2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
2026 Renault Duster Review: रेनो ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में 2026 में नई जेनरेशन डस्टर को लॉन्च किया है। जिसके बाद हमें कुछ दिनों तक इसे चलाने का ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में रेनो की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही नई जेनरेशन Renault Duster को लॉन्च किया गया है। लॉन्च के कुछ समय के बाद हमें इस एसयूवी के नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल 6स्पीड मैनुअल वेरिएंट को चलाने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसे इंजन, फीचर्स, ड्राइविंग के मामले में कई कसौटियों पर परखने की कोशिश की। जिसके बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्या इस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है या नहीं।

कैसी है 2026 Renault Duster
रेनो की ओर से नई एसयूवी के तौर पर डस्टर को भारत में ऑफर किया जा रहा है। एसयूवी की नई जेनरेशन को न सिर्फ बाहर से बदला गया है बल्कि अंदर से भी यह पूरी तरह से बदल गई है। अब इसमें पहले से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। जिसको कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। नई जेनरेशन में फ्रंट ग्रिल पर बड़ी डस्टर बैजिंग, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में पार्किंग सेंसर, अलॉय व्हील्स के साथ ही रियर को भी बदला गया है।

कितना दमदार इंजन
रेनो की ओर से नई डस्टर में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसी इंजन के साथ एसयूवी को हमने चलाया। 1.3 लीटर इंजन से एसयूवी को 160 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसे दो से 2500 आरपीएम के बाद चलाना काफी आसान हो जाता है, क्योंकि इसके बाद एसयूवी का टर्बो काफी अच्छी तरह से काम करने लगता है और गाड़ी को आसानी से 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की सुरक्षित स्पीड तक ले जाया जा सकता है।

बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है
रेनो की नई डस्टर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर के कारण इसे ट्रैफिक के बीच चलाना काफी आसान हो जाता है। वहीं Level-2 ADAS के साथ यह खुली सड़कों पर भी सुरक्षित तरह से चलाई जा सकती है। पैनोरमिक सनरूफ के कारण गाड़ी में ज्यादा रोशनी मिलती है। वहीं डार्क इंटीरियर आपको महंगी और स्पोर्ट्स कार जैसा अनुभव दे सकता है। इसमें दिया गया ऑडियो सिस्टम इस सेगमेंट के अन्य विकल्पों में मिलने वाले सिस्टम के मुकाबले थोड़ा पीछे रह गया है। इसे और बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही वायरलैस चार्जर के साथ अगर एयर वेंट को भी दिया जाता तो फोन चार्ज करते हुए ओवरहीट की समस्या से भी बचा जा सकता है।
खबरें और भी

समीक्षा
रेनो की नई डस्टर का मैनुअल वर्जन हमने कुछ दिनों तक खुली सड़कों के साथ ही ट्रैफिक के बीच भी चलाया। इस दौरान न तो हमें इसके साइज के कारण किसी भी तरह की परेशानी हुई और न ही गाड़ी के अंदर समस्या आई। इसकी हैंडलिंग भी पुरानी डस्टर के मुकाबले काफी बेहतर हो गई है। इसे अच्छी सड़कों के साथ ही खराब सड़कों पर भी चलाने पर काफी आसान लगता है। इसके डैशबोर्ड को इस तरह से बनाया गया है जिससे यह ड्राइवर के लिए काफी आसान हो। जिससे सफर के दौरान भी ड्राइवर आसानी से इंफोटेनमेंट से लेकर फिजिकल बटन को आसानी से उपयोग कर सकता है।

क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें
अगर आपको ऐसी एसयूवी चाहिए जो न सिर्फ दिखने में अच्छी हो बल्कि उसमें काम के जरूरी फीचर्स भी मिलते हों। गाड़ी में सिर्फ बैठकर न जाना हो बल्कि अच्छी सड़कों के साथ ही खराब सड़कों पर भी ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ गाड़ी चलाने का अनुभव भी लेना हो और ज्यादा सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस चाहिए तो इस एसयूवी को खरीदा जा सकता है।
लेकिन बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर ऑडियो सिस्टम और टर्बो इंजन की जगह नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन चाहिए। इसके साथ ही अगर डीजल इंजन चाहिए साथ ही अगर गाड़ी में ऑफ रोडिंंग क्षमता वाली एसयूवी चाहिए तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्कोडा की नई एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?