विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026: इन राशियों की लगेगी लॉटरी, सेहत भी रहेगी अच्छी और जेब भी रहेगी गरम, पढ़ें राशिफल

Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:38 AM (IST)

7 February 2026 Ka Rashifal के अनुसार, आज 7 फरवरी 2026 का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक खूबसूरत बैलेंस बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026: कैसा रहेगा आज का दिन।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 7 फरवरी 2026 का दिन दिन सभी 12 राशियों के लिए 'एडजस्टमेंट' और 'ग्रोथ' का है। आज ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि जिद के बजाय लचीलापन अपनाने से ही सफलता मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि (7 February 2026 Ka Rashifal) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries)

पॉजिटिव: आज आपकी जागरूकता बढ़ेगी और आप स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल पाएंगे। आपकी फ्लेक्सिबिलिटी प्लानिंग और लोगों से बातचीत में मदद करेगी।
नेगेटिव: हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश से मन में बेचैनी बढ़ सकती है। लॉजिक और इमोशन्स के बीच उलझने से फैसले लेने में देरी हो सकती है।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में आप कूटनीति से काम लेंगे। टीम वर्क और मीटिंग्स में आपकी बात सुनी जाएगी।
फाइनेंस: पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश के लिए दूसरों की सलाह पर भी गौर करें।
हेल्थ: शाम के समय थकान महसूस हो सकती है। सिरदर्द से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
लव: रिश्तों में बराबरी का भाव रखें। अपनी चलाने के बजाय पार्टनर की बात को भी महत्व दें।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।

वृषभ (Taurus)

पॉजिटिव: आज आप काफी बैलेंस्ड और मैच्योर महसूस करेंगे। आपके पुराने प्रयास अब रंग लाते दिख रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा कंफर्ट ढूंढना आपके काम को पेंडिंग रख सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर: ऑफिस में आपकी रिलायबिलिटी बनी रहेगी। मुश्किल प्रोजेक्ट्स को आप अपनी शांति से संभाल लेंगे।
फाइनेंस: धन के मामले में दिन शुभ है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होने के योग हैं।
हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए बाहर के खाने से परहेज करें।
लव: पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात होगी। आपसी भरोसा और गहरा होगा।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: गुलाबी
उपाय: किसी कन्या को मिश्री खिलाएं और शुक्रदेव का ध्यान करें।

मिथुन (Gemini)

पॉजिटिव: आपकी बातचीत का तरीका आज जादू की तरह काम करेगा। उलझे हुए मामलों को आप अपनी बुद्धिमानी से सुलझा लेंगे।
नेगेटिव: एक साथ कई काम हाथ में लेने से फोकस बिगड़ सकता है। काम के बीच में ब्रेक लेना न भूलें।
करियर: सेल्स, मार्केटिंग और राइटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी।
फाइनेंस: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कागजी कार्रवाई करते समय सावधानी बरतें।
हेल्थ: नसों में खिंचाव या तनाव महसूस हो सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग करें।
लव: पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। पुरानी कड़वाहट दूर करने के लिए दिन अच्छा है।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: आसमानी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश की आराधना करें।

कर्क (Cancer)

पॉजिटिव: आपकी संवेदनशीलता और केयरिंग स्वभाव आज लोगों का दिल जीत लेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरों के मूड का असर अपने ऊपर न होने दें। ओवरथिंकिंग से बचें और वर्तमान में जिएं।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। टीम को साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे।
फाइनेंस: बजट को लेकर थोड़े सतर्क रहें। भावनाओं में आकर उधार देने से बचें।
हेल्थ: छाती में जकड़न या सर्दी से बचें। रात को समय पर सोने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर के प्रति आपका समर्पण रिश्ते को नई मजबूती देगा। छोटे-छोटे सरप्राइज दें।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद चीजों का दान करें।

सिंह (Leo)

पॉजिटिव: आज आप काफी प्रभावशाली नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे।
नेगेटिव: अपनी बात को सही साबित करने की जिद दूसरों को नाराज कर सकती है। अपने व्यवहार थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी लाएं।
करियर: लीडरशिप के मौके मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां लेने से पीछे न हटें, ग्रह साथ दे रहे हैं।
फाइनेंस: शेयर मार्केट या निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
हेल्थ: अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।
लव: पार्टनर के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा उत्साह भरने के लिए बाहर घूमने जाएं।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सुनहरा
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या (Virgo)

पॉजिटिव: आपकी एनालिसिस की शक्ति आज चरम पर होगी। रुके हुए कामों को व्यवस्थित करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है।
नेगेटिव: दूसरों की गलतियां ढूंढने से आपसी मनमुटाव हो सकता है। परफेक्शन के चक्कर में खुद को स्ट्रेस न दें।
करियर: डेटा, अकाउंट्स और प्लानिंग के कामों में आपको विशेष सफलता मिलेगी। बारीकियों पर ध्यान दें।
फाइनेंस: खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। पुरानी उधारी वापस मिल सकती है।
हेल्थ: आंखों में थकान महसूस हो सकती है। ठंडे पानी से आंखें धोएं और रेस्ट लें।
लव: पार्टनर के प्रति बहुत ज्यादा क्रिटिकल न हों। उनकी मेहनत की सराहना करें।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गहरा हरा
उपाय: छोटी बच्चियों को चॉकलेट या स्टेशनरी भेंट करें।

तुला (Libra)

पॉजिटिव: चंद्रमा का आपकी राशि में आना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप काफी संतुलित और शांत महसूस करेंगे।
नेगेटिव: दूसरों को खुश करने की होड़ में खुद की जरूरतों को न भूलें। स्पष्ट 'ना' कहना भी सीखें।
करियर: पार्टनरशिप वाले कामों में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शॉपिंग पर खर्च बढ़ सकता है, बजट का ध्यान रखें।
हेल्थ: चेहरे पर चमक रहेगी, लेकिन खान-पान में लापरवाही स्किन प्रॉब्लम दे सकती है।
लव: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: सफेद
उपाय: परफ्यूम का इस्तेमाल करें और देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

पॉजिटिव: आपकी एकाग्रता और संकल्प शक्ति आपको आज बड़ी सफलता दिला सकती है। गुप्त शत्रुओं पर आपकी जीत होगी।
नेगेटिव: मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है। अकेलेपन से बचने के लिए अपनों से बात करें।
करियर: रिसर्च और खोजबीन वाले कामों में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। काम की गोपनीयता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपका करियर? इस लिंक पर क्लिक कर दूर करें कन्फ्यूजन। 

फाइनेंस: निवेश के लिए समय थोड़ा रुकने का है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।
हेल्थ: योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मानसिक शांति बहुत जरूरी है।
लव: पार्टनर पर शक करने से बचें। पारदर्शिता और ईमानदारी से ही रिश्ता चलेगा।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: केसरिया
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु (Sagittarius)

पॉजिटिव: आज आप काफी बड़े विजन के साथ काम करेंगे। सामाजिक नेटवर्किंग से आपको भविष्य में बड़े फायदे मिल सकते हैं।
नेगेटिव: जोश में आकर ऐसी बात न कहें जो बाद में पूरी न कर सकें। अति-उत्साह पर काबू रखें।
करियर: नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। सीनियर्स और कलीग्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
फाइनेंस: आय के स्रोत बढ़ेंगे। भविष्य की बचत की प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ: पैर में चोट या दर्द की संभावना है। चलते समय सावधानी बरतें।
लव: पार्टनर के साथ लंबी यात्रा या डिनर की योजना बन सकती है। संबंधों में नयापन आएगा।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें और विष्णु सहस्त्रनाम सुनें।

मकर (Capricorn)

पॉजिटिव: आपके लग्न में मंगलदेव आपको 'सुपर एनर्जी' दे रहे हैं। करियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अजेय महसूस करेंगे।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा सख्त व्यवहार आपके सहकर्मियों को आपसे दूर कर सकता है। थोडा मुस्कुराएं और बात करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। अधूरी पड़ी योजनाओं को आप अपनी मेहनत से पूरा कर लेंगे।
फाइनेंस: प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
हेल्थ: हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। कैल्शियम युक्त आहार लें।
लव: पार्टनर के प्रति जिम्मेदार व्यवहार आपके रिश्ते को मैच्योर बनाएगा। शब्दों से ज्यादा कार्यों पर जोर दें।

यह भी पढ़ें: शादी में क्यों हो रही है देर? ऐसे ही सवालों का जवाब फ्री में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला
उपाय: पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius)

पॉजिटिव: आपकी सोच आज बहुत ही आधुनिक और स्पष्ट रहेगी। अध्यात्म और दर्शन की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है।
नेगेटिव: अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। किसी से बहस में पड़ना आपकी मानसिक शांति छीन सकता है।
करियर: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। ऑनलाइन माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
फाइनेंस: धन के मामले में दिन स्थिर है। फिजूलखर्ची पर शनिदेव की दृष्टि है, इसलिए संभलकर चलें।
हेल्थ: गर्दन और कंधों में अकड़न हो सकती है। सही पोस्चर में बैठने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शांति से बात करने पर सब ठीक हो जाएगा।
लकी नंबर: 11 | लकी कलर: नेवी ब्लू
उपाय: शनिवार है, इसलिए शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

मीन (Pisces)

पॉजिटिव: आज आपकी अंतरात्मा की आवाज बहुत तेज होगी। आप दूसरों के दर्द को समझेंगे और उनकी मदद के लिए आगे आएंगे।
नेगेटिव: भावनाओं के बहने से बचें। बहुत ज्यादा भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें।
करियर: क्रिएटिव फील्ड और एनजीओ से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत फलदायी है। आपके काम की चर्चा होगी।
फाइनेंस: अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन गुप्त खर्चों पर भी नजर रखें।

यह भी पढ़ें: इस लिंक पर क्लिक कर एक्सपर्ट्स से जानें अपना आर्थिक भविष्य।

हेल्थ: पर्याप्त नींद लें। जल तत्व की अधिकता से कफ की समस्या हो सकती है।
लव: पार्टनर के साथ एक रूहानी जुड़ाव महसूस करेंगे। मौन रहकर भी एक-दूसरे की बात समझ लेंगे।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: समुद्री हरा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और किसी पौधे में दूध मिला जल चढ़ाएं।

पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।