Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्कोडा की नई एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?
Skoda Kushaq Facelift Review: स्कोडा ने कुछ समय पहले ही मिड साइज एसयूवी कुशाक के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। जिसके बाद हमें कुछ दिनों तक इसे चलाने का ...और पढ़ें
-1778407872500_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में स्कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च किया है। लॉन्च के कुछ समय के बाद हमें इस एसयूवी के नए 8स्पीड ऑटोमैटिक Monte Carlo वेरिएंट को चलाने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसे इंजन, फीचर्स, ड्राइविंग के मामले में कई कसौटियों पर परखने की कोशिश की। जिसके बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्या इस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है या नहीं।

कैसी है Skoda Kushaq Facelift
स्कोडा की ओर से सबसे नई एसयूवी के तौर पर कुशाक को भारत में ऑफर किया जा रहा है। लॉन्च के साथ इस एसयूवी में बदलाव किए गए हैं जिसको कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। पहले के मुकाबले अब इसके फ्रंट में ग्रिल, बंपर और लाइट्स को बदला गया है। साथ में अब इस एसयूवी के फ्रंट में पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। अब इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स को अलॉय व्हील्स के साथ ऑफर किया गया है, जो काफी अच्छी बात लगी। एसयूवी के रियर में अब कनेक्टिड लाइट दी गई है जिसके बीच में स्कोडा की बैजिंग मिलती है जो रात के समय काफी अच्छी लगती है। इसके साथ ही इसमें सीक्वेंशल इंडीकेटर, वाइपर, रियर पार्किंग सेंसर, नया रियर बंपर को दिया गया है।

कैसा है इंटीरियर
स्कोडा ने इस एसयूवी को ड्यूल टोन इंटीरियर दिया है। जिसके साथ इसमें नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीटों पर मसाज फीचर, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, चार्जिंग पोर्ट, वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स को दिया है। इस एसयूवी में 385 से 1405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो सामान रखने के लिए काफी अच्छा है।

कितनी है सुरक्षित
स्कोडा की कुशाक फेसलिफ्ट में सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, टीपीएमएस, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा को दिया गया है। इसमें दिए गए रियर पार्किंग कैमरा की क्वालिटी पहले से बेहतर हुई है लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर को भी देकर स्कोडा इसे और बेहतर विकल्प बना सकती है। इसमें भले ही ADAS न हो लेकिन अच्छी सेफ्टी जरूर मिलती है।
खबरें और भी

कितना दमदार इंजन
स्कोडा की इस गाड़ी में एक लीटर और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। हमने इसके एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को चलाया जिसके साथ नया आठ स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। पिछले वर्जन में इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन मिल रहा था, जिसके मुकाबले में अब ज्यादा गियर दिए गए हैं जो इसकी माइलेज को भी बेहतर करते हैं।

समीक्षा
इसको चलाते हुए विजिबिलिटी की परेशानी नहीं होती। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम भी अच्छा है, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता है। बाकी टच में किसी भी तरह की समस्या नहीं होती। नए डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर में काफी डिटेल मिल जाती है, जो सफर के दौरान काफी उपयोगी साबित होती है। साथ में रियल टाइम माइलेज की जानकारी भी मिलती है जो काफी अच्छी बात लगी। हमने करीब 1600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर इसमें किया, लेकिन सीट से कोई परेशानी नहीं लगी। कुशाक के पुराने वर्जन में एसी की समस्या थी, जिसे अब सुधार दिया गया है। अपने सफर में हमने 40 डिग्री के आसपास भी सफर किया और इस दौरान हमको गाड़ी में एसी से शिकायत नहीं हुई। इसके टॉप वेरिएंट्स में पिछली सीटों पर मसाज फंक्शन दिया गया है, लेकिन इसको और बेहतर किया जा सकता है। इस एसयूवी में रियर विंडो पर सनशेड नहीं दिया गया है और पीछे की ओर कोई भी लाइट नहीं दी गई है, जिससे रात के समय जरूरत पड़ने पर परेशानी हो सकती है।
एसयूवी में भले ही एक लीटर टीएसआई इंजन दिया है, लेकिन इसमें नया आठ स्पीड टॉर्क कनवर्टर दिया है, जिससे न सिर्फ माइलेज में सुधार हुआ है बल्कि शहर और हाइवे दोनों जगहों पर चलाने में अच्छा लगता है। गियर काफी तेजी से बदलते हैं जो काफी अच्छी बात लगी। 1600 किलोमीटर से ज्यादा के सफर के दौरान इस गाड़ी ने हमें करीब 13.7 से 14 किलोमीटर के बीच की माइलेज दी। लेकिन इस सफर में हमने इसे करीब 300 किलोमीटर तक पहाड़ों पर भी चलाया, जहां अन्य कारें भी कम माइलेज देती हैं।

क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें
अगर आपको ऐसी एसयूवी चाहिए जो न सिर्फ दिखने में अच्छी हो बल्कि उसमें काम के फीचर्स भी मिलते हों। गाड़ी में सिर्फ बैठकर न जाना हो बल्कि गाड़ी चलाने का अनुभव भी लेना हो। माइलेज भी चाहिए जिससे जेब पर ज्यादा भारी न पड़े और अच्छा ऑडियो अनुभव भी चाहिए तो इस एसयूवी को खरीदा जा सकता है।
लेकिन ADAS, 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर चाहिए, डीजल इंजन चाहिए तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच