विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti, Toyota या Honda; कौन है देश की सबसे सस्ती Hybrid गाड़ी, 28 का माइलेज और कीमत इतने से शुरू

Updated: Wed, 19 Aug 2026 02:36 PM (IST)

Most Affordable Hybrid Cars: देश में बेहतर माइलेज और कम खर्च के लिए स्ट्रॉंग हाइब्रिड गाड़ियां तेजी से फेमस हो रही हैं। यहां भारत में मिलने वाली 5 सबसे किफायती हाइब्रिड कारों की लिस्ट दी गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में अब लोग इलेक्ट्रिक के साथ-साथ ही Strong Hybrid गाड़ियां लेना भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि उनकी फ्यूल एफिशिएंसी अच्छी होती है यानी उनके माइलेज बेहतर होता है। अगर आप भी हाइब्रिड कार लेने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको यहां ऐसी ही 5 बेस्ट गाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara एक बेहतरीन ऑल-राउंडर कार है और इसका हाइब्रिड पावरट्रेन काफी स्मूथ और रिफाइंड है। अगर माइलेज की बात करें तो इसकी क्लेम्ड माइलेज 27.97kmpl का है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.63 लाख रुपए से 19.72 लाख रुपए के बीच है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.11 लाख रुपए से लेकर 19.99 लाख रुपए के बीच है और इसकी क्लेम्ड की गई रेंज 27.97kmpl है। Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder के लगभग सभी वेरिएंस एक जैसे ही हैं और दोनों के बीच का अंतर स्टाइलिंग और ब्रांडिंग पर निर्भर करता है।

Honda City Hybrid

Honda City Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 21.36 लाख रुपए से शुरू होती है तो वहीं इसकी दावा की गई रेंज 27.26kmpl है। Honda City e:HEV एक सेल्फ-चार्जिंग e:HEV स्ट्रॉंग हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करती है। यह 1.5 लीटर एटकिंसन-साइकिल i-VTEC पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर, एक e-CVT ट्रांसमिशन और 172.8V को लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ती है।

Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto की एक्स-शोरूम कीमत 24.67 लाख रुपए से लेकर 28.61 लाख रुपए है और इसकी दावा की गई माइलेज 23.24kmpl है। इसमें एक इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है जो 2.0 लीटर 4-सिलिंडर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन को एक स्ट्रॉंग इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ता है।

Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross की एक्स-शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपए से लेकर 31.84 लाख रुपए है और इसकी दावा की गई माइलेज 22.16kmpl है। इसमें 2.0 लीटर TNGA 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी Ni-MH बैटरी के साथ जोड़ाता है। यह e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करते हुए 206nm का टॉर्क के साथ कुल 184hp का आउटपुट देता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Baleno के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI