Maruti Brezza की कीमत में हो गई बढ़ोतरी, कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ था फेसलिफ्ट
वाहन निर्माता मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza Facelift को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया है। किन वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। किन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Maruti Brezza
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ऑफर की जा रही ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत को बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत लागू भी कर दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। यह बढ़ोतरी इसके सभी सीएनजी वेरिएंट्स पर की गई है। अन्य किसी वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिसके साथ सीएनजी का विकल्प मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को सीएनजी के साथ 64.6 किलोवाट की पावर और 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही निर्माता की ओर से छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को एक किलोग्राम सीएनजी में 26.9 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
कितनी है कीमत
इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से ही शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.71 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में इस एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Kia Sonet, Kia Syros, Maruti Fronx, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।
