विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ बच्चन ने चलाई बेटे अभिषेक की Land Rover Defender Octa, कीमत ₹2.62 करोड़, कई स्टार्स की है फेवरेट

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:30 PM (IST)

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की Land Rover Defender Octa चलाई। इसमें 630 bhp पावर, 750 Nm टॉर्क, 2.62 करोड़ रुपये कीमत है।

अमिताभ बच्चन Land Rover Defender Octa चलाते दिखें

अमिताभ बच्चन Land Rover Defender Octa चलाते दिखें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी लग्जरी कारों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनके बेटे अभिषेक बच्चन की नई Land Rover Defender Octa है। सामने आए वीडियो में अमिताभ अपने घर से इस दमदार SUV को खुद चलाते हुए बाहर निकलते दिख रहे हैं। वह ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं और बाहर मौजूद प्रशंसकों तथा फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी करते हैं। अभिषेक ने इस साल की शुरुआत में Defender Octa की डिलीवरी ली थी।

Petra Copper रंग में खास दिखती है अभिषेक की SUV

यह Defender Octa अभिषेक बच्चन की है। उनकी SUV Petra Copper कलर में है, जबकि रूफ और टेलगेट पर Narvik Black फिनिश दी गई है। यह कॉम्बिनेशन इसे अलग पहचान देने का काम करते हैं। परिवार के गैराज में यह अकेली Defender नहीं है। अमिताभ बच्चन के पास भी Defender 130 की दो और Defender 110 की एक गाड़ी है।

Amitabh Bachchan Land Rover Defender Octa (2)

भारत में पॉपुलर हुई Land Rover Defender

Land Rover Defender ब्रिटिश SUV ब्रांड का प्रतिष्ठित मॉडल है। मौजूदा जनरेशन ने अपने डिजाइन, फीचर्स और सड़क पर दमदार मौजूदगी के कारण खरीदारों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की है। यह भारत में सेलिब्रिटीज के बीच भी आम लग्जरी SUV बन चुकी है। कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में पेश करती है। ज्यादा प्रदर्शन चाहने वालों के लिए इसका खास Octa वर्जन मौजूद है।

Amitabh Bachchan Land Rover Defender Octa (3)

अब तक की सबसे पावरफुल Defender

Defender Octa को इस मॉडल की अब तक की सबसे पावरफुल और सबसे महंगी पेशकश बताया गया है। इसे भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। सामान्य Defender से अलग पहचान देने के लिए इसके डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। Octa Edition One में नए फ्रंट और रियर बंपर, बड़ी ग्रिल, चौड़े साइड व्हील आर्च, 22-इंच अलॉय व्हील और क्वाड-एग्जॉस्ट सेटअप मिलता है।

Amitabh Bachchan Land Rover Defender Octa (4)

Defender Octa का इंजन

Defender Octa Edition One में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड मिलती है। BMW से लिया गया यह इंजन 630 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है।

मिलते है शानदार फीचर्स

Defender Octa में दमदार इंजन के साथ आराम और सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 11.4-इंच टचस्क्रीन, मिनी रेफ्रिजरेटर और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। यानी यह SUV केवल परफॉर्मेंस ही नहीं देती है, बल्कि केबिन में आराम और सुविधा देने वाले फीचर्स के साथ भी आती है।

Defender Octa की कीमत

भारत में Land Rover Defender Octa की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 2.62 करोड़ रुपये है। यह Defender रेंज की सबसे महंगी पेशकश है। अभिषेक बच्चन के अलावा दुलकर सलमान, सनी देओल, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे के पास भी यह SUV है।

यह भी पढ़ें- नहीं देखा होगा Defender का ऐसा लुक; 550-लीटर फ्यूल टैंक, 35-इंच टायर समेत कई फीचर्स से हुई लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।