Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vinfast VF MPV7 Video Review: कैसी है नई एमपीवी 7, वीडियो रिव्‍यू में देखें

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:59 AM (IST)

    Vinfast VF MPV7 Video Review: वाहन निर्माता विनफास्‍ट की ओर से जल्‍द ही नई एमपीवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। निर्माता की इस एमपीवी को चलाने का मौका Ja ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। विनफास्‍ट की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही इलेक्‍ट्रिक एमपीवी के तौर पर Vinfast VF MPV7 को लॉन्‍च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स और डिजाइन को दिया गया है। जागरण हाईटेक की वीडियो टीम को इस एमपीवी को चलाने का मौका मिला। चलाने में यह गाड़ी कैसी है। वीडियो में देखा जा सकता है।

    या होगी खासियत

    निर्माता की ओर से एमपीवी7 ईवी को कई तरह की खासियत के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसको खास तौर पर निजी उपयोग के लिए ऑफर किया जाएगा। जिसमें लेदर सीट, कीलेस एंट्री, 19 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, चार स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। 

    कितनी दमदार बैटरी

    विनफास्‍ट की ओर से इस एमपीवी में 60.13 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें लगी मोटर से 204 हॉर्स पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से अभी इसके लिए सिर्फ बुकिंग को शुरू किया गया है। लॉन्‍च के समय ही कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एमपीवी को भारत में 13 से 15 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। 

    खबरें और भी