विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW X1 LWB Launch: शानदार स्पेस और प्रीमियम फीचर्स से है लैस, जानिए इसकी कीमत और खासियत

Updated: Fri, 21 Aug 2026 02:52 PM (IST)

BMW X1 LWB Launch: BMW ने भारत में नई X1 LWB को 49.90 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है जो शानदार स्पेस और बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW India ने 49.90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर X1 LWB को लॉन्च करके अपने X1 लाइनअप को आगे बढ़ा दिया है। यह सिंगल sDrive18i M Sport वेरिएंट में उपलब्ध है। X1LWB एक ज्यादा जगह वाला केबिन और पेट्रोल इंजन पेश करती है जबकि डीजल-पावर्ड X1 को स्टैंडर्ड व्हीलबेस फॉर्म में पेश किया जाना जारी रखा गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

X1 LWB में 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 156hp की पावर और 230nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जिसमें पावर फ्रंट व्हील्स को भेजी जाती है। पिछले पेट्रोल-पावर्ड X1 की तुलना में टॉर्क आउटपुट एक जैसा है लेकिन पीवर पावर 22hp बढ़ गई है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

X1 LWB 18-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है और स्टैंडर्ड मॉडल पर देखे गए ज्यादातर स्टाइल को बरकरार रखते हुए BMW की डिजाइन लैंग्वेज को अपनाती है। इसके फ्रंट में ब्रांड की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, एडैप्टिव LED हेड लैंप और LED डे-टाइन रनिंग लैंप दिए गए हैं।

एक्सटीरियर हेडलाइट्स में साटन-फिनिश-रूफ रेल्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, एक पैनोरमिक ग्लास रूफ, शार्क-फिन एंटीना, रियर स्पॉइलर, स्कल्पटेड बंपर और LED टेल लैंप शामिल हैं।

LWB का इंटीरियर

अंदर की तरफ, डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही है क्योंकि लंबे व्हीलबेस का मुख्य फोकस पीछे की सीट के कंफर्ट को बढ़ाना है। इसके अलावा, ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, पावर्ड और OVRMs, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट और एक पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।

एडवांस फीचर्स और तकनीक

X1 LWB की फीचर लिस्ट में 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, BMW डिजिटल की, पार्क असिस्ट प्लस, रिवर्स असिस्टेंट, इंटीग्रेटेड नेविगेशन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट शामिल हैं। इसमें एक वॉयस असिस्टेंट, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ड्राइव मोड भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला

सुरक्षा के मोर्चे पर SUV में 8 एयरबैग, EBD के साथ EBS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड-सिट माउंट दिए गए हैं। BMW ने इसमें कई ADAS फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जो इसकी सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं।

X1 LWB का मुकाबला प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Mercedes-Benz GLA, Audi Q3 और Volvo XC40 से होगा।

यह भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगी Maruti Baleno Facelift, नए फीचर्स के साथ पहली बार मिलेंगे ये अपडेट्स