साप्ताहिक टैरो राशिफल: इस सप्ताह इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, व्यापार में तगड़ा मुनाफा
यह साप्ताहिक टैरो राशिफल 21 से 27 जून 2026 तक मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। कई राशियों के लिए यह सप्ताह सफलता, व ...और पढ़ें
-1782020049688_m.webp)
Weekly Tarot Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत? (AI-Generated Image)
मां प्रेम ऋतंभरा। Weekly Tarot Horoscope 21 to 27 June 2026: सितारे बोलते हैं 21 जून से 27 जून 2026 ओशो कहते हैं- जैसे ही आप विचारों और बंधनों को एक ओर रख देते हैं, आपके भीतर एक रिक्त स्थान बनने लगता है। यह अस्तित्व के रहस्यों का द्वार खोल देता है, जिससे अंतस में परम संतोष और पूर्णता का भाव जागृत हो उठता है।
मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
विरोध और संघर्ष के पश्चात सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लंबी बीमारी के बाद सेहतमंद महसूस करेंगे। व्यक्तिगत संघर्षों और आंतरिक द्वंद्वों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम और संवाद के माध्यम से संबंधों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शक की भूमिका में उभरेंगे। प्रकृति के बीच विश्राम करना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेड
वृष (21 अप्रैल-21 मई)
निराशा और क्रोध का कारण बन रहीं पुरानी रूढ़ियों, गतिरोध और परिस्थितियों को तोड़ने में सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित संस्थानों से नए अवसर प्राप्त होंगे। संबंधों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक उत्सव या मांगलिक कार्य के दौरान सभी का दिल जीतने में सफल होंगे। बेहतर स्वास्थ्य के साथ खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। सिंह राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन येलो
मिथुन (22 मई-21 जून)
व्यावसायिक मामलों में मौलिकता, रचनात्मकता, ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र और निजी संबंधों में नए संकल्पों व शुरुआत को गति देने के लिए दृढ़ और मुखर दिखाई देंगे। व्यस्तता के बावजूद निजी संबंधों में स्थिरता बनाए रखेंगे। प्रेम और सौहार्द के दृष्टिकोण से जीवन में नया उत्साह और उमंग महसूस करेंगे। अत्यधिक अहंकार व क्रोध से बचें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन येलो
खबरें और भी
कर्क (22 जून-22 जुलाई)
ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए आप पुराने, संकीर्ण ढर्रों और विचारों का त्याग कर नई दिशा की ओर अग्रसर होंगे। व्यक्तिगत जीवन में त्रिकोणीय संबंध मानसिक तनाव दे सकते हैं जबकि व्यापारिक मामलों में यह स्थिति अत्यंत लाभकारी साबित होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: एप्पल ग्रीन
देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त)
कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के विवादों, बाधाओं या नकारात्मक प्रवृत्तियों वाले लोगों से उलझने के बजाय, उनसे दूरी बनाकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। कानूनी मामलों के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलाव और उतार-चढ़ाव विचलित कर सकते हैं। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। सेहत और संसाधनों के बल पर चुनौतियों से निपटने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: ब्लू एंड पिंक
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर)
व्यक्तिगत संबंधों और आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक उत्साह से बचें अन्यथा आप मार्ग से भटक सकते हैं। जीवन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आप नए गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं। लोगों और परिस्थितियों को परखने के लिए अंतर्मन की सुनें। घर हो या कार्यक्षेत्र, हर जगह पूरे मन से उपस्थित रहना बेहतर होगा।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: एक्वामरीन
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर)
भावनाओं और विचारों को पूरी मौलिकता और निर्भीकता के साथ प्रकट करेंगे। किसी भी प्रकार के समझौतों या बंधनों को स्वीकार नहीं करेंगे। संदेह और अतीत के कड़वे अनुभवों के बजाय, सरलता और परम विश्वास ही आपके सच्चे मार्गदर्शक बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करेंगे। यात्रा और स्थान-परिवर्तन आपकी ऊर्जा को तरोताजा कर देगा।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
निजी और कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और योजनाएं साकार रूप लेंगी। स्वयं को असीम ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। नए निवेश करने, पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए यह समय बेहतर है। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ उत्सव मनाएंगे।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ब्लू
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर)
नए अवसर सामने आएंगे। योजनाएं पूर्णता की ओर बढ़ेंगी। मित्रों और स्वजनों के साथ संबंधों को बेहतर बनाएंगे। मन को अशांत या अधीर न होने दें। कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों को साझा करना बेहतर रहेगा। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में प्रसन्नता का कारक बनेगा। लोगों और परिस्थितियों को समझने के लिए किसी के बहकावे में न आएं
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ओल्ड रोज
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी)
कार्यक्षेत्र में विभिन्न योजनाएं सफलता के शिखर पर ले जाएंगी। कुछ लोग कुतर्कों से आपके मार्ग में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे, परंतु आप प्रगति के पथ पर स्वतंत्र निर्णय लेंगे। पारिवारिक परिवेश अत्यंत सुदृढ़ और सहयोगी बना रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारियों में संतुलन जीवन में असीम सुख, संतोष और तृप्ति लेकर आएगा। तनाव से बचें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी)
संकटों की स्थिति में अपूर्व साहस का प्रदर्शन करेंगे। बुद्धि और विवेक की स्पष्टता से अतीत के बंधनों को काट देंगे। व्यर्थ के बोझ को त्यागेंगे और नई ऊर्जा के साथ रचनात्मक व व्यक्तिगत लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। प्राथमिकताओं को पहचानकर शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचेंगे। घर व कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पूरी तरह सचेत और जागरूक रहें।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: पीकाक ग्रीन
आपके करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
मीन (20 फरवरी-20 मार्च)
व्यक्तिगत संबंधों में नया उत्साह महसूस करेंगे। मीडिया के जरिए लोगों की निगाह में आएंगे। अपनी प्राथमिकताओं, मूल्यों और संबंधों पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा। एक समय पर एक कदम बढ़ाएं। स्मृतियों को त्याग कर जीवन को वास्तविकता के साथ स्वीकार करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोई छोटी अनियोजित यात्रा सुखद साबित होगी।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: केसरिया