विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster 2026 Review: हमारे वीडियो रिव्यू में देखिए, कैसी है रेनॉल्ट की ये नई SUV

Updated: Sat, 21 Mar 2026 12:34 PM (IST)

Renault Duster Review: रेनॉल्ट ने अपनी नई डस्टर को 10.49 लाख में लॉन्च किया है। इसके नए फीचर्स, माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी के लिए देखें हमारा Video Review।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने अपनी नई Duster 2026 के 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है। हमने इस SUV को देहरादून की वादियों और पहाड़ों पर चलाकर देखा। क्या इसका नया अवतार पुरानी डस्टर जैसा जादू चला पाएगा? कार के परफॉर्मेंस, कंफर्ट और फीचर्स की पूरी सच्चाई के लिए हमारा यह Video Review जरूर देखें।

डिजाइन में बदलाव

Renault Duster 2026 को बोनट अब पहले से ऊंचा और फ्लैट है। इस पर बनी क्रीज इसे मजबूत SUV लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल में क्लासिक डस्टर का सिल्हूट बरकरार है लेकिन इसके किनारे ज्यदा शार्प और सीधे हैं। व्हील आर्च गोल की जगह चौकोर है और और पीछे के दरवाजों के हैंडल को सी-पिलर पर लगाया गया है।

रियर लुक में भी बदलाव

Renault Duster 2026 का पिछला हिस्सा पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश दिखता है। नई डस्टर में Tailgate अब थोड़ा झुका हुआ है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। आगे की तरफ पीछे भी Y आकार की LED लाइट्स दी गई हैं। ये लाइटें बॉडी से थोड़ी बाहर निकली हुई हैं जिससे रात में गाड़ी शानदार दिखती है। इसमें रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक बड़ी सिल्वर स्किड प्लेट भी है।

Renault Duster 2026 के वेरिएंट और कीमत

नई रेनॉल्ट डस्टर 5 वेरिएंट में उपलब्ध होगी- Authentic, Evolution, Techno, Techno+, and Iconic। 2026 डस्टर के बेस-स्पेक ऑथेंटिक वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन आइकॉनिक वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें- In Pics: Renault Duster कितनी है दमदार, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है कीमत