विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेब पर भारी नहीं पड़ेगी पेट्रोल कार; किन तरीकों से बढ़ जाएगा कार का माइलेज, पढ़ें खबर

Updated: Sun, 23 Aug 2026 10:00 AM (IST)

भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री होती है। जिसके बाद लापरवाही के कारण गाड़ी की माइलेज काफी कम हो जाती है। किन बातों का ध्‍यान रखते हुए बिना अतिरिक्‍त खर्च कार की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के सभी बड़े शहरों में जिस तरह से वाहनों की संख्‍या बढ़ रही है उसके कारण हर समय ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति होती है। इस कारण पेट्रोल और डीजल की खपत भी बढ़ती है और लोग ज्‍यादा ईंधन के लिए खर्च भी करते हैं। कुछ बातों का ध्‍यान रखते हुए गाड़ी का उपयोग किया जाता है तो इससे माइलेज को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। ऐसा किस तरह किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

ट्रैफिक से बचें

अपनी कार से बेहतर माइलेज लेने के लिए सफर को शुरू करने से पहले मैप का उपयोग किया जा सकता है। इससे न सिर्फ आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ऐसे रास्‍ते का विकल्‍प मिल जाता है, जिसमें कम ट्रैफिक मिले। बल्कि इससे ईंधन पर होने वाले अतिरिक्‍त खर्च को भी बचाया जा सकता है।

स्‍पीड पर रखें कंट्रोल

कार से बेहतर माइलेज लेने के लिए स्‍पीड पर कंट्रोल रखना भी जरूरी होता है। जब गाड़ी को तेज स्‍पीड में चलाया जाता है तो ज्‍यादा पावर की जरूरत होती है और इंजन को ज्‍यादा क्षमता से भी काम करना पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत भी बढ़ने लगती है।

समय पर सर्विस है जरूरी

अपनी कार से बेहतर एवरेज चाहिए तो हमेशा कार की सर्विस को सही समय पर करवाना जरूरी होता है। कार की सर्विस को देरी से करवाया जाता है तो इंजन ऑयल खराब होने के साथ ही ऑयल फिल्‍टर चोक होने के कारण गाड़ी को ज्‍यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है। जिससे एवरेज (Mileage Tips) में कमी आ जाती है। इसके अलावा गाड़ी के पार्ट्स खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

गैरजरूरी सामान को हटाएं

कई लोग अपनी कार को चलता हुआ घर बना देते हैं। कार में ऐसा सामान भी रखा रहता है, जिसकी जरूरत लंबे वक्‍त तक नहीं पड़ती। ऐसे सामान के कारण गाड़ी का वजन भी बढ़ता है और इससे एवरेज में भी कमी आती है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?