TATA Avinya EV 2026 हे सकती है लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगी 600 किमी से ज्यादा की रेंज
TATA Avinya EV: टाटा मोटर्स अपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV को साल 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकता है। यह SUV नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ आ सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Avinya EV के इस साल के अंत तक देश में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। TATA ने पहले ही पुष्टी कर दी थी कि वह 2026 में भारत में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करेगा और Avinya भी इसी पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी। Avinya EV के प्रोटोटाइप को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। आइए जानते हैं कि इसमें क्या डिजाइन, इंजन और फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कैसा होगा डिजाइन?
TATA Avinya EV के प्रोटोटाइप को पूरी तरह कवर किया गया था। लेकिन, इससे आने वाली ईवी के आकार और डिजाइन की कई जानकारियां मिलती हैं। Avinya EV के टेस्ट म्यूल में एक क्लोज्ड फ्रंट फेशिया दिया गया है। इसमें फ्रंट बंपर के कोनों पर स्थित वर्टिकल LED हेडलैंप के साथ स्लीक LED DRLs होने की उम्मीद है। साथ ही, बैटरी को ठंडा रखने के लिए फ्रंट बंपर के नीचे एयर वेंट्स दिए गए हैं।
साइड और रियर डिजाइन
किनारों पर बड़े एयरोडायनामिक व्हील्स, इंटीग्रेटेड LED टर्न सिग्नल के साथ ORVMs, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और एक रूफलाइन मिलती है। पीछे की तरफ, Avinya EV में एक कनेक्टेड LED टेललाइट सेटअप, एक शार्क फिन एंटीना और एक छोटा रूफ स्पॉइलर मिल सकता है।
इंटीरियर और फीचर्स
TATA Avinya EV के एक्सटीरियर को देखा जा चुका है लेकिन ब्रांड की इस आने वाली इलेक्ट्रिक SUV का इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, ऐसी उम्मीद है कि इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, इलेक्ट्रिक तौर पर पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर एसी वेंट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इसके अलावा इसमें ऑटो-डिमिंग IRMV, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड HVAC पैनल, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबिएंट लाइटिंगग और लेवल-2 ADAS सूट मिल सकता है।]
बैटरी और रेंज
ब्रांड ने हाल ही में पक्का किया है कि आने वाली Avinya EV Freelander Platform पर आधारित होगी जिसका प्रोडक्शन Chery-JLR द्वारा किया जाता है। हालांकि, TATA की तरफ से अभी तक बैटरी और रेंज की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अनुमान है कि Avinya EV में 60kWh और 80kWh तक के बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।
साथ ही, एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद Avinya EV की MIDC दावा की गई रेंज 600 किमी से ज्यादा के होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- TATA Sierra vs Kia Seltos: माइलेज कीमत और पावर के मामले में कौन सी SUV मारती है बाजी?
