फोकस और दृढ़ निश्चय बढ़ाएगी। यह रिसर्च या क्रिएटिव स्टडीज के लिए अनुकूल समय है। महीने के अंत में बुध के वक्री होने से ध्यान में थोड़ी कमी आ सकती है। पुराने विषयों की रिवीजन करें और अंतिम समय की जल्दबाजी से बचें। ग्रुप स्टडीज और शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

निष्कर्ष – वृषभ मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

नवंबर 2025 वृषभ जातकों के लिए धैर्य और समझ के साथ बदलाव अपनाने का समय है। कुछ रिश्तों या पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा उलझन रह सकती है, लेकिन आगे चलकर सब ठीक और स्थिर हो जाएगा।। सूर्य का तुला से वृश्चिक में गोचर आपकी भावनाओं और व्यवहार में संतुलन लाएगा। 28 नवंबर को शनि के मार्गी होने से जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का नया दौर शुरू होगा।

उपाय

  • शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
  • “शुक्र बीज मंत्र” का नियमित जाप करें।
  • 23 नवंबर के बाद बुध के वक्री काल में नए अनुबंधों या साझेदारी से बचें।
  • प्रेम और स्थिरता बढ़ाने के लिए रोज़ क्वार्ट्ज या ग्रीन एवेंच्युरिन क्रिस्टल अपने पास रखें।
  • गहरी सांस लेने या ध्यान का अभ्यास रोज़ करें ताकि भावनात्मक संतुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें- Gemini Monthly Horoscope November 2025: नए कार्यों में जल्दबाजी से बचें, पढ़ें मिथुन का मासिक राशिफल

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com।