विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष से मीन तक, किन राशियों चमकेगा भाग्य? पढ़ें अपनी राशि का हाल

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:46 AM (IST)

यह लेख मेष से मीन तक सभी बारह राशियों के लिए साप्ताहिक टैरो राशिफल प्रस्तुत करता है। इसमें पेशेवर, व्यक्तिगत और वित्तीय पहलुओं के साथ-साथ आगामी सप्ताह ...और पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (AI-Generated Image)

Weekly Tarot Horoscope: किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (AI-Generated Image)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, ईश्वर के प्रति कृतज्ञ रहें और अपने जीवन का आनंद लें। निस्स्वार्थ भाव से प्रेम करें। किसी भी खूबसूरत काम को कल पर न टालें। जो कुछ भी है, वर्तमान में है। इसलिए इसे पूरी जीवंतता और समग्रता के साथ जिएं।

मेष

सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक मामलों में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। स्पष्ट सोच से निजी व व्यावसायिक मामलों को सुलझांएगे। घर व कार्यक्षेत्र की नई सिरे से साज-सज्जा करेंगे। वाणी के माध्यम से लंबे समय से नाराज मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। मीडिया में आने का अवसर मिलेगा। जलतत्व के निकट यात्रा का योग है। सप्ताह के अंत में सुखद आश्चर्य मिलेगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृषभ

पेशेवर कार्यों में रचनात्मकता बनाए रखें। बदलाव और विस्तार के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत और आपके नियंत्रण में रहेगी। जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा और घर में प्रिय अतिथियों का आगमन होगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य को आपकी सहायता की आवश्यकता होगी। दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन

मिथुन

ऊर्जा के दिव्य संतुलन और परिवर्तन का अनुभव करेंगे। एक के बाद एक विभिन्न परिस्थितियों को सहजता से संभालेंगे। परिवार व मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अत्यधिक परिश्रमी लेकिन अविश्वसनीय व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। सप्ताह के अंत में शुभ समाचार या सकारात्मक दृष्टिकोण का अनुभ करेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सी ग्रीन

खबरें और भी

 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

कर्क

सफलता की सीढ़ी पर कदम बढ़ाएंगे। विचारों के टकराव से मन में थोड़ा भ्रम और तनाव पैदा हो सकता है। धैर्य रखें और स्थितियों को बेहतर होने का समय दें। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। भावनाओं के उतार-चढ़ाव को लक्ष्यों पर हावी होने से बचाएं। मिथुन राशि का व्यक्ति जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: क्रीमी वाइट

सिंह

कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयासों से महत्वाकांक्षा पूर्ण करेंगे। सामाजिक जीवन में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामले हल हो जाएंगे। सुखद व सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। प्रियजनों के प्रति अत्यंत दयालु और स्नेही रहेंगे। परिवार के किसी भी द्वंद्व या मतभेद में एक बुजुर्ग महिला मार्गदर्शक सिद्ध होगी। वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन बहुत कुशलता से करेंगे।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पिकाक ग्रीन

कन्या

भावनात्मक उथल-पुथल महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रतिक्रिया देने से बचें। खान-पान या काम में अतिरेक से बचें। जीवन में कई सारी चीजें एकसाथ घटित होंगी। इनसे भ्रमित होने के बजाय संतुलित रवैया अपनाना बेहतर होगा। ध्यान करें। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति आपसे सहयोग की अपेक्षा रखेगा। वित्तीय लेन- देन या निवेश से बचें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

तुला

पेशेवर जीवन में अत्यधिक प्रखर, सक्रिय और कुशल साबित होंगे। जीवन में नए अवसर और आयाम सामने आएंगे। संबंधों में प्रेम और करुणा का प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में असीम बौद्धिक क्षमता व कार्यकुशलता के चलते कोई वरिष्ठ पदासीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपेगा। खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में शामिल होंगे। ऐसे चतुर व्यक्ति से सावधान रहें, जो आपको गलत निवेश की ओर धकेल सकता है।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

वृश्चिक

जीवन में आने वाले हर अनुभव और अवसर को पूरी तरह से आत्मसात करेंगे। लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करेंगे। किसी तरह के प्रतिशोध की भावना से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में एक अविश्वसनीय युवा महिला आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती है। खेलकूद, मनोरंजन और व्यस्त दिनचर्या के बीच आपकी ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। किसी शांतिपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फायरी आरेंज

धनु

रिश्तों को किसी संकुचित दायरे में बांधने से बचें। व्यक्तिगत संबंधों में असीम आनंद का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो आपको सम्मान दिलाएगी। एक लघु यात्रा का योग है। जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। खान-पान व भावनात्मक तौर पर अतिरेक से बचें। कर्क राशि का कोई व्यक्तिआपको गहरे बौद्धिक सफर पर ले जाएगा।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पामग्रेनेट रेड

आपके करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।

मकर

पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन की हर गतिविधि को समझने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और न्यायप्रिय मार्गदर्शक के रूप में उभरेंगे। बुद्धिमत्ता से जटिल व्यावसायिक उलझनों को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक परियोजनाओं में कुछ मौलिक, रचनात्मक और नए विचार प्रस्तुत करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूत स्तंभ की तरह सबका संबल बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें, योग करें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ब्लू

कुंभ

जीवनशैली और बाहरी छवि में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। कुछ पुराने अध्यायों का अंत होगा और नई शुरुआत होगी। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। जीवन में घटने वाली कुछ घटनाओं को उच्च आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में प्रेम व करुणा महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि का व्यक्ति एक सच्चा और समझदार मार्गदर्शक साबित होगा।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: मरून

मीन

जीवन से भ्रम और नकारात्मक विचारों के बादल छंट जाएंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा व्यावसायिक मामलों में यश और भाग्य प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव और निर्णय अत्यंत सार्थक साबित होंगे। ध्यान और मौन से अंतर्मन की ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी अहंकारी व्यक्ति से सावधान रहें, अन्यथा वह आपको असहज करने का प्रयास कर सकता है।
शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो