विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरीदना है Maruti S Presso का बेस वेरिएंट, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Updated: Thu, 27 Aug 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से Maruti S Presso को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को अगर आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti S Presso को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Maruti S Presso कीमत

Maruti की ओर से S-Presso के बेस वेरिएंट STD को 3.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 16 हजार रुपये आरटीओ और करीब 20 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद Maruti S Presso की ऑन रोड कीमत करीब 3.86 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।

एक लाख Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

अगर इस हैचबैक के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 2.86 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 2.86 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 4649 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 2.86 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 4649 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti S Presso के STD वेरिएंट के लिए करीब 1.04 हजार रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 4.90 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे है मुकाबला

मारुति की एस प्रेसो को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Alto K10, Renault Kwid, Hyundai Grand Nios i10 जैसी कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Suzuki e Sky इलेक्‍ट्रिक कार हुई पेश, भारत में होगा MG Comet EV से मुकाबला, कैसे हैं फीचर्स?