Renault Duster Vs Kia Seltos: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर
Renault Duster Vs Kia Seltos: रेनो की ओर से हाल में ही नई जेनरेशन डस्टर को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्ट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई डेस्क, नई दिल्ली। रेनो की ओर से भारतीय बाजार में नई जेनरेशन डस्टर को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टॉास के साथ होगा। इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (Renault Duster Vs Kia Seltos) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Duster Vs Kia Seltos इंजन
रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।
वहीं Kia Seltos में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 115 पीएस की पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आईवीटी, आईएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Renault Duster Vs Kia Seltos फीचर्स
निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, बॉडी क्लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।
वहीं Kia Seltos में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच व्हील्स, शॉर्क फिन एंटीना, स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लैक इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन एसी, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, आठ इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
Renault Duster Vs Kia Seltos कीमत
रेनो की ओर से डस्टर की नई जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.69 लाख रुपये है।
वहीं Kia Seltos 11 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर की जा रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 21.82 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
