क्या आपके Helmet की भी होती है एक्सपायरी डेट? नया खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
Helmet Expiry Date: क्या आप जानते हैं कि खाने-पीने की तरह हेलमेट की भी एक्सपायरी डेट होती है? आइए जानते हैं कि कब अपने पुराने हेलमेट को बदल देना चाहिए।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइर राइड करते वक्त हेलमेट लगाना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि यह आपको एक्सीडेंट के समय सिर में गहरी चोट और चालान दोनों से ही बचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैकेज्ड फूड्स और दवाइयों की तरह Helmet की भी एक्सपायरी डेट होती है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे पता किया जा सकता है।
Helmet Expiry Date
आमतौर पर अच्छे ISI मार्क वाले हेलमेट की शेल्फ लाइफ 3 से 5 साल तक की होती है। समय के साथ धूप, पसीना, गर्मी, धूल की वजह से हेलमेट के अंदर का थर्माकोल (EPS Foam) और बाहरी प्लास्टिक शेल कमजोर होने लगता है। ऐसे में 3-5 साल बाद अगर हादसा होता है तो पुराना हेलमेट सिर पर लगने वाले झटके को नहीं झेल पाता और टूट जाता है।
कब तुरंत बदलें हेलमेट?
अगर आपका हेलमेट किसी एक्सीडेंट के दौरान सिर पर लगा था, भले ही बाहर से उस पर एक छोटा सा खरोंच ही क्यों न दिख रहा हो उसे तुरंत बदल दें। अंदर का फोम झटका सोखकर अपना काम पूरा कर चुका होता है और दोबारा वैसी सुरक्षा नहीं दे सकता।
- हाथ से नीचे गिरने पर: अगर हेलमेट किसी सख्त जगह पर काफी जोर से गिर जाता है तो उसके अंदर की बनावट में दरार आ सकती है, ऐसे में इसे रिप्लेस कर देना है सही फैसला होता है।
- ढीला होने पर: अगर हेलमेट के अंदर की पैडिंग घिस गई पर वह पहनते समय सिर में हिल रहा है तो एक्सीडेंट के समय वह सिर से निकल सकता है।
- बेल्ट के टूटने पर: अगर हेलमेट का बकल या बेल्ट सही से काम नहीं कर रहा या फिर टूट गया है तो उसे पहनना बेकार है क्योंकि हादसे के वक्त वह बाहर निकल जाएगा।
ध्यान रखने वाली बातें
सेफ्टी के लिए हमेशा ISI मार्क वाला ही ओरिजिनल हेलमेट खरीदें और हेलमेट को कभी भी सीधे धूप में न छोड़ें क्योंकि इससे उनकी क्वालिटी खराब होती है। खरीदने से पहले हेलमेट के अंदर लगी मैन्यूफैक्चरिंग डेट जरूर चेक करें। रोड सेफ्टी में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अगर आपका हेलमेट 3-5 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है तो अपनी सुरक्षा के लिए आज ही नया हेलमेंट लें।
