विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, Bayon जैसा दिखा लुक, 2027 में हो सकती है लॉन्च

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:03 PM (IST)

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV चेन्नई में स्पॉट हुई है। इसमें Pleos Connect, संभावित 450 किमी रेंज और आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

चेन्नई में दिखी हुंडई की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

चेन्नई में दिखी हुंडई की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई आज भारतीय बाजार में अपनी नई SUV Hyundai Beyon को लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च होने से पहले कंपनी की नई छोटी इलेक्ट्रिक SUV को चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। इस बार मॉडल के ऊपर कुछ शब्द भी लिखे हुए भी दिखाई दिए हैं। इसका डिजाइ Hyundai Bayon की लॉन्च से पहले दिखाई गई टीजर कैमॉफ्लाज जैसा नजर आ रहा है। इसे फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले भारत ऑटो एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नई इलेक्ट्रिक SUV की कैमॉफ्लाज में ये शब्द

Hyundai की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि, पहले सामने आई तस्वीरों में गाड़ी पूरी तरह पारंपरिक कैमॉफ्लाज और काले कवर से ढकी हुई थी। ताजा स्पाई शॉट्स में रूफ रेल्स और पीछे की साइड विंडो के पिलर्स के आसपास कैमॉफ्लाज पर सफेद बैकग्राउंड के साथ बड़े काले और लाल अक्षर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कुछ छोटे शब्द अलग-अलग दिशाओं में लिखे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों में अक्षर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए किसी शब्द या संदेश की पुष्टि नहीं की जा सकती। फिर भी, यह नया पैटर्न Hyundai Bayon की प्री-लॉन्च कैमॉफ्लाज की याद दिलाता है।

Hyundai Bayon जैसा दिखा लुक

Bayon का खुलासा हो चुका है और इसकी लॉन्चिंग 26 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। ऐसे में संभावना है कि Hyundai आने वाले हफ्तों में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV के लिए भी इसी तरह की टीजर रणनीति अपना सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक SUV की कैमॉफ्लाज को लेकर किसी आधिकारिक टीजर अभियान की पुष्टि नहीं की है।

बॉक्सी डिजाइन और रूफ रेल्स से मिलेगा SUV वाला लुक

चेन्नई में सामने आई तस्वीरों में इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर थ्री-क्वार्टर प्रोफाइल दिखाई देता है। इसकी सीधी बॉडी, लगभग सपाट रूफलाइन और चौकोर रियर डिजाइन इसे एक बॉक्सी लुक देते हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसके डिजाइन में केबिन की उपयोगिता और व्यावहारिकता पर ध्यान दे सकती है।

इसकी बड़ी साइड विंडो और रूफ रेल्स भी बाहरी डिजाइन को अलग पहचान देते हैं। हालांकि, गाड़ी के दरवाजे, व्हील आर्च और बंपर अभी भी काफी हद तक कैमॉफ्लाज से ढके हुए हैं। ऐसे में इसके अंतिम डिजाइन के बारे में अभी पूरी तरह स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रियर लाइट्स की झलक

टेस्ट मॉडल में ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिखाई दे रहे हैं। इनके चौड़े और कंट्रास्टिंग सरफेस SUV के एंगुलर डिजाइन के अनुरूप नजर आते हैं। हालांकि, कैमॉफ्लाज के कारण इसके अंतिम एक्सटीरियर डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। तस्वीरों में रियर लैंप के कुछ हिस्से भी दिखाई देते हैं। इसके अलावा, साइड मिरर पर लगा इंडिकेटर तस्वीरों में जलता हुआ नजर आया। पीछे की विंडस्क्रीन अभी भी मेश कवर से ढकी हुई है। फ्रंट प्रोफाइल स्पष्ट नहीं होने के कारण इसकी हेडलाइट्स, फ्रंट लाइटिंग सेटअप और बंपर डिजाइन का खुलासा होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon भारत में आज होगी लॉन्च, मिलेंगे 80 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स