जिस स्पीति घाटी में कांपती हैं बड़ी कारें, वहाँ मजे से दौड़ा यूपी का ई-रिक्शा, सोशल मीडिया पर कैसा है लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया के जरिए आसानी से दुनियाभर की जानकारी मिल जाती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश का युवक ई रिक्शा से स्पीति घाटी पहुंच गया है। इस पर लोग किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लोग बड़ी संख्या में घूमने निकलते हैं। इसके लिए कुछ लोग हवाई जहाज, रेल, बस से जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के एक युवक ने लाहौल स्पीति जैसी चुनौतीपूर्ण जगह पर जाने के लिए ई रिक्शा को चुना। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर क्या कह रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
स्पिति पहुंचा ई रिक्शा
उत्तर प्रदेश से ई रिक्शा लेकर एक युवक सीधा लाहौल स्पिति पहुंच गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग भी इससे काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
क्या मिली जानकारी
सोशल मीडिया पर जारी की गई वीडियो में व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर का है। ई रिक्शा पर नंबर प्लेट भी यूपी 12 का है। इस ई रिक्शा को वीडियो में भी लोग स्पिति जैसी चुनौतीपूर्ण जगह पर देखकर हैरानी जता रहे हैं।
कितनी हुई वायरल
खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 286.8K लाइक मिल चुके हैं और 1.4K लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। इस वीडियो को सुमित प्रजापति हैंडल से पोस्ट किया गया है।
लोग कर रहे कमेंट
वीडियो देखकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं। तो कई लोग वीडियो पर व्यक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि इस रिक्शा को कहां पर चार्ज किया है।
चुनौतीपूर्ण है रास्ता
लाहौल स्पीति जाने का रास्ता काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन और दरकने जैसी घटनाएं होती हैं, जिस कारण वहां पर सड़कों की स्थिति को बेहतर रखना मुश्किल होता है। इसी के साथ ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं भी होती हैं, लेकिन इस तरह की ऊंचाई पर ई रिक्शा के साथ पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण काम है।
