विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar की नई जेनरेशन कुछ देर में होगी लॉन्‍च, 125 और 150 सेगमेंट में होंगी ऑफर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 07:00 AM (IST)

वाहन निर्माता बजाज की ओर से कई सेगमेंट में पल्‍सर मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 और 150 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिल को आज कुछ द ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता बजाज की ओर से भारत में आज कुछ देर में नई मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जाएगा। निर्माता की ओर से Bajaj Pulsar 125 और 150 की नई जेनरेशन को लाया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी नई जेनरेशन Bajaj Pulsar

बजाज की ओर से आज कुछ देर में पल्‍सर मोटरसाइकिल के 125 और 150 सीसी वर्जन की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

क्‍या होंगे बदलाव

निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन इसमें कई छोटे बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। पल्‍सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्‍ड तकनीक, नए ग्राफिक्‍स, एलईडी लाइट को ऑफर कर सकती है, वहीं 125 पल्‍सर में भी इसी तरह के बदलाव किए जा सकते हैं।

कैसे होंगे फीचर्स

नई जेनरेशन में नया टीएफटी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, एसएमएस कॉल अलर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में प्रीलोड एडजस्‍टमेंट के साथ आगे टेलीस्‍कोपिक और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्‍पेंशन को दिया जाएगा। इसके एग्‍जॉस्‍ट में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट, हैजार्ड लैंप, स्प्लिट सीट और ग्रैब हैंडल को भी दिया जाएगा।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल को जब लॉन्‍च किया जाएगा तभी इनकी कीमत की सही जानकारी भी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि मौजूदा कीमत के मुकाबले नई जेनरेशन की कीमत में दो से पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?