विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 5 गलतियों से जल्दी बर्बाद हो जाती है EV की बैटरी, जानिए कैसे बढ़ेगी रेंज और बैटरी लाइफ

Updated: Thu, 20 Aug 2026 05:32 PM (IST)

Electric Vehicle Battery Tips: अगर EV की बैटरी को आप गलत तरीके से बार-बार चार्ज करते हैं तो गाड़ी कै बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं इसे टार्ज करने का सही तरीका।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल की लाइफ काफी हद तक उसकी बैटरी सेहत पर निर्भर करती है। अगर बैटरी सही रहे तो गाड़ी सालों-साल बिना किसी परेशानी के बेहतर रेंज देती है। लेकिन जाने-अनजाने में हम चार्जिंग से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे बैटरी तेजी से खराब होने लगती है। EV बैटरी की लाइफ बचाने के लिए इन 5 टिप्स को फॉलो करें।

100% तक चार्जिंग

इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है। इसे बार-बार 100% तक चार्ज करने से बैटरी सेल्स पर दबाव पड़ता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बैटरी को सिर्फ 80% तक ही चार्ज करें। अगर आपको कभी लंबी यात्रा पर जाना हो तभी इसे 100% चार्ज करें।

बैटरी को पूरी तरह जीरो करना

बैटरी को बार-बार पूरी तरह से डिस्चार्ज करना उसकी लाइफ को तेजी से कम करता है। 0 परसेंट पर गाड़ी चलाने से बैटरी बैकअप की क्षमता घटने लगती है। सही तरीका है कि, जैसे ही बैटरी का लेवल 20% पर पहुंचे तो गाड़ी को चार्जिंग पर लगा दें और हमेशा 20% से 80% का नियम अपनाएं।

फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल

फास्ट चार्जिंग काफी सुविधाजनक लगती है लेकिन यह बैटरी में बहुत ज्यादा हीट जनरेट करती है। बता दें कि, लगातार फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ कम होती है। इसके लिए रोज घर पर मिलने वाले स्लो AC चार्जर का इस्तेमाल करें। फास्ट चार्जर का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी या लंबे सफर में करें।

ड्राइव के बाद चार्जिंग

सफर से लौटने के तुरंत बाद बैटरी काफी गर्म होती है। अगर आप तुरंत गाड़ी को चार्जिंग पर लगा देंगे तो बैटरी का तापमान और ज्यादा बढ़ जाएगा। गाड़ी खड़ी करने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक रुकें जिससे बैटरी ठंडी हो जाए और उसके बाद ही चार्जर को प्लग इन करें।

धूप में चार्जिंग

तेज धूप और गर्मी EV के बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन है। अगर गाड़ी तेज धूप में खड़ी होकर चार्ज होगी तो ओवरहीटिंग की वजह से बैटरी पैक को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए गाड़ी को हमेशा किसी छाया वाली जगह, गैराज या कवर के नीचे ही चार्ज करें। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और रेंज देगी।

यह भी पढ़ें- TATA-Mahindra को टक्कर देगी Vinfast की ये नई इलेक्ट्रिक SUV, 33 मिनट में चार्ज और 326 किमी की रेंज