भारत में शुरू हुई BMW इलेक्ट्रिक सेडान i5 LWB की बुकिंग, 669 किमी की रेंज के साथ इंटरटेनमेंट पैकेज भी
BMW i5 LWB Bookings: BMW ने भारत में लिमिटेड एडिशन i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग शुरू कर दी है जो शानदार रेंज, कंफर्टेबल एयर सस्पेंशन और खास फीचर्स से लैस है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW Group ने भारत में i5 LWB फर्स्ट एडिशन के लिए बुकिंग लेना शुरू दिया है। ब्रांड की तरफ स यह घोषणा देश में नई X1 LWB के लॉन्चिंग के मौके पर आई है। इन अनाउंसमेंट के मुताबिक, i5 इलेक्ट्रिक सेडान के लॉंग-व्हीलबेस वर्जन की केवल 99 यूनिट्स ही देश में लाई जाएंगी।
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
इंडियन-स्पेक i5 LWB में पीछे की तरफ लगी एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 268hp की पावर जनरेट करती है। BMW का दावा है कि यह कार 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है। इस सेडान में 81.6kWh का हाई-वोल्टेड बैटरी पैक दिया गया है। MIDC के मुताबिक, BMW का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 669 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
सस्पेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस
भारतीय सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए i5 LWB में एडैप्टिव रियर-एक्सल एयर सस्पेंशन और बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। BMW के मुताबिक, इससे सफर का आराम और बेहतर होता है और खराब रास्तों पर अंडरबॉडी को नुकसान पहुंचने का खतरा कम होता है।
इंटीरियर और फीचर्स
फर्स्ड एडिसन वेरिएंट में पीछे की सीट के लिए एक खास इंटरटेनमेंट पैकेज जोड़ा गया है जिसमें एक टैबलट और टैबलेट होल्डर शामिल है। इसके इंटीरियर में खास BMW इंडिविजुअल सिल्वर ब्रॉन्ज एक्सेंट्स, फाइनलाइन ओपन-पोरड फाइन वुड ट्रिम और सिल्वर ब्रॉन्ज मिलते हैं। डैशबोर्ड ट्रिम पर फर्स्ट एडिशन की लजर इंग्रेविंग इन कारों को और अलग बनाती है।
एक्सटीरियर और डिजाइन
बाहरी तौर पर फर्स्ट एडिशन में कार्बन ब्लैक मेटालिक पेंट को ग्रिल के चारों तरफ और निचले बॉडी ट्रिम जैसे हिस्सों पर टाइटैनियम ब्रॉन्ज एक्सेंट्स के साथ जोड़ा गया है। इस स्पेसिफिकेशन का मकसद स्टैंडर्ड i5 मॉडल की तुलना में सेडान को क ज्यादा अलग और अट्रैक्टिव लुक देना है।
