इस हफ्ते चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, धन और नए अवसरों की होगी बारिश
यह साप्ताहिक राशिफल विभिन्न राशियों के लिए करियर, रिश्तों और वित्त से जुड़ी भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। इसमें बताया गया है कि कुछ राशियों के लिए य ...और पढ़ें

कैसा रहेगा आपका सप्ताह? ( Picture Credits AI-Generated Image)
HighLights
धन और नए अवसरों की होगी बारिश।
कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सप्ताह।
करियर, रिश्तों में मिलेंगे शुभ परिणाम।
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, अपने भीतर के दोषों को देखना सबसे कठिन साधना है; यह केवल वही कर सकता है जिसके भीतर आत्म-प्रेम जागृत हो। जब आप अपनी चेतना से अपने दोष देख लेते हैं, तो वह स्वतः ही विलीन हो जाता है।
मेष
कुछ पुराने अध्यायों की समाप्ति और नई शुरुआत का योग बनेगा। स्वयं को विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त पाएंगे।आत्म-मंथन करकेपारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। विदेश से आने वाले संदेश और अतिथि नया उत्साह भरेंगे। सप्ताह के अंत में उत्सव या समारोह की मेजबानी करेंगे, जहां मित्रों के साथ पुरानी यादों में खो जाएंगे।
शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रायल ब्लू
वृषभ
आपसी समझ और प्रतिबद्धता के माध्यम से आपके विवाह, व्यावसायिक साझेदारी या सहयोग को एक नई मज़बूती मिलेगी।व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है। एक साथ दो परियोजनाओं को अपनी कुशलता से सफलतापूर्वक संभालेंगे। जीवन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक निर्णयों को प्रभावित करेंगी।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मिथुन
व्यवसाय के क्षेत्र में तालमेल और टीम वर्क के सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। अपने आकर्षण और आंतरिक आत्मबल से कठिन से कठिन परिस्थितियों से पार हो जाएंगे। उच्च पदासीन लोगों से संपर्क करने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के बावजूद आप अपने अधिकार और वर्चस्व को बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में प्रेम और आनंद की बयार बहेगी। भूमि, भवन या संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा। ।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड
खबरें और भी
कर्क
कार्यक्षेत्र की जटिलताओं और परियोजनाओं को अपनी आंतरिक शक्ति से सुलझाएंगे। मित्र और परिवार आपके सुरक्षा कवच बनेंगे। भागदौड़ के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर विनाशकारी तर्क रखने वाली किसी महिला से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा वह आपके मार्ग में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है।सप्ताह के अंत में पुराने मित्रों के साथ उत्सव मनाने और नए लोगों से मिलने का योग है। इंसान को परखने के लिए दिमाग के बजाय अंतर्मन की सुनें।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकाक ब्लू
सिंह
पेशेवर और सांसारिक चुनौतियों के बीच आपकी ऊर्जा और सहनशीलता अटूट रहेगी। रिश्तों के धरातल पर, बाहर से ऐसा प्रतीत हो सकता है कि आपमें भावनाओं या संवेदनशीलता की कमी है, किंतु वास्तव में ऐसा नहीं होगा। भावनाओं के अनावश्यक प्रदर्शन से बचेंगे। लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलेंगी, जो उनके अपने स्वभाव और मानसिक स्थिति पर निर्भर करेंगी। इसलिए, किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से दिल पर न लें
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: सैंडी ब्राउन
कन्या
कार्यक्षेत्र पर थोड़े आलस्य करने से बचें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा के संतुलन के लिए योग या खेलकूद की गतिविधियों को अपनाना लाभकारी होगा। रिश्तों में गहरा भावनात्मक संतोष और अटूट बंधन विकसित होगा। बच्चे आपकी ऊर्जा और समय की मांग कर सकते हैं। साझेदारी या व्यावसायिक सहयोग के नए मार्ग खुलेंगे। किसी भौतिक सुख-साधनों या विलासिता में निवेश करेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: डीप रेड
तुला
व्यावसायिक और व्यक्तिगत निर्णय लेते वक्त दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खीचेंगे। परिस्थितियों को बदलने के लिए समय और स्थान देना श्रेष्ठ रहेगा। घर पर विरोध और कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत संबंध तर्क-वितर्क या आलोचना से नहीं, बल्कि धैर्य, प्रेम और करुणा से ही निखरेंगे। आर्थिक मोर्चे पर बजट का सख्ती से पालन करना होगा
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पिंक
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
वृश्चिक
उत्तम योजनाएं और कुशल प्रबंधन आने वाले समय में आपको प्रगतिशील और फलदायी कार्यों की ओर ले जाएंगे। जीवन में धन और नए अवसरों का भाग्यशाली आगमन होगा। व्यक्तिगत संबंध स्थायी प्रतिबद्धता में पल्लवित होंगे। व्यावसायिक साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। आपके आस-पास लगातार हो रहे परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित करें। यदि आपके मन में किसी सहकर्मी या सहयोगी को लेकर कोई संशय है, तो आपके पास अपने निर्णय को बदलने या उन शंकाओं को दूर करने का पूरा समय होगा।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: चेरी रेड
धनु
पारिवारिक बंधनों को आपके प्रेम और आश्वासन की आवश्यकता होगी, क्योंकि कुछ नकारात्मक ऊर्जाएं आपसी संबंधों में दरार पैदा करने का प्रयास कर सकती हैं। सांसारिक, वित्तीय और व्यावहारिक कर्तव्यों का पालन पूरी सजगता और गति के साथ करना होगा, अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों से भटक सकते हैं। वृद्ध महिला के आशीर्वाद से गृहस्थ जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा। भोजन, विलास, काम या मनोरंजन के अतिरेक से बचें। बच्चों और युवाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वाइज
मकर
अत्यधिक भाग-दौड़ के बजाय पूरी तरह से शांत और तनावमुक्त क्षणों का अनुभव कर पाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर थोड़ी अस्थिरता और भावनात्मक रूप से कुछ समय के लिए असुरक्षा की भावना पैदा होगी, लेकिन यह बहुत ही क्षणिक होगी। कोई पुराना काम या कोई व्यक्तिगत रिश्ता अब अपने अंत को प्राप्त होगा। अपनी ही गहरी और तीव्र भावनाओं से स्वयं को और दूसरों को पूरी तरह आश्चर्यचकित कर देंगे।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: साफ्ट ग्रीन
कुंभ
आंतरिक शक्ति और साहस से जीवन की जटिल व्यावसायिक व व्यक्तिगत चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे।आपकी कुशलता और कर्मठता आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगी। हर परिस्थिति के दोनों पक्षों को देखकर निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुनें। रिश्तों में गहराई लाने के लिए व्यवहार में अधिक प्रेम, करुणा और संवेदनशीलता को समाहित करना होगा। दृढ़ संकल्प के माध्यम से पुरानी आदतों और व्यसनों के बंधनों को तोड़कर मुक्ति की ओर बढ़ेंगे।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: स्काई ब्लू
मीन
आने वाले समय में आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से ओत-प्रोत रहेंगे। व्यक्तिगत लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। लंबे संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद, अब आपके अधूरे पड़े हुए व्यावसायिक कार्य और परियोजनाएं अपनी पूर्णता को प्राप्त होंगी। रिश्तों में प्रेम और प्रतिबद्धता आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी चतुर प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के लिए पूर्व अनुभवों और आंतरिक ज्ञान का सहारा लेना बेहतर होगा। ध्यान करें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।