KTM 200 Duke और Bajaj Pulsar NS200 में से कौन-सी 200cc बाइक है बेस्ट, किसे खरीदनें में फायदे का सौदा
KTM 200 Duke में आक्रामक डिजाइन, चौड़े टायर और ज्यादा टॉर्क मिलता है, जबकि Pulsar NS200 सस्ती और ज्यादा पावरफुल है।

KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 200cc सेगमेंट की स्पोर्टी बाइक्स KTM 200 Duke और Bajaj Pulsar NS200 काफी पॉपुलर है। दोनों मोटरसाइकिलों को हाल ही में नए तकनीक फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इनमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड मोड जैसे फीचर्स को दिया जाता है। हम यहां पर आपको इन दोनों (KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200) की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कीमत, इंजन, डिजाइन और फीचर्स के मामले में कौन-सी बेहतर है?
KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200: कीमत
इन दोनों मोटरसाइकिलों के बीच सबसे बड़ा अंतर इनकी कीमत में है। KTM 200 Duke का STD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2,07,140 रुपये और Bajaj Pulsar NS200 के TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,60,374 रुपये है।
कीमत के मामले में Bajaj Pulsar NS200 केटीएम की मोटरसाइकिल से 46,766 रुपये सस्ती है। ऐसे में NS200 एक किफायती ऑप्शन है। वहीं, KTM 200 Duke के लिए आपको ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।
फीचर्स | KTM 200 Duke | Bajaj Pulsar NS200 |
|---|---|---|
वेरिएंट | STD | TFT |
कीमत | 2,07,140 रुपये | 1,60,374 रुपये |
इंजन क्षमता | 199.5cc | 199.5cc |
इंजन टाइप | DOHC, लिक्विड-कूल्ड | SOHC, लिक्विड-कूल्ड |
अधिकतम पावर | 25 PS | 25.5 PS |
अधिकतम टॉर्क | 19.3 Nm | 18.74 Nm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड | 6-स्पीड |
क्विकशिफ्टर | बाई-डायरेक्शनल | बाई-डायरेक्शनल |
फ्रेम | ट्रेलिस फ्रेम | स्टील पेरिमीटर फ्रेम |
फ्रंट सस्पेंशन | 43mm WP Apex टेलीस्कोपिक फोर्क | 37mm टेलीस्कोपिक फोर्क |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक | मोनोशॉक |
फ्रंट ब्रेक | 320mm डिस्क | 300mm डिस्क |
रियर ब्रेक | 240mm डिस्क | 230mm डिस्क |
फ्रंट टायर | 110-सेक्शन | 100-सेक्शन |
रियर टायर | 150-सेक्शन | 130-सेक्शन |
इंस्ट्रूमेंट कंसोल | 5-इंच TFT | 5-इंच TFT |
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी | हां | हां |
टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन | हां | हां |
कॉल और SMS अलर्ट | हां | हां |
म्यूजिक कंट्रोल | हां | हां |
राइड-बाय-वायर | हां | हां |
राइड मोड | 2 | 5 |
डुअल-चैनल ABS | हां | हां |
ट्रैक्शन कंट्रोल | हां | हां |
हैजार्ड लाइट स्विच | हां | हां |
कलर ऑप्शन | 4 | 3 |
KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200: डिजाइन
KTM 200 Duke का डिजाइन आक्रामक और स्पोर्टी है। इसके फ्रंट में शार्प LED हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए जाते हैं। साथ ही स्लिम फ्यूल टैंक, अग्रेसिव टैंक एक्सटेंशन और एक्सपोज्ड फ्रेम इसे स्ट्रीटफाइटर लुक देने का काम करते हैं। इसे लिक्विड सिल्वर, स्लेट ग्रे, इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और सिल्वर मेटैलिक कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। इसके लिक्विड सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन को हाल में लाया गया है।
Bajaj Pulsar NS200 में कंपनी की NS सीरीज का डिजाइन दिया गया है। इसमें LED हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs, मस्कुलर फ्यूल टैंक और क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए जाते हैं। इसे एबोनी ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और नार्डो ग्रे कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है, लेकिन KTM 200 Duke की तुलना में कम आक्रामक नजर आता है।
KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200: इंजन
दोनों मोटरसाइकिलों में 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। हालांकि, इंजन के कैमशाफ्ट सेटअप और पावर-टॉर्क आउटपुट में अंतर है। KTM 200 Duke का DOHC इंजन 25 PS की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, Bajaj Pulsar NS200 का SOHC इंजन 25.5 PS की पावर और 18.74 Nm का टॉर्क देता है। इस तरह NS200 की पावर 0.5 PS ज्यादा है, जबकि KTM 200 Duke का टॉर्क 0.56 Nm अधिक है। दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bajaj ने लॉन्च की अपडेटेड Pulsar NS200, अब 5-इंच TFT और 3 कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगे कई फीचर्स
KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200: सस्पेंशन-ब्रेकिंग सिस्टम
दोनों मोटरसाइकिलों के हार्डवेयर में भी अंतर है। KTM 200 Duke में ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जबकि Bajaj Pulsar NS200 स्टील पेरिमीटर फ्रेम पर आधारित है। इन दोनों मोटरसाइकिल में आगे और पीछे 17-इंच के पहिये दिए गए हैं। KTM 200 Duke में आगे 43mm WP Apex टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और Pulsar NS200 में 37mm टेलीस्कोपिक फोर्क के साथ रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो, KTM 200 Duke में आगे 320mm और पीछे 240mm की डिस्क दी गई है। इसके मुकाबले Bajaj Pulsar NS200 में आगे 300mm और पीछे 230mm की डिस्क मिलती है। दोनों में डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हैजार्ड लाइट स्विच फीचर्स दिए जाते हैं।
KTM 200 Duke Vs Bajaj Pulsar NS200: फीचर्स
इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। KTM 200 Duke में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ दो राइड मोड दिए गए हैं। इनमें रेन और स्ट्रीट राइडिंग मोड शामिल हैं। वहीं, Bajaj Pulsar NS200 में भी राइड-बाय-वायर थ्रॉटल मिलता है, लेकिन कंपनी इसमें पांच राइड मोड देती है। NS200 में रेन, रोड, स्पोर्ट, टूअर और ऑफ-रोड राइडिंग मोड मिलते हैं। इस तरह से राइड मोड में बजाज की बाइक आगे निकल जाती है, जबकि दोनों में ही जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
कौन-सी बाइक खरीदें?
KTM 200 Duke और Bajaj Pulsar NS200 में से किसी एक का चुनाव करना आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। दोनों में ही 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और 5-इंच TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप ज्यादा अट्रैक्टिव डिजाइन, चौड़े टायर, बड़े डिस्क ब्रेक और अधिक टॉर्क जनरेट करने वाली मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो KTM 200 Duke को ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको 46,766 रुपये ज्यादा खर्च करना होगा। वहीं, अगर आपकी जरूरत कम कीमत में दमदार पावर, पांच राइड मोड और मॉर्डन तकनीक फीचर्स वाली बाइक खरीदना है, तो Bajaj Pulsar NS200 को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत कम होने के साथ ही यह KTM 200 Duke से थोड़ा ज्यादा पावर जनरेट करती है।
