विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj इस साल लॉन्च कर सकता है नई Adventure बाइक, जानिए कितनी होगी कीमत इंजन और पावर

Updated: Sat, 22 Aug 2026 01:33 PM (IST)

Bajaj Adventure Bike: बजट सेगमेंट में अपनी पहली एडवेंचर बाइक उतारने की तैयारी कर रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या संभावित फीचर्स और इंजन मिल सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj की पहली Adventure Bike अपने लॉन्च से बस कुछ ही महीने दूर है। इस नई एडवेंचर बाइक को सबसे पहले ब्राजील में पेश किया जाएगा जिसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में आने के बाद Bajaj की यह नई एडवेंचर बाइक खास तौर पर Hero Xpulse 210, Yezdi Adventure और Suzuki V-Strom SX जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा।

किस नाम से होगी लॉन्च?

Bajaj ब्राजील के कार्यकारी निदेशक Waldyr Ferreira ने कहा कि, नई एडवेंचर बाइक को दिसंबर 2026 में पेश किया जा सकता है। भारत में इसका लॉन्च दीवाली के आसपास हो सकता है। यह नई बाइक Trekker नाम से बिक्री के लिए बाजारों में आ सकती है।

डिजाइन और सस्पेंशन

Bajaj की एयवेंचर बाइक में एक उठाया हुआ फ्रंट फेंडर, ऊपर की तरफ लगा हैंडलबार, एक लंबी सिंगल-पीस सीट और एक स्लिम मिड-सेक्शन जैसी एडवेंचर बाइक वाली डिजाइन दी गई है। इस बाइक में 250cc का इंजन मिलने की उम्मीद है और चुंकि इसे Bajaj Pulsar N250 के साथ टेस्ट करते देखा गया इसलिए इसमें एयर/ऑयल कूल्ड यूनिट मिलने की उम्मीद है।

टेस्टिंग और फीचर्स

Bajaj की नई एडवेंचर बाइक के टेस्ट म्यूल को भारत में पहले ही देखा जा चुका है। इसमें साड़ी गार्ड की मौजूदगी यह संकेत देती है कि इस बाइक को भारत में लॉन्च करने की योजना है। ब्राजीलियाई बाजार के लिए ज्यादातर Bajaj बाइक CKD के तौर पर निर्यात की जाती हैं। Bajaj की नई एडवेंचर बाइक में फ्रंट बीक और फोर्क गेटर्स जैसे सिग्नेचर एडवेंचर फीचर्स दिए गए हैं।

इसके सेटअप फ्रंट में 19-इंच और पीछे की तरफ 17-इंच का हो सकता है जिसमें ट्यूब वाले टायर्स मिलने की संभावना है।

कैसा होगा डिजाइन?

हालांकि, टेस्ट म्यूल को अच्छी तरह से कवप किया गया था फिर भी एक स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक डिजाइन साफ देखी जा सकती है। इसमें शार्प टैंक एक्सटेंशन भी नजर आते हैं। बाइक में एक सिंगल-पीस सीट का इस्तेमाल किया गया है जो राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए बड़े स्पेस के साथ काफी लंबी है। इसमें एक हाई-माउंटेड एग्जॉस्ट का इस्तेमाल किया गया है।

इंजन पावर और कीमत

इंजन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इशमें Pulsar N250 वाला एयर/ऑयल कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इंजन 24.5PS की पावर और 21.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Bajaj इस बाइक को लगभग 2 लाख रुपए में लॉन्च कर सकता है।

यह भी पढ़ें- नई Bajaj Pulsar 125 जल्द होगी लॉन्च, TFT डिस्प्ले के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन और नया लुक