साप्ताहिक टैरो राशिफल: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों की होगी नई शुरुआत, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?
यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी राशियों के लिए करियर, संबंधों और व्यक्तिगत विकास पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए नई शुर ...और पढ़ें
-1785646921939_m.webp)
किस राशि के शुरू होंगे अच्छे दिन? (AI-Generated Image)
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, जीवन कोई समस्या नहीं है। यदि आप जीवन को एक गलत दृष्टिकोण से देखेंगे तो आप गलत मार्ग पर ही आगे बढ़ रहे हैं। यह ऐसा रहस्य है, जिसे जिया जाना चाहिए, जिससे प्रेम किया जाना चाहिए और अनुभव अर्जित किया जाना चाहिए।
मेष
व्यावसायिक और निजी मामलों को मजबूती से संभालेंगे। खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियां नई ऊर्जा का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में मौलिक और साहसी साबित होंगे। महत्वपूर्ण बैठकों और सेमिनारों में अमिट छाप छोड़ेंगे। कोई युवती या पुत्री स्वतंत्र पेशेवर सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार है। परिवार की ऐसी महिला से सावधान रहें जो दिखावे में विश्वास रखती है और दूसरों पर प्रभुत्व जमाना चाहती है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रेड
वृष
परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम रहेंगे और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित रहेंगे। संवाद शैली के बल पर दिलचस्प लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। मित्रों, प्रियजनों और परिवार के प्रति उदार और मददगार रहेंगे। व्यक्तिगत संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। थोड़ा विश्राम देकर खुद के लिए समय अवश्य निकालें।
शुभ अंक: 14 शुभ रंग: डीप क्रिमसन
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
मिथुन
किसी अनुबंध के मामले में विचार, नियम और शर्तें स्पष्ट रूप से रखेंगे। किसी ऐसे चालाक और चतुर व्यक्ति से सावधान रहें अन्यथा वह आपको किसी घाटे के सौदे में फंसाने का प्रयास कर सकता है। कई व्यवसायिक बैठकों और सेमिनार में ऊर्जा लगाएंगे। निजी संबंध स्नेह की मांग करेंगे। वृष राशि का व्यक्ति व्यापारिक मामले में आपका साथ देगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: क्रीमी वाइट
खबरें और भी
कर्क
लंबे संघर्ष के बाद कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। व्यवहारकुशलता से लंबे समय से अटके मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध करें। जल्दबाजी करने से बचें। प्रियजनों के प्रति सौम्य व्यवहार रखना बेहतर होगा। आर्थिक लेन-देन के लिए यह समय उचित है। ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान स्थापित करेंगे। औपचारिक आयोजनों और बैठकों में व्यस्तता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
सिंह
सप्ताह की शुरुआत में प्रियजनों और घनिष्ठ मित्रों के साथ किसी समारोह में व्यतीत होगी। पेशेवर कार्यों और वित्तीय समझौतों को पूरा करते समय धैर्य बरतें। मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। निजी संबंधों में प्रेम और परस्पर सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी ईर्ष्यालु बुजुर्ग से सावधान रहें, अन्यथा वह आपके मार्ग में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
कन्या
अतीत के अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। लक्ष्यों और उद्देश्यों के प्रति किसी भी प्रकार की अव्यावहारिक योजना बनाने से बचें। जीवन के किसी भी क्षेत्र में मिली असफलता को उच्च दार्शनिक दृष्टिकोण से देखना उचित होगा। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। समुद्र के निकट यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 12 शुभ रंग: सी ग्रीन
तुला
पुराने अध्यायों का अंत और नई शुरुआत के योग बनेंगे। जीवन में प्रेम और सफलता का आगमन होगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। मूल्यों, प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसले प्रशंसनीय साबित होंगे। स्वजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि का व्यक्ति रहस्यमयी ढंग से आकर्षित होगा। ध्यान करना लाभकारी होगा।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: मरून
वृश्चिक
अद्वितीय कुशलता और रचनात्मकता के बल पर व्यावसायिक पटल पर पूरी तरह छाए रहेंगे।बेहतर स्वास्थ्य के साथ कठिन सामाजिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र में नियम व्यवस्था लागू करेंगे। मित्रों व स्वजनों के साथ उत्सव का आयोजन करेंगे। वसायिक परियोजनाओं में धन और प्रभाव अर्जित करेंगे। किसी ऐसे पक्षपाती और संकुचित विचारों वाले व्यक्ति से सतर्क रहें जिसमें मौलिकता का अभाव हो।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: सैफ्रन
आपके करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
धनु
बाहरी दिखावे से आकर्षित रहेंगे, लेकिन सत्य को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे। यात्रा का योग है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में दोहरा रवैया अपनाने से बचें। निर्णय लेते समय मन और मस्तिष्क अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। परिवार के किसी अविश्वसनीय या छद्मी व्यक्ति से सावधान रहें। कुंभ राशि का व्यक्ति निष्ठावान मित्र साबित होगा। सफलता पाने के लिए बार-बार निर्णय बदलने से बचें, अन्यथा आंशिक सफलता ही प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
मकर
नई शुरुआत के योग बनेंगे। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी ऊर्जा लगाएंगे, जिससे प्रतिद्वंद्वी पराजित होंगे। रूढ़िवादी विचारों वाले लोगों के विरोध का सामना करने के बजाय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखना बेहतर होगा। परिवार में किसी हठी व्यक्ति के नकारात्मक रवैये से कलह की स्थिति बन सकती है, अतः सचेत रहें। संकट की स्थिति में मेष राशि का व्यक्ति संबल बनेगा।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: मरून
कुंभ
प्राथमिकताओं, मूल्यों और महत्वपूर्ण रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करना उचित रहेगा। संक्षिप्त, बिना योजना की यात्रा ऊर्जा और संबंधों में ताजगी ला देगी। कार्यक्षेत्र का कम अवधि का कार्य अत्यधिक सफलता और प्रसिद्धि दिलाएगा। सामाजिक जीवन शानदार रहेगा। मीडिया की नजर में आएंगे। विलासिता की वस्तु या वाहन पर धन निवेश करेंगे। वृश्चिक राशि का कोई जातक आपके लिए सच्चा मित्र साबित होगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन
मीन
सामाजिक दायरा विस्तृत होगा, जहां आपकी मुलाकात कई दिलचस्प और प्रतिष्ठित लोगों से होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का विषय बनेंगे। एक साथ कई क्षेत्रों में ऊर्जा लगाने से बचें। कोई रचनात्मक युवा या पुत्र स्वतंत्र मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। किसी ईर्ष्यालु और अविश्वसनीय व्यक्ति से सावधान रहें, अन्यथा वह आपके पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: टरक्वाइज