Ather Konarc इस हफ्ते होगा लॉन्च, मेटल बॉडी के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, कितनी होगी कीमत?
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर की ओर से कई सेगमेंट में विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नए स्कूटर के तौर पर Ather Konacr को लॉन्च करन की तैयारी कर रही है। इसमें क्या खासियत होगी। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। एथर की ओर से भी Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर को सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर में किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। इसे किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगा नया स्कूटर
एथर इलेक्ट्रिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Ather Konarc को लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर को पहले EL 01 नाम से जाना जा रहा था। निर्माता इस स्कूटर को मेटल बॉडी के साथ ऑफर करने की तैयारी कर रही है।
कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ इसके नाम की जानकारी दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस स्कूटर में दो से पांच kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्प के साथ 160 से 200 किलोमीटर तक की रेंज को दिया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
एथर की ओर से इस स्कूटर में भी कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें आयताकार एलईडी हेडलाइट, नीचे की ओर से एलईडी डीआरएल, छोटी विंडस्क्रीन, बड़ा फ्लाेर, सिंगल सीट, एलईडी टेल लाइट जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 30 लीटर तक का बूट स्पेस, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कब होगा लॉन्च
एथर की ओर से कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में 29 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
एथर की ओर से अभी इस स्कूटर की बैटरी, फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे एक से 1.25 लाख रुपये तक की कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
