विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर में लॉन्च होगी Porsche Cayenne Electric, 642 किमी की मिलेगी रेंज और 2.5 सेकंड में 100 की स्पीड

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM (IST)

Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर 2026 को पोर्शे भारत में अपनी Cayenne Electric मॉडल को लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानते हैं कि स्पेसिफिकेशंस क्या-क्या हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Porsche भारत में अफनी Cayenne Electric को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने पिछले साल ही इसकी कीमतों की घोषणा कर की थीं जो 1.77 करोड़ रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से शुरू होती हैं। यह SUV, Standara और Turbo Electric, इन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।

एक्सटीरियर और फ्रंट डिजाइन

लुक की बात करें तो एक इलेक्ट्रिक SUV होने के नाते Cayenne Electric में पारंपरिक ग्रिल को हटा दिया गया है और एक नया बंपर दिया गया है। यह बंपर इसके फ्रंट लुक का हिस्सा है जिसमें ग्रिल की जगह एक बंद पैनल दिया गया है। इसके अलावा, फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में हवा के बहाव को बेहतर बनाने और बैटरी के तापमान को कंट्रोल रखने के लिए ब्लैक-आउट एयर वेंट्स दिए गए हैं।

हालांकि, इसका पूरा फ्रंट लुक पूरी तरह नया नहीं है क्योंकि इसमें इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसे कुछ एलिमेंट्स, जैसे हेडलाइट डिजाइन, एयर वेंट्स और बोनट को पहले जैसा रखा गया है।

साइड प्रोफाइल और व्हील्स

साइड से देखने पर इस SUV का शेप पुराने मॉडल जैसा ही है। हालांकि, इसमें अब 20 से 22 इंच के नए अलॉय व्हील के ऑप्शन मिलते हैं। इन पहियों को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे गाड़ी की कुल रेंज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। पीछे की तरफ इसमें पूरी तरह से बदला हुआ शार्प टेललाइट सेटअप दिया गया है जो एक पतली LED लाइट बार से जुड़ा हुआ है।

इंटीरियर और डिजाइन

इसके अंतर एक आसान लेआउट मिलता है जिसमें सेंटर कंसोल पर लगभग कोई भी फिजिकल बटन नहीं है और इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे सामान रखने के लिए एक चौड़ी जगह दी गई है। स्क्रीन की बात करें तो, इसमें 14.5 इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और विकल्प के आधार पर 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑग्मेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले मिलता है।

साउंट सिस्टम और फीचर्स

इसके अलावा, इसमें 14-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम मिलता है जबकि 20-स्पीकर का हरमन कार्डन सिस्टम भी चुना जा सकता है। बता दें कि, Cayenne में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और एक पैनोरमिक सनरूफ फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप-वेरिएंट में 18-वे इेल्क्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें मिलती हैं जबकि स्टैंडर्ड सेटअप में 8-वे एडजस्टमेंट दिया गया है।

बैटरी और रेंज

इस SUV में 113kWh की बैटरी दी गई है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जुड़ी हुई है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के जरिए चारों पहियों को पावर मिलती है। इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं जिसमें Standard मॉडल की रेंज 642 किमी और Turbo Electric की रेंज 623 किमी है।

पावर और परफॉर्मेंस

स्टैंडर्ड मॉडल 402bhp की पावर और 835nm का टॉर्क जनरेट करता है जबकि टर्बो इलेक्ट्रिक वेरिएंट 1,140bhp तक की पावर और 1,150nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्टैंडर्ड मॉडल 0 से 100kmph की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप-स्पीड 230kmph है। वहां, टर्बो-इलेक्ट्रिक मॉडल 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ लेता है।

यह भी पढ़ें- इस महीने लॉन्‍च होने के लिए तैयार चार बेहतरीन कारें, Kia से लेकर Porsche कर रही बड़ी तैयारी