Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVS N Torq 150 Mileage Test: एक लीटर में कितनी दूरी तय करता है स्‍कूटर, क्‍या है बेहतर विकल्‍प

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:00 PM (IST)

    TVS ने 2025 में प्रीमियम NTorq 150 स्कूटर लॉन्च किया था। जिसके कुछ समय बाद हमें इसे करीब 100 से 150 किलोमीटर तक चलाने का मौका मिला। इस दौरान यह स्‍कूट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. TVS NTorq 150 का 2025 में प्रीमियम सेगमेंट में होता है ऑफर

    2. 149.7cc इंजन, स्पोर्टी डिज़ाइन और बेहतरीन हैंडलिंग मिलती है

    3. हाईवे पर 37 किमी/लीटर माइलेज, तेज स्‍पीड में कम हो सकती है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम स्‍कूटर सेगमेंट में एन टॉर्क 150 को 2025 में लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद हमने इस स्‍कूटर को करीब 100 से 150 किलोमीटर तक चलाकर देखा। इस दौरान इसे कई मायनों में इस स्‍कूटर को परखने की कोशिश की। इसे एक लीटर पेट्रोल में कितनी दूरी तय की जा सकती है। क्‍या यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    tvs n torq150 020580

    TVS NTorq 150 डिजाइन

    टीवीएस ने जब 125 सीसी एन टॉर्क को बाजार में लॉन्‍च किया था, तब भी वह अपने डिजाइन को लेकर काफी चर्चा में रहा। अब जब निर्माता ने इसके 150 सीसी स्‍कूटर को भी 2025 में लॉन्‍च किया तो न सिर्फ इसका प्रदर्शन बल्कि इसका डिजाइन भी काफी चर्चा में रहा। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे यह देखने में काफी स्‍पोर्टी लगता है। स्‍कूटर में विंगलेट भी दिए हैं तो तेज स्‍पीड में इसे बेहतर एयरोडायनैमिक्‍स देने में मदद करते हैं।

    tvs n torq150 020581

    कितना दमदार इंजन

    स्‍कूटर में टीवीएस ने नया इंजन ऑफर किया है। अब इसमें 149.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिसके साथ फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक और स्‍पार्क इग्निशन को भी दिया गया है। 149.7 सीसी के इंजन से इसे 9.7 किलोवाट की पावर और 14.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 104 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और इसमें सीवीटी तकनीक को दिया गया है।

    tvs n torq150 020582

    कितनी है माइलेज

    टीवीएस की ओर से इस स्‍कूटर में 5.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया जाता है। एक बार पेट्रोल भरवाने के बाद हमने इसे आसानी से 217 किलोमीटर तक चलाया। इसके बाद भी इसमें कुछ लीटर पेट्रोल बचा हुआ था। इस तरह से यह स्‍कूटर आसानी से 37 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे सकता है। हालांकि हमने इस स्‍कूटर को अधिकतर हाइवे पर चलाया और इस दौरान स्‍पीड भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे के आस पास तक की सीमित रखी।

    खबरें और भी

    tvs n torq150 020583

    समीक्षा

    टीवीएस की ओर से इस स्‍कूटर को भारत में जब लॉन्‍च किया गया तो इसे दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन के साथ ऑफर किया गया। इस स्‍कूटर को हमने करीब 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया और इस दौरान हमें इस स्‍कूटर को चलाने में न तो खुली सड़कों पर परेशानी हुई और न ही कम स्‍पीड में ट्रैफिक के बीच इसे चलाने में कोई परेशानी आई। इसकी हैंडलिंग काफी अच्‍छी लगी। हालांकि अगर इसे 70 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे तेज स्‍पीड पर लगातार चलाया जाता है तो इसकी माइलेज कम हो सकती है और करीब 32-33 किलोमीटर प्रति लीटर तक आ सकती है। अगर आपको ऐसा स्‍कूटर चाहिए जो न सिर्फ दमदार इंजन और अच्‍छे डिजाइन के साथ फीचर्स भी ऑफर करे तो इसे खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आपको ऐसा स्‍कूटर चाहिए जिससे अच्‍छी माइलेज मिले तो फिर आप किसी अन्‍य विकल्‍प पर विचार कर सकते हैं।