नवंबर 2025 में लॉन्च होंगी ये 3 बड़ी कारें, Hyundai, Tata और Mahindra एंट्री के लिए तैयार
साल 2025 के अंत में ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल है। हुंडई वेन्यू, टाटा सिएरा और महिंद्रा एक्सईवी 7ई जैसे नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। हुंडई वेन्यू में नए डिजाइन और फीचर्स मिलेंगे। टाटा सिएरा आईसीई और ईवी दोनों विकल्पों में आएगी। महिंद्रा एक्सईवी 7ई, एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसमें दो बैटरी विकल्प मिलेंगे। इन लॉन्च से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाली धांसू कारें।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अभी भी रोमांच बाकी है। नवंबर महीने में कुछ बड़ी कार लॉन्च और एक खास इलेक्ट्रिक SUV का अनावरण होने वाला है। Hyundai, Tata और Mahindra – तीनों ब्रांड अपने-अपने सेगमेंट में नए मॉडल पेश करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सी कारें इस महीने सुर्खियां बटोरने वाली हैं।
1. Hyundai Venue
- छह साल बाद Hyundai Venue को अब नया जनरेशन अपडेट मिल रहा है। डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, कंपनी ने SUV में कई बड़े बदलाव किए हैं। नई Venue में अब कनेक्टेड LED लाइटिंग सेटअप, डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं।
- इंजन ऑप्शन पुराने जैसे ही रहेंगे। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों, लेकिन अब डीजल वर्जन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इससे SUV पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और ड्राइविंग-कम्फर्ट में बेहतर होगी।
- भारतीय बाजार में नई Hyundai Venue को 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरुआकी कीमत 7.5 लाख रुपये से लेकर 14 रुपये तक हो सकती है।
2. Tata Sierra (2025)
- Tata Motors अपने आइकॉनिक मॉडल Sierra को एक बार फिर से बाजार में उतारने जा रही है। Auto Expo 2025 में दिखे कॉन्सेप्ट वर्जन के बाद अब इसका प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है। नई Tata Sierra को ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों वर्जन में उतारा जाएगा, जिसमें पहले ICE मॉडल लॉन्च होगा। इसके फीचर हाइलाइट्स में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट, कनेक्टेड LED लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेवल-2 ADAS और मल्टीपल एयरबैग्स शामिल हैं।
- इंजन ऑप्शन में मिलेंगे 1.5L TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल, दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स। Sierra का रिटर्न Tata के SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगा। इसे भारतीय बाजार में 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये तक हो सकती है।
3. Mahindra XEV 7e (इलेक्ट्रिक SUV)
- Mahindra अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e के नाम से पेश करने जा रही है। इसे पहली बार जनवरी 2025 में लीक हुई तस्वीरों से देखा गया था, और अब इसका आधिकारिक अनावरण नवंबर में होने की उम्मीद है।
- नई XEV 7e में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप और ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर लेआउट दिया जाएगा। यह SUV Mahindra की फ्लैगशिप EV XEV 9e की तरह दो बैटरी पैक विकल्पों में आ सकती है, जो 59 kWh (542 km रेंज) और 79 kWh (656 km रेंज) हो सकता है।
- XEV 7e की लॉन्चिंग के साथ Mahindra भारतीय EV मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। इसे भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये तक हो सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।