Mahindra XEV 9S के बाहरी डिजाइन की मिली झलक, स्टैक्ड हेडलैम्प्स समेत मिलेगा शानदार लुक
महिंद्रा 27 दिसंबर 2025 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिंद्रा एक्सईवी 9एस लॉन्च करेगी। नए टीज़र में बाहरी डिजाइन की झलक मिली है, जिसमें स्टैक्ड हेडलैम्प्स हैं। पहले के टीज़र में इंटीरियर, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिखाया गया था। यह स्केलेबल INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 75 kWh बैटरी के साथ 656 किमी तक की रेंज मिल सकती है।

Mahindra XEV 9S: भारत में लॉन्च से पहले नई जानकारियाँ सामने आईं
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV, Mahindra XEV 9S को लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा इसे 27 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च से पहले कई टीजर के जरिए झलक दिखा रही है। इसके नए टीजर में इसके बाहरी डिजाइन की झलक देखने के लिए मिली है। इसके साथ ही पहले के टीजर में इंटीरियर और फीचर्स की झलक देखने के लिए मिली थी।
नए टीजर में क्या दिखा?
Mahindra XEV 9S का एक और टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में इसके बाहरी डिजाइन की झलक देखने के लिए मिली है। नई XEV 9S में स्टैक्ड हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो इसके नए डिजाइन का हिस्सा होंगे। इस तरह का हेडलैम्प डिजाइन सबसे पहले XUV.e8 (2022) में दिखाया गया था और बाद में XEV 7s (2024 लीक) में भी देखने को मिला था।
It's BIG. It's ELECTRIC. It's an SUV.
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 14, 2025
Watch the latest teaser of the bold and striking exteriors of The Big New Electric XEV 9S.
Premiering at #ScreamElectric on 27th November 2025.#XEV9S #MahindraElectricOriginSUVs #ScreamElectric pic.twitter.com/Duy4pJHR7N
इंटीरियर और फीचर्स
इसके पहले के टीजर में XEV 9S के कैबिन का खुलासा हुआ था। इसमें ब्लैकड-आउट डिज़ाइन, पर्फोरेटेड सीट कवर, सिल्वर प्लेट और कंट्रास्ट स्टिचिंग जैसी देखने के लिए मिली थी। इसमें Harman Kardon साउंड सिस्टम भी मिलेगा, जो BE 6 और XEV 9e में मिलता है। इसके अलावा, डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप भी बरकरार रहेगा। इंटीरियर में सॉफ्ट-टच मटेरियल्स का उपयोग किया गया है और सीटों में मेमोरी फंक्शन दिया जाएगा। अन्य संभावित फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, और Level-2 ADAS तकनीक शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म और लेआउट
XEV 9S स्केलेबल INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न लंबाई और सीटिंग लेआउट के वाहन बनाने में सक्षम है। इसलिए, महिंद्रा बिना किसी बड़े बदलाव के व्हीलबेस बढ़ा सकता है। नई 7-सीटर का इंटीरियर XEV 9e की 5-सीटर के मुकाबले अलग होगा। स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म की फ्लैट-फ्लोर डिजाइन दूसरी पंक्ति की सीटों को स्लाइड करने की सुविधा देती है।
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज
अभी तक पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि XEV 9S में XEV 9e की टॉप-स्पेक सुविधाएं दी जाएंगी। XEV 9e का टॉप-स्पेक वेरिएंट 75 kWh बैटरी के साथ आता है, जो 656 किमी की दावा की गई रेंज देता है। वहीं, लोअर-स्पेक वेरिएंट में 59 kWh बैटरी दी गई है, जो 542 किमी की रेंज देती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।