जब रात में चकाचौंध रोशनी के बीच करना हो सुरक्षित सफर, तब अपनाएं कौन से तरीके?
भारत में बड़ी संख्या में लोग दिन के मुकाबले रात के समय गाड़ी से सफर करना पसंद करते हैं। आप भी रात में गाड़ी से सफर की तैयारी कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई ऐसे लोग भी हैं जो दिन के मुकाबले रात के समय अपनी कार से सफर करना पसंद करते हैं। कई कारणों से दिन के मुकाबले रात के समय सफर करना ज्यादा आसान होता है, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा करना आपको परेशानी में भी डाल सकता है। किस तरह की परेशानी रात के समय गाड़ी से सफर करने में होती हैं। इन परेशानियों को किस तरह दूर रखा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लाइट का ध्यान
अगर आप रात के समय कार से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कार की लाइट्स सही तरह से काम करें। ऐसा न होने पर आपको परेशानी तो होगी ही साथ ही आपकी सुरक्षा पर भी खतरा हो सकता है। ड्राइवर के लिए जितनी जरूरी हेडलाइट्स होती हैं, उतनी ही जरूरी टेल लाइट्स भी होती हैं। अगर टेल लाइट खराब हो तो पीछे से आने वाले वाहन को आपकी मौजूदगी की जानकारी देर से होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विंडशील्ड रखें साफ
रात के सफर के दौरान अच्छी विजिबिलिटी का होना काफी जरूरी होता है। ऐसा न होने पर खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेडलाइट्स के साथ ही विंडशील्ड को भी अच्छी तरह से साफ रखें। विंडस्क्रीन को साफ रखने के लिए अच्छी क्वालिटी के कपड़े का उपयोग किया जा सकता है। अगर विंडशील्ड साफ नहीं होगी तो सामने से आने वाली गाड़ी की रोशनी फैल जाती है, जिससे हादसा होने का खतरा होता है।
स्पीड का ध्यान
रात के समय ज्यादातर सड़कें खाली होती हैं या फिर कम ट्रैफिक होता है। ऐसे में कुछ लोग अपनी कार को तेज स्पीड से चलाते हैं। लेकिन ऐसा करना भी खतरे को बढ़ाता है क्योंकि कई बार कार पर कंट्रोल खत्म हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को हमेशा तय लिमिट में ही चलाएं।
