Yamaha FZ Rave Review: कैसी है यामाहा की 150 सीसी मोटरसाइकिल, क्या खरीदने में होगी समझदारी?
Yamaha FZ Rave Review: यामाहा की ओर से एफजेड रेव को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को हमने कई कसौटियों पर करीब 500 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में यामाहा मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 150 सीसी सेगमेंट में एफ जेड रेव को भी ऑफर किया जाता है। करीब 500 किलोमीटर तक इस मोटरसाइकिल को चलाने के बाद कैसा अनुभव रहा। हमें इस मोटरसाइकिल में क्या खासियत और क्या कमियां समझ आईं। क्या इसे (Yamaha FZ Rave Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसी है Yamaha FZ Rave
यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में 150 सीसी सेगमेंट में एफजेड रेव को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस मोटरसाइकिल को ई20 तक के पेट्रोल के साथ चलाने के लिए ऑफर किया गया है। निर्माता ने इस मोटरसाइकिल को नेकेड सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फीचर्स की जगह मोटरसाइकिल को चलाना पसंद करते हैं। इसमें नए डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, नया वाइजर, सिंगल चैनल एबीएस और कलर्ड अलॉय व्हील्स को भी दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स
यामाहा ने इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, छोटा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिया है। लेकिन इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिड जैसे फीचर्स को नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इसके सिर्फ आगे के पहिए में ही एबीएस को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 149 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 12.4 पीएम की पावर और 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन ही दिया गया है। पढ़ने में भले ही इंजन की पावर कम लगे लेकिन शहर हो या फिर खुली सड़क यह मोटरसाइकिल अपने प्रदर्शन से आपको निराश नहीं करेगी। यह इंजन यामाहा का सबसे भरोसेमंद इंजन है, जिसे इस मोटरसाइकिल में भी ऑफर किया गया है। ऐसे में इंजन को लेकर किसी भी तरह की शिकायत महसूस नहीं होती। यह इंजन इस मोटरसाइकिल को आसानी से 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर ले जाता है, लेकिन 100 किलोमीटर से तेज स्पीड पर चलाते हुए इंजन को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
खबरें और भी

कितनी है माइलेज
हमने इस मोटरसाइकिल को करीब 500 से 600 किलोमीटर के बीच चलाया। इस दौरान हमने इस मोटरसाइकिल को शहर के ट्रैफिक के साथ ही खुली सड़कों पर भी परखा। टर्न पर लीन करने के साथ ही इसकी टॉप स्पीड पर भी चलाने की कोशिश की। जिसके बाद इस मोटरसाइकिल से हमें करीब 50 की माइलेज मिली। हालांकि यह भी चालक और स्थिति पर पूरी तरह से निर्भर करती है। इस दौरान हमने इस मोटरसाइकिल को दो घंटे से ज्यादा समय के लिए भी चलाया और इस मोटरसाइकिल चलाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है क्योंकि इसकी सीट काफी आरामदायक हैं और इसकी राइडिंग पोजिशन भी काफी अच्छी है।

फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको ऐसी मोटरसाइकिल चाहिए जो न सिर्फ आपको दमदार इंजन के साथ सफर करने का बेहतरीन अनुभव कम बजट में दे। यामाहा के भरोसे के साथ ही रात के समय अच्छी लाइट मिले, बेहतर माइलेज और अच्छी हैंडलिंग के साथ मोटरसाइकिल चलानी हो तो यामाहा की FZ Rave को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी मोटरसाइकिल में ज्यादा फीचर चाहते हैं और आपका बजट भी थोड़ा कम है तो फिर आप किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं।