Toyota E Bella Video Review: कैसी है नई टोयोटा की एसयूवी, वीडियो रिव्यू में देखें
Toyota E Bella Video Review: देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टोयोटा की ओर से हाल में ही अर्बन क्रूजर ई बेला को पेश किया गया है। निर्माता की इस ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota Urban Cruiser E Bella को पेश कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन को दिया है। जागरण हाईटेक की वीडियो टीम को इस एसयूवी को चलाने का मौका मिला। चलाने में यह एसयूवी कैसी है। वीडियो में देखा जा सकता है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, एंबिएंट लाइट, स्लाइड और रिक्लाइन रियर सीट, वायरलेस मोबाइल चार्जर, जेबीएल का ऑडियो सिस्टम, Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, सात एयरबैग, ड्यूल टोन इंटीरियर, 10.। इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिड कार तकनीक, एलईडी लाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
टोयोटा की ओर से इबेला ईवी को दो बैटरी के विकल्प के साथ पेश किया गया है। जिसमें 49kWh और 61 kWh की बैटरी के विकल्प हैं। बैटरी को सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 106 और 128 किलोवाट की पावर और 189 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बुकिंग जारी है
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके लिए 25 हजार रुपये से बुकिंग को किया जा रहा है।
किनसे होगा मुकाबला
टोयोटा ने अर्बन क्रूजर इबेला को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पेश किया गया है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyndai Creta Electric, Mahindra XUV 3XO और MG Windsor EV के साथ होगा।