loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धन लाभ और इंक्रीमेंट: इन राशियों का भाग्य चमकेगा सोने की तरह, क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में?

By Maa Prem RitambharaEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:50 AM (IST)

19 से 25 अप्रैल 2026 (19 To 25 April 2026 Tarot Prediction 2026) तक का यह हफ्ता मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला? आइए इस आर्टिकल में विस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)

मां प्रेम ऋतंभरा। 19 To 25 April 2026 Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं कि जब आप सहज, आनंदित और शांत अवस्था में रहना सीख जाते हैं, तब स्वतः ही आत्मज्ञा न और विवेक का जन्म हो ता है। आंतरिक शांति ही वह ध्रुवता है, जो आपको अंधकार से निकालकर ईश्वररूपी परम सत्य की ओर ले जाता है।

मेष: विशेष कार्यभार सौंपा जाएगा, जो भविष्य में व्यावसायिक उत्थान और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। व्यापारिक और निजी साझेदारियां प्रेरणादायक रहेंगी। स्वयं को थोड़ा भावुक और संवेदनशील महसूस करेंगे। रूढ़िवादी लोगों से टकराने के बजाय नजरअंदाज करना बेहतर होगा। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र आपके मन को शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। किसी करीबी सहयोगी के कठिन व्यवहार को धैर्य से स्वीकार करें।

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पिंक

वृष: जीवन में आने वाले अप्रत्याशित परिवर्तनों को उच्च आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखेंगे। जो स्थितियां आज कठिन लग रही हैं, वे वास्तव में उतनी बुरी नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र और घर, दोनों ही मोर्चों पर बड़े बदलाव होंगे। आपके मूल्यों और प्राथमिकताओं में बदलाव आने से संबंधों को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही मानसिक बाधाओं और पुराने ढर्रों को तोड़ने में सफल रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अद्भुत महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का संचार होगा।

शुभ अंक: 13 | शुभ रंग: मरून

मिथुन: रिश्तों में पूरी तरह से स्पष्टवादी और ईमानदार रहेंगे। कार्यक्षेत्र और घर के वातावरण में परिवर्तन आएगा। जब लक्ष्यों को पूरा करने की बात आएगी, तो आपको दूसरों का भरपूर सहयोग और तालमेल प्राप्त होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। किसी अहंकारी और अभिमानी व्यक्ति से दूरी बनाएं, अन्यथा वह आपकी उदारता का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेगा। विदेश यात्रा के योग हैं।

शुभ अंक: 19 | शुभ रंग: सन यलो

कर्क: जीवन में परिवर्तन और विस्तार के द्वार खुलेंगे। व्यापार के मामले में प्रगति बनाए रखने के लिए अपनी रचनात्मक गतिविधियों को जारी रखना बेहतर होगा। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। विदेश से मेहमान का आगमन या किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों या माता-पिता को आपकी सहायता की आवश्यकता होगी। कन्या राशि का व्यक्ति समर्थन और सलाह देगा।

सेहत को लकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: सैफ्रन

सिंह: यह समय विचारों और व्यवहार का अवलोकन करने के लिए उचित है। बड़े आध्यात्मिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में चतुराई और कौशल से सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी तरह की दुविधा दूर करने के लिए प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करें। संबंधों में अधिक चिंतनशील और संवेदनशील बनने की आवश्यकता है। किसी धूर्त और निरंकुश वृद्ध व्यक्ति से सावधान रहें, अन्यथा वह आपके मार्ग में बाधा बन सकता है।

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: टरक्वाइज

कन्या: व्यक्तिगत संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगी बने रहेंगे। आपकी सफलता आपके द्वार पर खड़ी होगी, ऐसे में किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना उचित नहीं होगा। निराशा के क्षणों में अपनी इच्छा शक्ति को कमजोर न होने दें, धैर्य बनाए रखें। एकाकीपन और बेचैनी का अनुभव हो सकता है, जो आपको धर्म और अध्यात्म की ओर प्रेरित करेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक अस्थिरता के बादल छंट जाएंगे।

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

तुला: कुछ घटनाएं शुरुआत में आपको विचलित कर सकती हैं, लेकिन भविष्य में ये आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। रिश्तों में लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। योजनाओं और विचारों को पुनर्गठित करें। घर या कार्यस्थल की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। नई शुरुआत का योग है। चुनौतियों या विरोधियों से भागने के बजाय उनका डटकर सामना करेंगे। स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं।

शुभ अंक: 16 | शुभ रंग: फायरी रेड

वृश्चिक: व्यापार और संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पुराने मित्रों और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। इस दौरान पुरानी यादों में खो जाएंगे, जो आपके मन को शांति प्रदान करेंगी। मीन राशि का व्यक्ति आपके प्रति अत्यंत सहायक और स्नेही साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेते समय पूर्णतः सजग रहें। आलस्य और टालमटोल की प्रवृत्ति से बचें, अन्यथा वित्तीय हानि की संभावना बनी रहेगी।

शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: सैफ्रन

धनु: जीवन में महिलाएं अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। रिश्तों में सद्भाव महसूस करेंगे। ऊर्जा को आलस्य में नष्ट करने से बचें। सूझबूझ से कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सहजता से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और सौभाग्य के योग हैं। यह समय आपको किसी सुखद यात्रा पर जाने और खुलकर खरीदारी करने का अवसर देगा। न्यायप्रियता और सौम्य स्वभाव के कारण घर और बाहर, दोनों जगह आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: ओल्ड रोज

मकर: पेशेवर जीवन में मौलिक और साहसी निर्णय लेंगे। व्यापार या नौकरी में विस्तार के नए मार्ग खुलेंगे। जिन उत्तरों को आप अब तक बुद्धि से खोज रहे थे, वे आपके हृदय की गहराइयों से प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जो मानसिक सुकून देगी। किसी भी तरह का निवेश करने के दौरान जल्दबाजी से बचें। अपना समय बच्चों या युवाओं के साथ बिताएंगे। परिवार की कोई युवा स्त्री या पुत्री जीवन की नई यात्रा का आरंभ करेगी।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

शुभ अंक: 17 | शुभ रंग: फायरी ऑरेंज

कुंभ: दिलचस्प लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। व्यावसायिक प्रयासों में अत्यधिक महत्वाकांक्षी और कर्मठ रहेंगे। स्वयं में एक संतुलन और स्थिरता का अनुभव करेंगे। सप्ताह के अंत तक आपके लाभप्रद सौदे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। रिश्तों में अत्यंत दयालु, देखभाल करने वाले और स्नेही बने रहेंगे। खान-पान के मामले में अतिरेक से बचें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताना लाभकारी होगा।

शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

मीन: पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा। संबंधों में पूर्णता आएगी। माता-पिता और पूजनीय व्यक्तियों के सानिध्य में समय बिताएंगे और जीवन के उत्तम सुखों का आनंद अपनों के साथ उठाएंगे। प्रतिष्ठित व्यावसायिक उत्तरदायित्व सौंपा जाएगा। सफलता के नए शिखर छुएंगे। स्वार्थी तत्वों के दबाव में आने के बजाय अंतरात्मा की आवाज पर अडिग रहें। आगामी बड़े परिवर्तनों और नई आध्यात्मिक यात्रा के लिए स्वयं को तैयार महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पोमेग्रनेट रेड

पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल