आपकी मोटरसाइकिल का इंजन ऑयल खराब हो जाए, तो बिना मैकेनिक के पास जाए कैसे पता लगाएं?
भारत में बड़ी संख्या में लोग रोज मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। इनमें से अधिकतर लोग लापरवाही करते हैं, जिस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी मोटरसाइकिल में इंजन सबसे जरूरी और महंगा हिस्सा होता है। लेकिन अधिकातर लोग मोटरसाइकिल के साथ लंबे समय तक लापरवाही करते हैंं, जिस कारण इंजन में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल को कब बदलना चाहिए। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
ओवरहीट हो मोटरसाइकिल
अगर आपकी मोटरसाइकिल बार बार ओवरहीट हो रही है, तो कई कारणों में से एक कारण इंजन ऑयल का खराब होना भी होता है। अगर खराब इंजन ऑयल के साथ मोटरसाइकिल को चलाया जाता है तो इससे इंजन को बड़ा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर बार बार आपकी मोटरसाइकिल में ओवरहीट की समस्या आ रही है, तो एक बार इंजन ऑयल को भी चेक करना चाहिए। जरूरत हो तो उसे बदल देना चाहिए।
इंजन से आए आवाज
जब आप आपनी मोटरसाइकिल को चलाते हैं तो इंजन से आवाज आती है। लेकिन जब यह आवाज सामान्य से ज्यादा हो जाए तो ऐसी स्थिति में इंजन ऑयल को बदलना काफी जरूरी हो जाता है। जब भी मोटरसाइकिल में नया इंजन ऑयल डाला जाता है तो इंजन की आवाज काफी कम हो जाती है, लेकिन जब भी ऑयल खराब हो जाता है तो इंजन से आने वाली आवाज धीरे धीरे बढ़ने लगती है।
समय पर सर्विस
कई लोग लंबे समय तक मोटरसाइकिल का उपयोग नहीं करते, इसलिए इंजन ऑयल को भी नहीं बदलवाते। लेकिन ऐसा करना आपकी मोटरसाइकिल के इंजन के लिए परेशानी बड़ा सकता है। मोटरसाइकिल का उपयोग ज्यादा हो या कम हमेशा एक निश्चित समय पर इंजन ऑयल को बदल देना बेहतर होता है। निर्माताओं की ओर से हमेशा इस बात की जानकारी दी जाती है कि कितने किलोमीटर चलाने के बाद इंजन ऑयल को बदलना चाहिए। इसके साथ ही यह भी बताया जाता है कि अगर मोटरसाइकिल का उपयोग कम होता है तो भी कितने समय के बाद इंजन ऑयल को बदलना बेहतर होता है।
