Move to Jagran APP

Diwali 2024 के मौके पर खरीदनी है Mahindra 3XO SUV, जान लें किस वेरिएंट पर कितना है Waiting Period

Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी की बिक्री की जाती है। Compact SUV के तौर पर Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस गाड़ी को आप Diwali 2024 में खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो जान लें किस एसयूवी के किस वेरिएंट पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 23 Oct 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा की सब फोर मीटर एसयूवी को खरीदने के लिए कितना करना होगा इंतजार। पढ़ें खबर।
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। सब फोर मीटर सेगमेंट में कंपनी की ओर से Mahindra XUV 3XO की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी को अगर Diwali 2024 पर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो डिलीवरी के लिए कितना इंतजार (Mahindra 3XO SUV Waiting Period) करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

करना होगा इंतजार

महिंद्रा की ओर से अप्रैल 2024 में ही Mahindra XUV 3XO को बाजार में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद जून के आखिर से इसकी डिलीवरी को शुरू किया गया था। कंपनी की इस छोटी एसयूवी की बाजार में काफी ज्‍यादा मांग है। अगर आप भी Diwali 2024 के दौरान नई गाड़ी के तौर पर Mahindra XUV 3XO को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025: दिल्ली में तीन जगहों पर आयोजित होगा Auto Expo, कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर

Waiting Period on Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महीने से लेकर एक साल तक की वेटिंग चल रही है। हालांकि गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट पर Waiting Period अलग अलग हो सकता है। इसके डीजल वेरिएंट्स पर सिर्फ एक महीने की वेटिंग चल रही है। लेकिन इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर एक महीने से लेकर एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

किस वेरिएंट पर सबसे ज्‍यादा इंतजार

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के पेट्रोल बेस वेरिएंट पर एक साल तक की वेटिंग चल रही है। इसके बाद MX2, MX2 Pro और AX5 के लिए भी सात से आठ महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। MX3 और MX3 Pro को खरीदना है तो आपको छह से सात महीने वेट करना होगा। एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स AX5L, AX7 और AX7L को घर लाने के लिए आपको दो महीने का इंतजार करना होगा।

कितना दमदार इंजन

अपने सेगमेंट में आने वाली इस गाड़ी के बेस वेरिएंट से ही टर्बो इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। कंपनी इसमें कुल तीन इंजन के विकल्‍प देती है। जिनमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल से 83 किलोवाट की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर भी 1.2 लीटर की क्षमता का टीजीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। जिससे 96 किलोवाट की पावर और 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं तीसरे इंजन के तौर पर 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन मिलता है जिससे इसे 86 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

कितनी है कीमत

महिंद्रा की एक्‍सयूवी 3एक्‍सओ की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट को 15.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024 से पहले इन कारों के आए Limited Edition, ग्राहकों को हो रहा हजारों रुपये का फायदा