Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Horoscope 06 to 12 October 2024: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

अक्टूबर का नया सप्ताह शुरू होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा। पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 06 Oct 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
Weekly Horoscope 06 to 12 October 2024: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 06 to 12 October 2024: राशिफल के अनुसार, 06 से 12 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के जातकों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, कुछ राशि जातक इस सप्ताह परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को स्वास्थ्य में गिरावट होगी। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह  आपके लिए मध्य फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी रुकावट आ सकती हैं, लेकिन आपका यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक परेशानियों के चलते आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। इस सप्ताह वाद-विवाद में पड़ने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस कारण किसी भी प्रकार की स्थिति में वाणी पर संयम रखें। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  

 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आमतौर से आपके लिए अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। इस सप्ताह भाग दौड़ अधिक रहेगी, जिस कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वयं के लिए भूमि भवन या वाहन आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। इस सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी।

 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपके अंदर नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके राशि चक्र के अनुसार आपके ऊपर कोई बड़ा दायित्व आ सकता है।  जिसे निर्वाह करने में आप सफल होंगे। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 06 to 12 October 2024: इस सप्ताह इन राशियों के जीवन में आएगी प्यार की बहार, यहां पढ़िए राशिफल

 

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वयं के लिए प्राप्त दायित्वों का आप सही से निर्वहन करेंगे, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। हालांकि इस सप्ताह आपको राजनीतिक षड्यंत्र से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। आपस में फैली हुई भ्रांतियां दूर होगी। इस सप्ताह परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर आप जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की आयोजन की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आप बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके लिए कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से प्रशासनिक क्षेत्र में आपको समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य की शुरुआत यदि कर रहे हैं, तो शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आपके कार्य को बिगड़ने के लिए बड़ा षड्यंत्र किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह ठीक नहीं है। संपत्ति विवाद को लेकर घर में आपसी झगड़े का योग बन सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि आप अपनी परिश्रम से समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। यह सप्ताह यात्रा आदि पर जाने के योग बन सकते हैं। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। पत्नी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। परिवार के लिए इस सप्ताह है आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा आप। जिस काम के लिए सोच रहे हैं। वह कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रभाव दिखा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए दायित्व मिल सकता है, जिस कारण विदेश यात्रा की योग बन रहे हैं। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास रहते हैं। उसमें सफलता निश्चित प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपका मन आध्यात्मिक की ओर दिखाई देगा। पत्नी का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को नहीं मिलेगी।

 

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

आप अपने परिश्रम से सभी बातों को संभालने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। इस सप्ताह राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें । शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे सलाहकार से जानकारी लें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप परेशान से रहेंगे। मानसिक तौर से आप कुछ दावों को महसूस करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में इस सप्ताह ज्यादा परिवर्तन की स्थिति दिखाई नहीं पड़ती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति सामान नहीं रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा, परंतु परिवार के अंदर कुछ लोग आपके विचार से सहमत नहीं रहेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस सप्ताह आपको फिर से किसी से आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। विवाद से दूर रहना इस सप्ताह आपके लिए बहुत जरूरी है। नहीं तो आप किसी प्रशासनिक षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं।

 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। इस सप्ताह नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा। इस सप्ताह में घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, हालांकि यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। फिर भी बात विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि अभी तक आपका मकान नहीं है, तो आप अपने मकान के मालिक बन सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों से लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह अर्थव्यवस्था में काफी लाभ दिखाई देगा।  आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। बच्चों की शैक्षणिक कार्यों में कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी। पत्नी से चल रहे विवाद दूर होंगे।

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।