Steelbird ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया Fairy हेलमेट, कम कीमत में मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा
भारत में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ सड़क हादसे होते हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। हेलमेट निर्माता Steelbird की ओर से महिलाओं के लिए नया Fairy हेलमेट लॉन्च किया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जाती है। इन हादसों में से सबसे ज्यादा संख्या दो पहिया वाहनों की होती है। जिनमें अधिकतमर महिलाएं बिना हेलमेट सफर करती हैं। सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए Steelbird की ओर से नए हेलमेट के तौर पर Fairy हेलमेट को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इस हेलमेट को लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Steelbird ने लॉन्च किया नया हेलमेट
हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड की ओर से भारतीय बाजार में महिलाओं के लिए नए हेलमेट के तौर पर Fairy हेलमेट को लॉन्च किया है। नए हेलमेट को हाफ फेस के साथ भारतीय बाजार में ऑफर किया गया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं के लिए बनाए गए फेयरी हेलमेट को पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइजर के साथ ऑफर किया गया है। साथ ही टॉप वेंट सिस्टम से वेंटिलेशन मिलता है।
कितना है सुरक्षित
स्टीलबर्ड की ओर से इस हेलमेट को काफी सुरक्षित बनाया गया है। फेयरी हेलमेट काफी मजबूत हाई-इम्पैक्ट ABS शेल से तैयार किया गया है, जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें हाई-डेंसिटी EPS का इस्तेमाल किया गया है, जो दुर्घटना की स्थिति में बेहतर इम्पैक्ट प्रोटेक्शन देता है। साथ ही यह हेलमेट BIS ISI प्रमाणित है।
अधिकारियों ने कही यह बात
स्टील बर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि रक्षा बंधन हमारेनलए प्यार, नवश्वास और सुरक्षा का त्यौहार है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने महिलाओं के लिए फेयरी हेलमेट लॉन्च किया है। आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र मेंआत्मनिर्भर बन रही हैं और दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हमारा विश्वास है कि उन्हें ऐसा हेलमेट मिले जो उनकी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और स्टाइल को भी खूबसूरती से दर्शाए। फेयरी हेलमेट हर महिला के लिए सुरक्षा, आराम और आत्वश्विास का एक खूबसूरत साथी है।
कितनी है कीमत
Steelbird Fairy हेलमेट को भारत में कई रंगों और साइज़ में उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें S,M से लेकर L साइज तक के विकल्प हैं। इसे भारत में 1299 रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।
