1 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Nissan Magnite Facelift का बेस वेरिएंट, हर महीने जाएगी 16788 रुपये की EMI
जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में Magnite SUV को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद कितने रुपये (Nissan Magnite Facelift EMI and Down Payment) हर महीने देकर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Nissan की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Magnite Facelift को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Visia को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Nissan Magnite Facelift के बेस वेरिएंट की कितनी है कीमत
Nissan की ओर से Magnite Facelift के Visia वेरिएंट को 5.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया गया है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 24 हजार रुपये का रोड टैक्स, करीब 29 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद Nissan Magnite Visia on road price करीब 6.52 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Nissan Magnite Facelift की डिलीवरी शुरू हुई: कीमत 5.99 लाख रुपये, 55 से ज्यादा मिले सेफ्टी फीचर्स
एक लाख Down Payment के बाद 8800 रुपये की EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Visia को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.52 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.52 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 8802 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
1.87 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Nissan Magnite Visia
अगर आप 8.7 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.52 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8802 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Nissan Magnite Visia के लिए करीब 1.87 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 8.39 लाख रुपये हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- भारतीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी