Skoda Slavia Facelift vs Honda City: इंजन, कीमत-पावर और फीचर्स के मामले में कौन सी सेडान है बेस्ट?
Skoda Slavia Facelift vs Honda City: क्या आप 20 लाख रुपए के बजट में नई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं Slavia Facelift और Honda City में कौन बेस्ट है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सेडान कारों में इस साल काफी हलचल देखने को मिल रही है और इस साल एंट्री-लेवल सेडान सेगमेंट में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसी सेगमेंट में 18 अगस्त को Skoda Slavia Facelift का नया मॉडल सामने आया है। अगर आप 20 लाख रुपए के बजट में नई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि Honda City और Slavia Facelift में कौन बेस्ट है।
फीचर्स का अंतर
दोनों कारों में LED लाइट पैकेज, 16-इंच के अलॉय-व्हील, रियर एसी वेंट्स के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन कनेक्टिविटी के साथ बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। Slaiva Facelift में Honda City के मुकाबले दोनों फ्रंट सीट्स के लिए पावर फंक्शन और इस सेगमेंट में पहली बार रियर सीट के लिए मसाजर मिलता है।
वहीं, Honda City में लेवल-2 ADAS और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Slavia Facelift का इंजन
Skoda Slavia Facelift में दो इंजन विकल्प मिलते हैं- पहला 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन जो 114hp की पावर और 178nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरा है, 1.5 लीटर TSI इंजन जो 148hp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है और 7-स्पीज DCT गियरबॉक्स के साथ आता है।
Honda City का इंजन
Honda City में भी दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन जो 114bhp की पावर और 145nm का टॉर्क देता है और 6-स्पीज मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, e:HEV वर्जन में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 108hp की पावर और 235nm का टॉर्क जनरेट करती है।
यह फ्रंट व्हील्स को पावर देने के लिए eCVT गियरबॉक्स के साथ आता है और इसका कंपनी क्लेम्ड माइलेज 27.26kmpl है।
कीमत का अंतर
Honda City की एक्स-शोरूम कीमत 12.04 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप-स्पेक e:HEV ZX प्लस वेरिएंट के लिए 21.04 लाख रुपए तक जाती है। पुरानी Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के 18.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। उम्मीद है कि, Skoda Slavia Facelift भी इसी कीमत के आस-पास लॉन्च हो सकती है।
