विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Wagon R के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Updated: Sun, 23 Aug 2026 08:29 AM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता Maruti की ओर से Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Paym ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन‍ निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की ओर से Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Wagon R कीमत

मारुति सुजुकी की ओर से वैगन आर को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 28 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 29 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.53 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Wagon R के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.53 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.53 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8997 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.53 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8997 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Wagon R के आटोमै‍टिक वेरिएंट के लिए करीब 2.02 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.55 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

निर्माता की ओर से Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी बजट कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?