KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?
KTM Duke 390 Review: केटीएम की ओर से नेकेड मोटरसाइकिल के तौर पर कुछ समय पहले ही ड्यूक 390 को अपडेट कर लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को हमने कई कसौ ...और पढ़ें

HighLights
नई 350 सीसी इंजन के साथ लॉन्च हुई ड्यूक 390
दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स
390 सीसी मॉडल से सस्ती, लेकिन रोमांच में थोड़ी कम
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में केटीएम की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही 390 सीसी मोटरसाइकिल के तौर पर ऑफर की जाने वाली KTM Duke 390 को नए इंजन के साथ अपडेट कर लॉन्च किया है। क्या नए इंजन के साथ कम कीमत पर ऑफर की गई इस मोटरसाइकिल को खरीदना आपके लिए सही विकल्प साबित (KTM Duke 390 Review) हो सकता है या फिर दूसरे विकल्प पर विचार किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसी है नई KTM Duke 390
केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में हाल में ही केटीएम ड्यूक 390 को 350 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को ई20 तक के पेट्रोल के साथ चलाने के लिए ऑफर किया गया है। निर्माता ने इस मोटरसाइकिल को नेकेड सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो न सिर्फ मोटरसाइकिल को चलाना पसंद करते हैं, बल्कि उनको अपनी मोटरसाइकिल के साथ लंबे सफर पर जाना भी पसंद आता है।

कैसे हैं फीचर्स
केटीएम ने इस मोटरसाइकिल में नए डिजाइन के साथ एलईडी हेडलाइट को दिया है जो काफी अग्रेसिव लगती है। इसके साथ इस मोटरसाइकिल में एलईडी डीआरएल और इंडीकेटर, पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिड जैसे फीचर्स के साथ ही कई और फीचर्स को भी दिया गया है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल, लैप टाइमर, लैप की जानकारी भी मिल जाती है। इसके साथ ही इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एडजस्टेबल सस्पेंशन, क्रूज कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, टॉगल स्विच के जरिए कई फीचर्स को एक्टिव और डीएक्टिव कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के लिए मोड्स भी मिलते हैं।

कितना दमदार इंजन
केटीएम की ओर से इस मोटरसाइकिल को 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 41.5 पीएस की पावर और 33.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ मोटरसाइकिल में छह गियर मिलते हैं जो इसे लंबे सफर के दौरान कम आरपीएम पर रखने में मदद करते हैं। साथ में 14 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है जो इसे आसानी से लंबे सफर के लिए तैयार कर देता है।
खबरें और भी

समीक्षा
देखन में तो यह ड्यूक 390 आर की तरह ही काफी अक्रामक लगती है। सड़क पर इसको लेकर चलना आपको भीड़ में अलग दिखाता है। इसमें भले ही 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है, लेकिन यह आसानी से अपने सेगमेंट में अन्य मोटरसाइकिल को चुनौती दे देती है। इस इंजन में इतनी ताकत है कि यह आसानी से 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को हासिल कर सकती है। इस दौरान मोटरसाइकिल का इंजन आपको रोकता नहीं है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल की हैंडलिंग और सीटिंग पोजिशन भी काफी अच्छी लगी। सड़क पर लीन करने में भी काफी मजा आता है और इसकी ब्रेकिंग भी काफी बेहतरीन अनुभव देती है। यह मोटरसाइकिल चलाने वाले के लिए तो काफी अच्छी है, लेकिन अगर साथ में दूसरा व्यक्ति पीछे पहली बार बैठा हो तो उसे थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

फाइनल वर्डिक्ट
केटीएम की ओर से इस मोटरसाइकिल को 390 सीसी इंजन पर लगने वाले टैक्स को कम कर ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए 350 सीसी इंजन के साथ इसे लॉन्च किया है। सामान्य ड्यूक 390 आर के मुकाबले इसे करीब 70 हजार रुपये तक की बचत के साथ लाया जा सकता है। इसमें आपको अच्छी फिनिशिंग, अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ अच्छी ताकत मिल जाती है। अगर 350 सीसी सेगमेंट में आप इन सब खूबियों वाली मोटरसाइकिल को लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
लेकिन अगर आपको अभी भी ज्यादा कीमत देने में परेशानी नहीं है और 350 के मुकाबले ज्यादा रोमांच चाहिए तो फिर आप 390 आर को चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Yamaha FZ Rave Review: कैसी है यामाहा की 150 सीसी मोटरसाइकिल, क्या खरीदने में होगी समझदारी?