Kia Seltos Vs Maruti Victoris: माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किआ की ओर से सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला मारुति की विक्टोरिस के साथ होता है। फीचर्स इंजन और माइलेज के मामले में Kia Seltos Vs Maruti Victoris किस एसयूवी को खरीदने में समझदारी होगी। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसमें मिड साइज एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इस सेगमेंट में किआ की ओर से सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी की विक्टोरिस के साथ होता है। इंजन, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी (Kia Seltos Vs Maruti Victoris) को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितना दमदार इंजन
Kia Seltos में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 115 पीएस की पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आईवीटी, आईएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
वहीं मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी को हाल में ही लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी में निर्माता की ओर से 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है।
कैसे हैं फीचर्स
Kia Seltos में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच व्हील्स, शॉर्क फिन एंटीना, स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लैक इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन एसी, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, आठ इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
वहीं मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्टर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट, 35 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इंटीरियर में काले, ग्रे और सिल्वर रंग का उपयोग किया गया है।
कितनी है कीमत
Kia Seltos 11 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर की जा रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 21.82 लाख रुपये है।
वहीं मारुति की ओर से ऑफर की जा रही विक्टोरिस की एक्स शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम से 19.99 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्प
