विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Xpulse 421 हुई टीज, 421cc इंजन और दमदार टूरिंग फीचर्स से होगी लैस

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:19 PM (IST)

Hero Xpulse 421 EICMA 2026 में डेब्यू करेगी। 421cc इंजन, टूरिंग-केंद्रित डिजाइन और ₹2.85–3 लाख अनुमानित कीमत इसकी खासियतें होंगी।

Hero Xpulse 421 का टीजर जारी

Hero Xpulse 421 का टीजर जारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अपकमिंग एडवेंचर बाइक Hero Xpulse 421 का टीजर जारी किया है। इसे कंपनी ने फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक के तौर पर तैयार किया है। इसमें बिल्कुल नया 421cc प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा, जो इसे मौजूदा छोटे Xpulse मॉडल्स से अलग बनाएगा। आइए विस्तार में जानते हैं कि Hero Xpulse 421 कितनी खास होने वाली है?

नया डिजाइन और टूरिंग पर रहेगा ज्यादा फोकस

Hero Xpulse 421

Hero Xpulse 421 को हाल ही में लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पाई तस्वीरों से इसके डिजाइन की पहली झलक मिली थी। इसका लुक कंपनी की छोटी Xpulse 210 से काफी अलग नजर आता है। बाइक में LED हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs, मस्कुलर फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट और लंबी विंडस्क्रीन दी गई है।

बीक की जगह मिलेगा पारंपरिक फ्रंट फेंडर

Xpulse 421 की डिजाइन में एक बड़ा बदलाव इसका फ्रंट फेंडर है। Xpulse 210 की तरह इसमें बीक-स्टाइल फ्रंट फेंडर नहीं दिया गया है, बल्कि पारंपरिक फ्रंट फेंडर मिलता है। इसके अलावा बाइक में इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और ऊपर की तरफ लगा एग्जॉस्ट भी दिखाई देता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

Hero Xpulse 421 का इंजन

Hero MotoCorp ने अभी तक Xpulse 421 के इंजन की आधिकारिक तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें 421cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसका इंजन करीब 40 PS की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

सस्पेंशन, पहिये और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो Hero Xpulse 421 में आगे इनवर्टेड फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है। इसमें 21-इंच का फ्रंट और 19-इंच का रियर व्हील सेटअप दिया जा सकता है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाने की उम्मीद है।

TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी

Hero Xpulse 421 में फीचर्स के मामले में भी कई अपडेट मिलने की उम्मीद है। बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है, जिसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा Xpulse 421 में कई राइडिंग मोड, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिए जा सकते हैं।

EICMA 2026 में होगी Hero Xpulse 421 पेश

Hero MotoCorp अपनी नई Xpulse 421 को इटली के मिलान में आयोजित होने वाले EICMA 2026 मोटर शो में पेश करेगी। यह कंपनी की फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल होगी और नए 421cc प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। कीमत की बात करें तो Hero Xpulse 421 को भारत में 2.85 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Hero ने लॉन्च किया 59km माइलेज और अलॉय-व्हील्स वाले स्कूटर का नया एडिशन, कीमत 76,400 रुपए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।